Search This Blog

Showing posts with label Life Lessons & Perspective. Show all posts
Showing posts with label Life Lessons & Perspective. Show all posts

Sunday, June 22, 2025

जीवन - सार (Jeevan - Saar)

जीवन - सार  { प्रथम }
विश्व के सभी ग्रन्थ महान , वेद, उपनिषद, बाईबल, पुराण !
भागवत,गीता,रामायण,कुरान,सभी का केवल एक बखान  !!
सत्य, ज्ञान, भक्ति आधारित, कर्म करे, सच्चा इन्सान !!

आत्मा - अभेद्य, अजर, अमर, मानव - काया है नश्वर !!
जग के मोह-माया बन्धन, केवल झूठे आकर्षण !!

शरीर हमारा वृक्ष है जैसे आत्मा, इस पर पक्षी समान !
शरीर वृक्ष जब मिट जायेगा,पक्षी की कहीं और उड़ान !!

पाँच तत्व ही शिक्षाप्रद हैं, भू, जल,वायु, सूर्य, आकाश !
मानव हित बरसाते रहते, जीवन-ज्योति, अन्न, प्रकाश !!

यदि हम लोभ में फंस कर,उपभोग करें,सीमा से बढ़कर !
यही तत्व, क्रोधित प्रलय से , कर सकते हैं सर्व-विनाश !!

प्रभु पूजा श्रद्धा से करिये , निराकार अथवा साकार !
 तीर्थ-दान,तप तभी हैं सच्चे, जब होंगे नि:स्वार्थ आधार !
 नानक, ईसा, बुद्ध, मुहम्मद, सभी के उत्तम यही विचार !!
संकलन***नरेन्द्र चावला** अमेरिका

***
---USA अप्रैल 2006

Sunday, June 28, 2015

अमूल्य धरोहर तीन (Amulya Dharohar Teen)

                       अमूल्य धरोहर तीन

      जीवन में विशेष महत्व की , अमूल्य धरोहर तीन।
      ईमानदारी से पालन करें ,  तो जीवन बने रंगीन।।
मिलते हैं जीवन में- एक ही बार,माँ-बाप तथा यौवन का प्यार। 
समय ,मृत्यु और ग्राहक भी तीनों , आते हैं  अचानक द्वार।।
निकलने के बाद नहीं लौटते,जीभ से वचन,धनुष से छूटे बाण। और कभी भी नहीं लौटते ---- देह से निकले प्राण।।
कुसंगति,स्वार्थ व् निन्दा से बचने का,प्रयास कीजिये सदा।
धन , नारी और भोजन पर अपने , रखिये हमेशा  परदा।।
 ईश्वर,विद्या और परिश्रम में हो प्रगति,यदि लगाएं तीनों में मन।
 इन तीनों को कभी न भूलिए  ,  कर्तव्य , बीमारी और ऋण।!
 काम , क्रोध और लोभ पर , कीजिये  सदॆव  कंट्रोल।
विकलांग,भिखारी और बच्चों पर,दया के रखना बोल।।
     याद रखिये----जीवन में बनना चाहें  यदि महान।
      मात-पिता व् गुरु-जनों का,हृदय से करना सम्मान।।

 =======नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया=अमेरिका========