Search This Blog

Showing posts with label Social Cause & Awareness. Show all posts
Showing posts with label Social Cause & Awareness. Show all posts

Sunday, October 13, 2024

रावण के मुख से (दशहरा) (Rawan Ke Mukh Se)

रावण के मुख से ( दशहरा )

सदियाँ बीती मुझे जलाते , जन -जन को लीला दिखलाते !
राम -रावण युद्ध दिखाते , लकीर हर वर्ष पीटते जाते !!
किंतु कभी क्या मन में आया , क्या खोया और क्या है पाया !
अगणित रावण घूम रहे हैं , व्यभिचारी हो झूम रहे हैं !
मैंने सीता को आदर से रखा ,कभी बदन पर हाथ न रखा !
आज के रावण ने बहिन बेटी को ,भोग विलास का केन्द्र बनाया !
आतंक -वाद व् भ्रष्टाचार ने , क्यों है आज फन फैलाया !!
स्कूल -कालिज ,दफ्तर,सड़कों पर , गुंडा -गर्दी बढती जाती !
रामलीला या कृष्ण लीला हो, राजनीति से भरती जाती !!
नहीं मरेगा रावण तब तक , जब तक राम को न अपनाया !
तुंरत हो दण्डित भ्रष्टाचारी ,दोषी नेता या बलात्कारी !
क्या होगा पुतले जाने से , रावण -मन जब तक न जलाया !!

---------- नरेंद्र कुमार चावला - वर्जिनिया ,अमेरिका

Monday, March 9, 2015

अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष (International Women Varsh)

अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष 

प्रतिवर्ष की तरह ,आज फिर आ गया महिला वर्ष।
सम्पूर्ण विश्व के साथ, भारत भी मना रहा है हर्ष।।          विभिन्न मंचों पर , नारी को दिया जा रहा है सम्मान ।
      परन्तु भारत में व्यवहारिक रूप से,सब मन से हैं परेशान।।
क्या वास्तव में महिला वर्ष मनाने के हम हैं अधिकारी ?
दिन प्रतिदिन सरेआम भारत में,प्रताड़ित होरही है नारी।
      वैसे तो हम महिला को,दुर्गा, सरस्वती का प्रतीक हैं मानते।
     शक्ति , बुद्धि , लक्ष्मी , दया-शान्ति-------- रूपेण हैं जानते।।
परन्तु भारत के शिक्षित नेता व् वकीलों की सुनिए अभद्र भाषा लड़की"एक मिठाई का डिब्बा है,खाओऔर पूरी करो अभिलाषा"।।
  एक तरफ हम "बेटी बचाओ--बेटी पदाओ" का नारा लगाते हैं।
  और दूसरी ओर " निर्भया - काण्ड", सरे आम होते जाते   हैं।।
अब शीघ्र ही  बदलेगी --- नारी अपनी तक़दीर ?
जब चण्डि-रूप ले कर ही,नारी उठाएगी शमशीर।।

====== नरेन्द्र चावला की आवाज़ =======           

Monday, July 8, 2013

सत्कर्म करो -घर में होगा उजियारा (Satkarm Karo - Ghar Mein Hoga Ujiyaara)

(धुन-आ चल के तुझे मैं ले के चलू)

इन्सान बनो ,सत्कर्म करो ,घर में होगा उजियारा !
नफरत छोडो और प्यार करो ,हो जीवन लक्ष्य तुम्हारा !!
              सुख से रहना यदि चाहो तुम ,तो पहले सीखो झुकना !
          चलती का नाम है गाड़ी ,मृत्यु  का नाम है रुकना !

          अब भी जागो, सुमिरो प्रभु को,जरा वक़्त का समझो इशारा!!
          नफरत छोडो और प्यार करो ---------

सांसों का नहीं भरोसा ,जाने कब  ये रुक जाएँ !
मेरा -मेरा के नशे में,सबकुछ हम भूलते जाएँ !

खोया -पाया के चक्कर में ,लुट जायेगा जीवन सारा !!
नफरत छोडो और प्यार करो ------------------

           दुनियां में लोग जो अब भी,माँ -बाप को शीश नवाते !
            वे स्वस्थ ,सफल हैं रहते ,प्रभु कृपा वहीँ बरसाते !

            जो बोवोगे ,वह पावोगे ,ये ही पैगाम हमारा !!
           नफरत छोडो और प्यार करो ---------------

इन्सान बनो,सत्कर्म करो ,घर में होगा उजियारा !
नफरत छोडो और प्यार् करो ,हो जीवन लक्ष्य तुम्हारा !!

======नरेन्द्र कुमार चावला --अमेरिका =======