Search This Blog

Saturday, August 1, 2026

युद्ध एक भयावह त्रासदी*नरेन्द्र चावला

 युद्ध एक भयावह त्रासदी   

       स्मरण रहे युद्ध केवल होते हैं विनाशक !

       प्रत्येक  युद्ध के परिणाम सदा रहे है घातक !!

     प्रथम,द्वितीय विश्व युद्ध अथवा कलिंग की लड़ाई। 

 हिरोशिमा,नागासाकी विध्वंस से भी अब तक समझ न आयी।।

 युद्धों में आधुनिक बम,मीज़ाईल,ड्रोन व रसायनिक दुरूपयोग। 

कितने भयावह परिणाम शारीरिक, आर्थिक क्षति,कैंसर आदि रोग।।

आज यदि होने लगा न्यूक्लियर तथा  वैक्यूम आदि बमों का प्रयोग।

ओज़ोन पर्त फट जाएगी,चर्म कैंसर होंगे ,नेत्र ज्योति खो देंगे लोग।।

निरंकुश शासक भी ध्वस्त हो गये,केवल रह गई ऐतिहासिक परछाईयाँ।

केवल अपनी छवि उभारने हेतु होते रहे विनाशक युद्ध व लड़ाईयां।।

यदि आप को पसंद है--लाशों और कंकालों पर  शासन का खेल। 

तो करते रहो युद्धों द्वारा आम जनता को मौत के  मुंह में धकेल ।।                        *नरेन्द्रचावला*अमेरिका*                   

Sunday, May 31, 2026

अनमोल मोती***नरेन्द्र चावला

            अनमोल मोती 

संसार में बिखरे जगह-जगह पड़े हैं अनेक हीरे मोती।

पा सकता प्रत्येक मानव,यदि सकारात्मक शक्ति होती।।

ये मोती तो मिल सकते हैं, हम को निःशुल्क।

केवल सत्कर्मों द्वारा मानव धर्म निभाना है शल्क।।

सच्ची निस्वार्थ सेवा होती है एक अनमोल मोती। 

सच्ची भावना गुप्तदान व  परोपकार में सदा होती !!

ऐसा संभव है धर्म मठों में सामान आदि पहुँचाना !

किसी वृद्ध/असमर्थ व्यक्ति को बेनाम मदद दिलाना !! 

ऐसे परोपकार करने से दोनों पक्ष हो सकते हैं संतुष्ट !

प्रभु स्वयं दूर कर देते,दोनों पक्षों के सभी दुर्लभ कष्ट !!

वस्तु नहीं,तो भी हो सकता है,अरदास तथा शुक्राना !

बिन मांगे मिल जाता दोनों पक्षों को मेहरों का अद्भुत खजाना!!                                                                       ***नरेन्द्र चावला-अमेरिका***

Tuesday, April 21, 2026

नारी सदा पुरूषों पर भारी-- नहीं-- सदा प्रभारी-- नरेन्द्र चावला

  नारी सदा पुरुषों पर भारी !

             --नहीं--

नारी सदा पुरुषों की प्रभारी !!

सर्वथा सत्य है जन्म से मृत्यु तक ,किसी न किसी रूप में !

उषाकाल से सायंकाल तक,जीवन की छाया अथवा धूप में !

विभिन्न नामों से छाई जगत में जैसे सरस्वती शिक्षा की देवी !

लक्ष्मी रूप में है धन की देवी तथा गायत्री संस्कृति की देवी।।

निशा रजनी में चांदनी,सपना तथा पुष्पों में सुरभि बन आती है!

धर्म-कर्म में पूजा ,गीता , वंदना और आरती बन छा जाती है !!

वृद्ध और रोगियों के लिए-आराधना तथा करुणा बन आती है। 

तनावग्रस्त अवस्था में प्रीति,आशा,शांति रूप में मन बहलाती है।!

