Search This Blog

Sunday, July 28, 2024

खुद को पहचानो*** नरेन्द्र चावला

                     

      खुद को पहचानो        आत्मनिरीक्षण करो, अरे ओ समझदार इंसानों ! 

इधर-उधर देखना बंद करो ,पहले खुद को पहचानो !!

हर गलती का तुम्हें मिल जायेगा अवश्य ही कारण ! 

जब जागोगे तो होता जायेगा हर समस्या का निवारण !!

हर साल गर्मियों में झुलसते हो,पानी की हो जाती कमी !

पेड़ काटते,बिल्डिंगें बढ़ाते,वर्षा खत्म,आक्सीजन की कमी !! 

नदियों में लगातार कूड़ा खुद डालते  हो,नहीं होती कभी साफ़ !

केवल भाषणों से नहीं होंगी साफ,खुद से करो इन्साफ !!

पक्ष-विपक्ष दोनों मिलकर काम करेंगे तो जाग्रति आएगी !

स्वयं सुधार हो,जनसंख्या सीमित हो,सुख की घड़ी तभी आएगी !!

**नरेन्द्र चावला-अमेरिका**

 



Thursday, July 25, 2024

ममता का आधार*** नरेन्द्र चावला

ममता का आधार वात्सल्य 

        अगर समझो तो है माँ की ममता का अमिट आधार।

           इस ममता के प्यार की पृष्ठभूमि है पिता का प्यार।। 

           सम्पूर्ण विश्व में सब लोग मानते , ,माँ को ईश्वर के समान। 

        तनिक विचारें माँ का अस्तित्व है,यदि पिता का हो सम्मान।। 

         पिता होता है पूज्यनीय तथा परिवार की सुरक्षा व छत्रछाया।

        उनसे पूछकर देखो जिनके सर से जल्द उठ गया पिता का साया !! 

        माँ की अपूर्व ममता से मिलते हैं,हमें अमूल्य वात्सलयमय संस्कार। 

        पिता से हम पाते हैं जीवनोपयोगी शिक्षा,शिष्टाचार तथा सद्व्यवहार।।

        पूज्यनीय माता की गोदी है , बच्चों के जीवन का सुख का द्वार। 

       पूज्य पिता की डांटडपट तथा आदर्शों से भविष्य में आता है निखार।। 

        दादा दादी , नाना नानी तथा बड़ों से मिलता है अद्भुत वात्सल्य। 

         जिस को भी यह उपहार मिला है ,उसका जीवन बना अतुल्य।। 

 ***नरेंद्र चावला*भारत व अमेरिका***   

 

                 

Monday, July 8, 2024

तन्हाई*** नरेन्द्र चावला

            तन्हाई               जब-जब मैंने पसंद की, ज़िंदगी में तन्हाई !

तभी यादों की जम करके बरसात आयी !!

  घेर लिया जकड़ लिया मुझ को ख्वाबों ने ऐसे !

बीहड़ जंगल में कोई अकेला शावक फंसा हो जैसे।।

अचानक अंधकार में लगी बिजली की चमक तड़तडाई।

न जाने तब फिर क्यों ये आंख भर आई।।

बन्द किए दरवाज़े,खिड़कियां,फिर भी हुआ नहीं कोई असर।

   तन्हाई का पता नहीं ,क्या हुआ होगा हशर !!

 बंद की आँखें तो सामने आ गई उसकी तस्वीर !

  हार गई तन्हाई, हाय  मेरी तदबीर !!

 मुझे भीड़ में भी लगता है अकेलापन, अक्सर !

उड़ता रहता है मेरा मन बिन पंखों  के , रात भर !!

तन्हाई में नहीं भाती कोई बजती शहनाई भी।

  नहीं ख़त्म होती तन्हाई ,कितनी लेता         रहूँ अंगड़ाई भी !! 

 कभी-कभी सोचता हूँ ,कैसे पाऊँ तन्हाई से निजात !

