भारत के सौभाग्य
गणतंत्र दिवस पर नरेन्द्र चावला की अमेरिका से शुभकामनाएं।
भारतीय प्रतिभाएं विश्व में सदा कीर्तिमान बनाती जाएं।।
इस बार फिर देखी प्रगतिशील
सैनिक टुकड़ियां।
गर्व हुआ देख दुर्लभ चोपायों तथा वायुयानों की आकर्षक
झलकियां।।
भारत के सौभाग्य चमके,पाकर अद्भुत महामहिम महान !
जब,जब हुए निर्वाचित देश में राष्ट्रपति विलक्षण प्रतिभावान !!
प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेंद्र प्रसाद,दूजे पूज्य अबुल कलामआजाद !
डा. राधाकृष्णन , प्रणव मुखर्जी व सभी सितारे आ रहे हैं याद !!
परन्तु आजकल एक और अद्वितीय प्रतिभा ने है ये पद संभाला !
आदरणीय द्रोपदी मुर्मू दलित अभावग्रस्त परिवार का पुष्प निराला !!
झारखण्ड के अभ्रक खनिज श्रमिक परिवार में जन्म था पाया !
घोर निर्धन,अभावग्रस्त परिवार में ,विपदाओं में बचपन बिताया !!
झोंपड़ी में था निवास,नहीं थी वहां बिजली.नहीं थे कोई विद्यालय !
अभ्रक चुनना कार्य था बच्चों का,नहीं चिकित्सालय,नहीं शौचालय !!
प्राकृतिक आपदाओं में माँ-बाप तथा बहन-भाईयों का छूटा साथ !
निकटवर्ती स्कूलों में शिक्षण से विलक्षण बुद्धि से,मुर्मु हुयी विख्यात !!
निर्वाह करतीं हैं सादा तथा निर्भीक जीवन,निर्धनों की सहायक !
ऐसी प्रतिभाओं से ही सुशोभित हुए ,भारत के भाग्य-मंगलदायक !!
नरेन्द्र चावला~भारत~अमेरिका
**नरेन्द्र चावला अमेरिका से**
No comments:
Post a Comment