रण-क्षेत्रों में सैनिकों हेतु प्रेरणा, जयति तथा विजेता आयी बन। 

उज्व्वल भविष्य की किरण बन, सुधारा विद्यार्थियों का जीवन।।

सर्वमान्य है सम्पूर्ण विश्व है,नारी जाति से ही पावन व खुशहाल! 

सरस्वतीब्रह्मा की,लक्ष्मीविष्णु की,पार्वतीशिव की हैंअटूट ढाल!!

माँ ,बेटी ,बहन तथा पत्नी बन कर नारी ने ही सुधारे परिवार।

आधुनिक युग में प्रत्येक क्षेत्र में सक्षम,नारी जाति को नमस्कार।।                    नरेन्द्रचावला*भारत*अमरीका              

    

 

Thursday, February 19, 2026

ॐ नमो शिवाय***नरेन्द्र चावला

          ॐ नमो शिवाय 

जय जय-जय जय शिव भोले ओंकारा !

 श्वेताम्बर,पीतांम्बर,बाघाम्बर अंगीकारा !!

          शीश तुम्हारे चन्द्रमा साजे !

           बामॉंग देवी पार्वती विराजे !

   भागीरथी गंगा ने पाया आधारा !!------

          विषधर कंठ,गले सर्पों की माला ! 

         डमरू,त्रिशूल है जग का रखवाला ! 

     नंदी वृष से सजा है दरबारा !!---------

       गणपति की होती सर्वप्रथम पूजा !

       कार्तिक-शिक्षा ,माँ बाप की पूजा !

 मृत्युंजय पाठ करे सब संसारा !!----------- 

   ब्रह्मा,विष्णु,महेश,त्रिलोकि अविवेका !

   प्रणवाक्षर में सुशोभित त्रिदेव एका ! 

 जगकरता,जगहर्ता,जग पालनहारा!!---- 

  ***** नरेन्द्र चावला-अमेरिका*****

         

Thursday, January 29, 2026

मृत्युंजय मंत्र***नरेन्द्र चावला

             मृत्युन्जय मंत्र 

सारा जीवन तो सांसारिक मानव करता रहा ठाठ-बाठ ! 

जब अंत समय आता तब याद आता है मृत्युंजय पाठ !!

कोई बात नहीं , प्रसिद्द कहावत है जब जागे तब सवेरा !

मत घबराईये अवश्य होगा सूर्योदय और मिटेगा अँधेरा !!

बचपन में खेलकूद,शिक्षा,फिर की व्यवसाय,नौकरी तलाश !

यौवन में दुर्व्यसनों से किये,स्वयं को बचाने के पूर्ण प्रयास !!

"सुबह का भूला शाम को लौट आये तो भूला नहीं कहलाता"!

प्रभु का धन्यवाद , वही सदा नेकी का सद्मार्ग है दिखलाता !!

इस फ़रेबी जग में मिले कुछ तो सच्चे पथप्रदर्शक प्यारे यार !

उन्हीं की मधुर मिलन से नरेन्द्र चावला के जीवन में है बहार !!

पाया संगीत ,काव्यरचना रचना तथा गुरु-सतसंग का आधार ! 

शायद यही होता है वरिष्ठ नागरिकों के लिए समुचित उपचार !! 

ॐ त्रयबंकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्ध्नम,उर्वारुक्मी ववंदनाम !

मृत्योर्मुक्षी यमामृतात।।                  **** नरेन्द्र चावला-अमेरिका ******

 


Wednesday, January 28, 2026

The Most Important to know**N.K. Chawla

      The Most Important - S T R

Smile.Talk and Raise upward hands above head !

Must be known properly to each of us all .

Its very urgent to save the person from Brain stroke.

If any person falls or face problem to talk or walk .

Immediately try S T R to help him before Medicare .

If the person,s response is Negative,send to Hospital. 

Try to make him Smile, Talk and raise hands upward . 