 शायद यह भी कोई दण्ड अथवा जीने की

है एक सौगात !!

यारो, मुझ पर खुदा की हुई है रहमत और मैंने कर ली है तैयारी।

मन के जगाओ विचार लिखो कविताएं,

और तूलिका पकड़ो करो चित्रकारी।।

नरेन्द्र चावला कहे,एक ही रास्ता है तन्हाई से मुक्त होने का,रहो मगन !

 मुस्कुराओ,गाओ यारों के संग और करते रहो प्रभु का सुमिरन !!                  **नरेन्द्र चावला*वर्जीनिया*अमेरिका**                                                                                                                                

               

 

Saturday, July 6, 2024

भारतवर्ष के सौभाग्य *** नरेन्द्र चावला

          भारत के सौभाग्य 

गणतंत्र दिवस पर नरेन्द्र चावला की अमेरिका से शुभकामनाएं।

भारतीय प्रतिभाएं विश्व में सदा कीर्तिमान बनाती जाएं।।

इस बार फिर देखी प्रगतिशील

सैनिक टुकड़ियां।

गर्व हुआ देख दुर्लभ चोपायों तथा वायुयानों की आकर्षक 

झलकियां।।

भारत के सौभाग्य चमके,पाकर अद्भुत महामहिम महान !

जब,जब हुए निर्वाचित देश में राष्ट्रपति विलक्षण प्रतिभावान !! 

प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेंद्र प्रसाद,दूजे पूज्य अबुल कलामआजाद !

डा. राधाकृष्णन , प्रणव मुखर्जी व सभी सितारे आ रहे हैं याद !!

परन्तु आजकल एक और अद्वितीय प्रतिभा ने है ये पद संभाला !

आदरणीय द्रोपदी मुर्मू दलित अभावग्रस्त परिवार का पुष्प निराला !!

झारखण्ड के अभ्रक खनिज श्रमिक परिवार में जन्म था पाया ! 

घोर निर्धन,अभावग्रस्त परिवार में ,विपदाओं में बचपन बिताया !! 

झोंपड़ी में था निवास,नहीं थी वहां बिजली.नहीं थे कोई विद्यालय ! 

अभ्रक चुनना कार्य था बच्चों का,नहीं चिकित्सालय,नहीं शौचालय !!

प्राकृतिक आपदाओं में माँ-बाप तथा बहन-भाईयों का छूटा साथ !

निकटवर्ती स्कूलों में शिक्षण से विलक्षण बुद्धि से,मुर्मु हुयी विख्यात !!

निर्वाह करतीं हैं सादा तथा निर्भीक जीवन,निर्धनों की सहायक !  

ऐसी प्रतिभाओं से ही सुशोभित हुए ,भारत के भाग्य-मंगलदायक !!

नरेन्द्र चावला~भारत~अमेरिका




 

              **नरेन्द्र चावला अमेरिका से**


  


Tuesday, July 2, 2024

शुकराना ( 44)***नरेन्द्र चावला (रब दी रज़ा दे विच)

        शुकराना (44 ) 

रब दी रजा दे विच राजी रहना चाहिदै !

हरवेले गुरूजी दा शुक्राना करना चाहिदै !! 

किसे दे दुःख विच मददगार होना चाहिदै !

जो कुज मिल्या,उस विच खुश होना चाहिदे !!

सब नू अपने-अपने भागाँ दा है मिलदा ! 

कण्डयां च गुलाब,कीचड़ च कमल है खिल्दा !!

किसे विकलांग दा मज़ाक न बनाना कदी !

जरूरतमंद लोगां दे कम वी आना कदी !!

सत्कर्म करना वी गुरूजी दा शुकराना ऐ !

आपणे करमां दा फल सारैयां ने पाना ऐ !!

 ॐ नमो शिवाय,शिवजी सदा सहाय !   ॐ नमो शिवाय ,गुरूजी सदा सहाय !!

***नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका **