अनमोल मोती
सच्ची निस्वार्थ सेवा होती है एक अनमोल मोती।
सच्ची भावना गुप्तदान व परोपकार में सदा होती !!
ऐसा संभव है धर्म मठों में सामान आदि पहुँचाना !
किसी वृद्ध/असमर्थ व्यक्ति को बेनाम मदद दिलाना !!
ऐसे परोपकार करने से दोनों पक्ष हो सकते हैं संतुष्ट !
प्रभु स्वयं दूर कर देते,दोनों पक्षों के सभी दुर्लभ कष्ट !!
वस्तु नहीं,तो भी हो सकता है,अरदास तथा शुक्राना !
बिन मांगे मिल जाता दोनों पक्षों को मेहरों का अद्भुत खजाना!! ***नरेन्द्र चावला-अमेरिका***