Call Ambulance, rush to Hospital within Three Hours . 

Thanks for reading and send to all nears and dears .

  *****N.K. CHAWLA * America*****

  

Friday, January 23, 2026

पराक्रम दिवस- नेता सुभाष चन्द्र बोस जी की १२५ वीं जयंती- नरेन्द्र चावला

 
                      
         पराक्रम दिवस 23 जनवरी 

(नेता श्री सुभाष चन्द्र बोस की जयंती)

आज मन हर्षित हुआ , सुन कर यह उदघोष। 

पराक्रम दिवस मनाया जा रहा नेता सुभाष बोस।।

नेता सुभाष चंद्र में थी-सच्ची स्वदेश - प्रेम व भक्ति।

"आज़ाद हिन्द फौज" बना कर , दिखलाई अद्भुत शक्ति।। 

"तुम मुझे खून दो-मैं  दिला दूंगा तुम्हें आज़ादी "!

"जय हिन्द"का नारा दे कर विश्व को,  जनशक्ति दिखला दी।!                आज दे रहा जोर-शोर से सच्ची श्रद्धांजलि पूरा हिंदुस्तान।

स्मृति में जारी सिक्के ,डाकटिकट , अमर सदा बलिदान।। 

 2022 में नई दिल्ली इंडिया गेट पर किया गया ,

नेता जी की विशाल भव्य प्रतिमा का अनावरण।

समस्त विश्व में कर्मठ सुभाष बोस को गर्व से किया जाता है स्मरण।।

गर्व हमें है सम्पूर्ण देश में जगह-जगह,पर कर रहे सब याद।      

नरेन्द्र चावला के संग सम्मान से बोलो "नेताजी ज़िंदाबाद"।। 

**नरेन्द्र चावला-भारत~अमेरिका**


Friday, January 9, 2026

स्वयं सुरक्षा भूल गये***नरेन्द्र चावला

                        स्वयं सुरक्षा प्रथम 
                
आज हम सब भूल गए,कितनी आवश्यक है स्वयं सुरक्षा करना।
केवल याद रही अपने, अपने आराध्यों की पूजा,अर्चना करना।।

नरेन्द्र चावला कहे अपने आराध्यों की छवि तनिक गौर से निहारो।
 उनके दोनों हाथों को भी देखो , केवल चरण ही मत पखारो।।

प्रत्येक के एक हाथ में हैं पुष्प,शंख वरदान के कोमल रूप ।
और दूसरे हाथ में होते,विध्वंसक शस्त्र लिए विकराल रूप।।
            
आक्रामक चक्र ,भाले , कटार , खड़ग ,धनुषबाण तथा त्रिशूल।आतंकी बादल सर पर निरंतर गरज रहे हैं,हम सब रहे हैं भूल।।

     हमारी संस्कृति सिखाती,बनो अहिंसा के पुजारी।
     शस्त्र उठाओ,करदो ख़त्म तुरंत ही सब अत्याचारी।।
       
देखिये पशु पक्षियों को हमारे उपयोगी हैं लगते कितने प्यारे।
परंतु वक्त आने पर अपनी सुरक्षा सींगों,पंजों से करते सारे।।

अब वक्त आ गया है हिंसा का ,हिन्दुओ,जागो,शस्त्र उठाओ।
त्यागो घंटे ,शंख बजाना ,आतंकियों को जड़ सहित हटाओ।!

    ******नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया अमेरिका*******





Tuesday, December 16, 2025

नारी*फुलवारी/चिंगारी*नरेन्द्र चावला

     नारी - फुलवारी / चिंगारी/ सशक्त नारी

 कभी भी मत समझना नारी को बेचारी !

ब्रह्मा ने रची जग कल्याण हेतु देवी प्यारी !!

अपने माता पिता का घर त्याग कर आती है !

आपके घर को स्वर्ग सम फुलवारी बनाती है !!

