Search This Blog

Showing posts with label Brotherhood. Show all posts
Showing posts with label Brotherhood. Show all posts

Wednesday, November 19, 2025

प्राकृतिक उपहार***नरेन्द्र चावला

        खुशी के प्राकृतिक उपहार 

वरिष्ठ नागरिको मत घबराओ, उम्र के रोग नहीं, ये हैं खुशी के प्राकृतिक उपहार !

नहीं हैं ये कोई रोग-चीन,अमेरिका के अनुसंधान से हुआ प्रचार !! 

अधिकतर आयु वृद्धि के होते,विभिन्न प्रकार के परिवर्तनीय रंग ! 

रोग नहीं हैं ये , इसमें ढीली पड़ जाती हैं मांसपेशियां और अंग !!

भारत में तो अधिकतर डाक्टरों / केमिस्टों ने फैला रखा है जाल ! 

उनके चुंगल से बचना है कठिन ,जबकि वे स्वयं रहते खुशहाल !!

डिमेंशिया है भूलने का है रोग,पर ढूंढ लेते खोयी चीज़ें हम लोग !

इन्सोमिनिया नींद न आना नहीं है रोग,दिन में सोना है संजोग !! 

मत समझो लकवा,धीमी हो जाती है उम्र के साथ हमारी चाल !

गठिया है नस,नाड़ियों की कमजोरी,नित्य व्यायाम करता कमाल !!

हड्डियां बढ़ना आयु वृद्धि-प्रतीक,हल्की मालिश,कैल्शियम से ठीक ! 

गर्म पानी की सिकाई और फिजियोथेरापी भी होती इसमें सटीक  !!

विज्ञापनों से दूर रहें,जरूरी हो तो आयुर्वेदिक/प्राकृतिक चिकित्सा लेंवें !

बोलने से पूर्व सुनें,लिखने से पूर्व सोचें,मधुर संगीत का सहारा लेंवें !!  

समय पर हल्का भोजन खाएं ,मित्रों संग प्रफुल्लित जीवन अपनाएं ! 

नरेन्द्र चावला कहे स्वस्थ/मस्त रहकर प्रभु सुमिरन में कुछ पल बिताएं !!

****नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका****

Monday, July 8, 2013

सत्कर्म करो -घर में होगा उजियारा (Satkarm Karo - Ghar Mein Hoga Ujiyaara)

(धुन-आ चल के तुझे मैं ले के चलू)

इन्सान बनो ,सत्कर्म करो ,घर में होगा उजियारा !
नफरत छोडो और प्यार करो ,हो जीवन लक्ष्य तुम्हारा !!
              सुख से रहना यदि चाहो तुम ,तो पहले सीखो झुकना !
          चलती का नाम है गाड़ी ,मृत्यु  का नाम है रुकना !

          अब भी जागो, सुमिरो प्रभु को,जरा वक़्त का समझो इशारा!!
          नफरत छोडो और प्यार करो ---------

सांसों का नहीं भरोसा ,जाने कब  ये रुक जाएँ !
मेरा -मेरा के नशे में,सबकुछ हम भूलते जाएँ !

खोया -पाया के चक्कर में ,लुट जायेगा जीवन सारा !!
नफरत छोडो और प्यार करो ------------------

           दुनियां में लोग जो अब भी,माँ -बाप को शीश नवाते !
            वे स्वस्थ ,सफल हैं रहते ,प्रभु कृपा वहीँ बरसाते !

            जो बोवोगे ,वह पावोगे ,ये ही पैगाम हमारा !!
           नफरत छोडो और प्यार करो ---------------

इन्सान बनो,सत्कर्म करो ,घर में होगा उजियारा !
नफरत छोडो और प्यार् करो ,हो जीवन लक्ष्य तुम्हारा !!

======नरेन्द्र कुमार चावला --अमेरिका =======