BUY ONE GET ONE FREE
जीवन - रहस्य
"Buy One Get One Free"ने क्या सेल पॉइंट है बढ़ाया !
जिसे देखकर मेरी समझ में - जीवन का रहस्य है आया !!
हमको जीवन मिलती रहती हैं पगपग पर,ऐसी ही तो सेल!
हमारा स्वास्थ्य उत्तम रहता है,यदि हो योग प्राणायाम का मेल।।
किसी का भी हम कभी बुरा न चाहें , करें सदा परोपकार।
नफरत ,हिंसा ,धोखे त्यागें , तो निस्संदेह सुखी रहेंगे परिवार।।
यदि रहेंगे मन में हरदम स्वार्थ,ईर्षा,क्रोध,अहंकार सवार।
तो सेल में मिलेंगे FREE B.P.,Acidity तथा तनाव उपहार।।
यदि समाज में होंगे भ्रष्ट राजनीति ,बेईमानी ,चोरी,बलात्कार।
तो FREE मिलगी जेल व गोली,बच्चों में भी होंगे कुसंस्कार।।
मगर पहले तो चुनावों में भी लगती थी सेल।
मतदाताओं से नेताओं का होता था दिखावटी खेल।
राजनीति बन चुकी थी खेल,कभी जेल तो कभी परेल।
प्रेम-सहानुभूति होगी तो FREE मिलेगा सुख-शांति का वरदान।।
हमें पूर्ण विश्वास है कि विश्व शांति से उभरेगा शीघ्र जहान।। ***नरेन्द्र चावला*भारत*अमेरिका***