आदर सम्मान देते रहना,मत कहना इसे बेचारी ! 

वर्ना ये सबकुछ ख़ाक कर देगी बनकर चिंगारी !!

अपने बच्चों को सिखाती,शिष्टाचार/अच्छे संस्कार !

सास ससुर को देती है माता पिता के समान प्यार !!

आदिकाल से आज तक पा रही आदरणीय सम्मान !

भारत में सर्वोच्च राष्ट्रपति पद से बनाया कीर्तिमान !!

अनेक विशेष मंत्री पदों को कर रही है सुशोभित !

अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में भी नारी हो रही विजित !!

"नारी सर्वत्र पूजयन्ते" केवल बनकर रहे चरित्रवान !

नरेन्द्र चावला कहे नारी संयुक्त परिवार की है शान !!

 ***नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका***


Wednesday, November 19, 2025

प्राकृतिक उपहार***नरेन्द्र चावला

        खुशी के प्राकृतिक उपहार 

वरिष्ठ नागरिको मत घबराओ, उम्र के रोग नहीं, ये हैं खुशी के प्राकृतिक उपहार !

नहीं हैं ये कोई रोग-चीन,अमेरिका के अनुसंधान से हुआ प्रचार !! 

अधिकतर आयु वृद्धि के होते,विभिन्न प्रकार के परिवर्तनीय रंग ! 

रोग नहीं हैं ये , इसमें ढीली पड़ जाती हैं मांसपेशियां और अंग !!

भारत में तो अधिकतर डाक्टरों / केमिस्टों ने फैला रखा है जाल ! 

उनके चुंगल से बचना है कठिन ,जबकि वे स्वयं रहते खुशहाल !!

डिमेंशिया है भूलने का है रोग,पर ढूंढ लेते खोयी चीज़ें हम लोग !

इन्सोमिनिया नींद न आना नहीं है रोग,दिन में सोना है संजोग !! 

मत समझो लकवा,धीमी हो जाती है उम्र के साथ हमारी चाल !

गठिया है नस,नाड़ियों की कमजोरी,नित्य व्यायाम करता कमाल !!

हड्डियां बढ़ना आयु वृद्धि-प्रतीक,हल्की मालिश,कैल्शियम से ठीक ! 

गर्म पानी की सिकाई और फिजियोथेरापी भी होती इसमें सटीक  !!

विज्ञापनों से दूर रहें,जरूरी हो तो आयुर्वेदिक/प्राकृतिक चिकित्सा लेंवें !

बोलने से पूर्व सुनें,लिखने से पूर्व सोचें,मधुर संगीत का सहारा लेंवें !!  

समय पर हल्का भोजन खाएं ,मित्रों संग प्रफुल्लित जीवन अपनाएं ! 

नरेन्द्र चावला कहे स्वस्थ/मस्त रहकर प्रभु सुमिरन में कुछ पल बिताएं !!

****नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका****

Friday, November 7, 2025

आत्म विश्वास ( भरोसा )***नरेन्द्र चावला

आत्मविश्वास(भरोस) हमारे जीवन में विशेष महत्वपूर्ण है आत्मविश्वास।

      एक दिन समय आने पर सबकी पूरी होती है आस।।

      भरोसा खुद पर रखो तो बन जाती है अपूर्व शक्ति।

      सफलता की सीढ़ी है ,प्रभु सिमरन में हमारी भक्ति।।

     जिसे कोई समस्या/रोग न हो,ऐसा कोई नहीं इन्सान।

     आत्माविश्वास हो तो मिलेगा , हर समस्या का समाधान।।

   ज़िंदगी में एक मार्ग बंद हो,तो दूसरा स्वयंमेव खुलता है दर।

  भरोसा हो तो एक दिन गहरे से गहरा ज़ख्म भी जाता है भर।!

  नरेन्द्र चावला कहे दूसरों पर भरोसा बन जाएगी कमज़ोरी। 

  आत्मविश्वास और सत्कर्मों से भरते रहो,अपनी तिजोरी।। 

*****************&&&&********************   

            

Thursday, October 16, 2025

प्राकृतिक संगीत***नरेन्द्र चावला

                            

      प्राकृतिक संगीत 

     सब से सुहावना प्राकृतिक संगीत !सब के मन में भरता प्रीत !! 

     झरनों और नदियों का संगीत ! वृक्षों के पत्तों का संगीत !

       पक्षियों के कलरव की तरंग,सूर्योदय व सूर्यास्त के अनुपम रंग !  

        नभ में घनघोर घटाएं मधुरिम , वर्षा की बूंदों की रिमझिम। 

        भू से नभ तक नवीन उमंग , सुमनों पर भ्रमरों की गुंजन !

        प्राकृतिक संगीत का अद्भुत नज़ारा,तनाव दूर करता है हमारा !!

        जागो मानव हो जाओ सावधान,प्रकृति से रखो अधिक लगाव। 

        यदि करोगे हस्तक्षेप प्रकृति में ,भुगतोगे जानलेवा दुष्प्रभाव  !!

****************नरेंद्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका **************

        

          

Tuesday, October 14, 2025

आहिस्ता-अहिस्ता***नरेन्द्र चावला

            आहिस्ता आहिस्ता 

आहिस्ता-अहिस्ता चली जा रही है-ये ज़िंदगी की रेल !

पग-पग पर खिलाती व दिखाती रहती अनोखे खेल !!

कभी-कभी आ जाता है , इस सफर में ऐसा जंक्शन !

जहां पर खूब होता रहता है हमारा असीमित मनोरंजन !!

उस समय बनने लगते हैं हमारे साथ प्यारे जिगरी रिश्ते !

मगर अचानक एक दिन सब उड़ जाते,बनकर फ़रिश्ते !!

छा जाती सब मधुरिम यादें बनकर,घनघोर काली घटाएं !

आहिस्ता-आहिस्ता बदलती जाती वक़्त के संग, वक्त की फिजाएं और खिज़ाएं !!

कितना भरा हुआ था गम और ख़ुशी से ये ज़िंदगी का सफर !

प्रभु ने बनाये ऐसे प्यारे रिश्ते,कोई न जाने  उतरना पड़े कहां किधर !!

अब जाना कि इस ज़िंदगी के ही रूप हैं-पतझड़ और बहार ! 

नरेन्द्र चावला कहे,सत्कर्मों से ही सब का होगा सुखी परिवार !!

***नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*** 

 

Sunday, October 12, 2025

आदर्श विज्ञापन ***नरेन्द्र चावला

हमको नित्य प्रति मिलते रहते हैं ऐसे विज्ञापन। जिन से हो जाता है सब को आकर्षण।
10/20/50% या By 1, get 1 Free.
हम करते खरीदारी,होती दुकानदारों की खूब बिक्री।।
लेकिन ये सब होता है एक सीमित काल तक।    जबकि हमे प्रभु से मिले,अदभुत आकर्षण रहते अनंतकाल तक।। 
हमारे सत्कर्म हैं प्रभुप्रदत्त ऐसे आदर्श विज्ञापन सुन्दर।
जो बांटने पर भी बढ़ते रहते हैं,ये होकर पुण्यकर्म निरंतर।।
***नरेन्द्र चावला*वर्जीनिया*अमेरिका***




Sunday, September 28, 2025

फर्श से अर्श ( धरती से अम्बर)--- नरेन्द्र चावला

  फर्श से अर्श (धरती से अम्बर)
देख लीजिये धरती से अम्बर अथवा फर्श से अर्श !
कभी खुशी कभी गम,कहीं विलाप तो कहीं हर्ष !
जन्म से मृत्यु तक जीवन में है संघर्ष ही संघर्ष !!!

मानव-जीवन में बचपन,जवानी फिर वृद्धावस्था !
भुगतता है इंसान जैसे धूप - छांव की अवस्था !! 
जीवन के रूप कभी रोकर,कभी रह कर सहर्ष !!!

सुखी जीवन का केवल एक ही उपाय रखिये !
खुशी बाँटिये और खुद को भी सदा खुश रखिये !!
मुस्कुराकर बिताइये,हर दिन,हर सप्ताह हर वर्ष !!!

हंस-हंस कर बोलिये , मत कीजिये रोगों की बात !
योगप्राणायाम करोगे तो होगी खुशियों की बरसात !! 
सजधज के रहो,हॉबी भी रखो,मिले आनद-उत्कर्ष !!!

नाचो-गाओ,थोड़ा खाओ,खेलो बच्चों व दोस्तों के संग!
देखिये कॉमेडी सीरियल , वस्त्र पहनिए रंग-बिरंग !!
वर्ना बुढ़ापा तो है कूड़ा,रखो सकारात्मक विचार विमर्श!!

********नरेन्द्र कुमार चावला-गुरुग्राम-भारत *********        

 
  

Friday, September 12, 2025

शुकराना गुरुजी***नरेन्द्र चावला

       शुकराना गुरूजी (Tune मौसम है आशिकाना -)

       करते रहो शुकराना -रहमतों को गर है पाना !(2 )

        ॐ नमो शिवाय बोलो - शिवजी सदा सहाय बोलो !

        ॐ नमो शिवाय बोलो - गुरूजी सदा सहाय बोलो !

         सत्संग में जा कर के ,पहले चरणों में शीश झुकाना !!

        करते रहो शुकराना -----------------

        सुमिरन को न भुलाओ,नेकी की राह अपनाओ !

  सेवा करम को करके , हमेशा ही मुस्कुराओ !

 मिल बैठ के लंगर वरताना और  प्रेम से ही खाना !!

 करते रहो शुकराना --रहमतों को गर है पाना -------

 ***** नरेन्द्र चावला-अमेरिका *****      

           

         

Wednesday, September 10, 2025

पति पत्नी व्यंग्य*** नरेन्द्र चावला

     पति-पत्नी नोकझोंक (व्यंग्य) 

जब पत्नी के रूठने पर पति ने बनाये पकवान !

 देखिये क्या अद्भुत निकला इसका परिणाम !!

पति ने बनाया था चटनी वाला सेंडविच निराला !

चाय के संग जब बेटे ने खाया पहला ही निवाला !

एकदम उल्टी हो गई,माँ ने आकर तुरत उसे संभाला !

अरे,ये तो मेंहदी मैंने अपने बालों के लिए भिगाई थी !

जो तेरे पापा ने सेंडविच में चटनी समझ संजोयी थी !! 

उधर रसोई घर में बर्तनों का निकला पूरा दीवाला था !

इधर पतिदेव का मुरझाया हुआ चेहरा देखने वाला था !!

सही कहा गया है, "जिस का काम उसी को साजे " !

 नरेन्द्र चावला कहे "कोई और करे तो लाठी बाजे "!!

********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका********




Monday, September 8, 2025

श्राद्ध - प्रक्रिया में सन्शोधन---नरेन्द्र चावला की रचना

         श्राद्ध -प्रक्रिया में संशोधन 

आधुनिक युग में भी निभा रहे,कुछ सज्जन लोग संस्कार।

 हिन्दू विक्रमी सम्वत से संबंधित , सभी वार - त्यौहार।। 

  लेकिन रखना चाहिए सामाजिक वातावरण का भी ध्यान। 

  वार-त्योहारों में करोगे निर्धन सेवा तो भगवान देंगे वरदान।। 

  अपने पूर्वजों की आत्मा,शांति हेतू , निस्संदेह मनाओ श्राद्ध।

   परन्तु कुछ आवश्यक निर्देश हैं , जिनको रखना याद।। 

    हमें पारम्परिक अंधानुकरण को ,धीरे-धीरे छोड़ना पड़ेगा। 

    अभावग्रस्त,ज़रूरतमंदों की मदद को रुख मोड़ना पड़ेगा।।

     आधुनिक पंडित निर्धन नहीं हैं ,अधिकतर हैं सम्पन्न।

     किसी दलित,कामगार को कुछ दोगे,तो वह होगा प्रसन्न।।

     स्कूली निर्धन बच्चों फीस,पुस्तकें,यूनिफार्म भी है उत्तम दान। 

     वृद्धाश्रम ,गऊशाला ,सैनिकसेवा या नारायण सेवा संस्थान।।

      ऐसे पुण्य कर्म करोगे तो दिवंगत आत्मायें देंगी वरदान। 

      श्राद्ध हो,कोई पुण्यतिथि या जन्मोत्स्व,खुश होंगे भगवान।।       ** नरेन्द्र चावला-भारत~अमेरिका**       

               

Wednesday, September 3, 2025

पालतू जानवर***नरेन्द्र चावला

                   पालतू जानवर
आज हमारे समाज में हो रहे हैं नित्यप्रति अद्भुत बदलाव !
मानव-सम्बन्धों में कमी हो रही,जानवरों संग अधिक लगाव !!
हम पालते जा रहे हैं बहुमूल्य कुत्ते , बिल्लियां और परिंदे !
कभी सीखो इन बेज़ुबानों से वफादारी व बनो सच्चे वाशिंदे !!
ये सभी जानवर भोजन करते अपना-अपना,दूजे का नहीं खाते। 
जल्दी सोना,जल्दी जगना,बीमारी व रात में कभी कुछ न खाते।।
निस्स्वार्थ भाव व प्रेम-प्यार से , तिनकों से घौंसला स्वयं बनाएं।
धीरे-धीरे प्यार से चलना,उड़ना फिर खाना बच्चों को खिलाएं।।
प्राय:मालिक या नौकर सड़कों पे सैर करवाते,इनको सुबह-शाम। 
विभिन्न नस्लों के आकर्षक कुत्ते-बिल्लियां, हज़ारों-लाखों में हैं दाम।। 
अब तो इन पालतू जानवरों की हो चुकी है , लाखों में तादाद। 
एक हाथ में प्यारा कुत्ता,दूजे में मोबाईल,बच्चो की ज़िंदगी बर्बाद।।
लज्जा आती कहने में भी, हम सीखें इनसे रहन-सहन व वफ़ादारी ।
कभी मानव इनको है पालता, तो कभी बन जाता इनका मांसाहारी।।
नरेन्द्र चावला वरिष्ठ नागरिक की करबद्ध समाज से है पुकार। 
पालें इनको प्यार से नियमानुसार,पर न हो वृद्धों/बच्चो का तिरस्कार।।
***नरेन्द्र चावला-भारत*अमेरिका***      

       

Monday, September 1, 2025

हमारी शिक्षक परिस्थितियां हमारी,**नरेन्द्र चावला

             वेदों से शिक्षा 

      हमको बहुत कुछ सिखाया ज़िंदगी ने अनजाने में। 

                 वो किताबों में नहीं था,जो सबक पढ़ा ज़माने में !!

            सर्वोत्तम पुस्तकें हैं वेद,पुराण,गीता,मानस प्यारी!

            और सर्वोत्तम शिक्षक हैं परिस्थितियां हमारी !!

             प्रमाणित उत्तम उपदेशक हैं - चारों वेद हमारे !

             जीवन में प्रभु सच्चे सहयोगी व मित्र हैं हमारे !!

             भारत के सम्मानीय प्राचीन धरोहर हैं वेद पुराण !

             अध्ययन/पालन करे तो बन सकता है सच्चा इंसान !!

 **नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**