Search This Blog

Sunday, May 25, 2025

ताज़गी***नरेन्द्र चावला

                   ताज़गी 

 ताज़गी किसको नहीं पसंद,चाहे वह फैशनेबल हो !

अथवा हो ज़िंदगी बिताने की सादगी !!

चाहे हो सब्ज़ियों ,फलों की हो या चाय की ताज़गी !

शुद्ध हवा की सुबह-सुबह में मिलने वाली ताज़गी !

इन सबके इलावा कुछ और भी होती हैं ताज़गी। 

जैसे मनमीत को मिलने पर जो मिलती है ताज़गी !

तो कुछ ज़िंदगी की अजीबोगरीब हैं ताज़गी -------

जैसे पति को पड़ोसन के दीदार से मिलने वाली ताज़गी। 

सास को बहु की बुराई करके मिलने वाली ताज़गी। 

फरमाईश पूरी होने की पत्नियों को मिलने वाली ताज़गी।

पड़ोसनों के घर ताक-झांक करने से मिली ताज़गी।

जीजा को साली को देखकर मिलने वाली ताज़गी।

भाभी को देवर से मज़ाक करने पर मिलने वाली ताज़गी। 

दादा-दादी,नाना-नानी को बच्चों से मिलकर मिलती है ताजगी !

नेताओं,अभिनेताओं को प्रसिध्दि पाने पर मिलती है ताज़गी !

विपक्षी नेताओं को संसद में कोलाहल करने से मिलती ताजगी!

कवि को कविता, गायक को गीत सुनाकर मिलती है ताज़गी !

प्रेमी को प्रेयसी से,भँवरे को कलि से मिलने पर मिलती है ताज़गी!

नरेंद्रचावला कहे दिलों को निःस्वार्थभाव से जोड़ती है ताज़गी!!

********नरेन्द्र चावला-गुरुग्राम-भारत ********  

   

    

Tuesday, May 13, 2025

कर्तव्य का ज्ञान*स्रोत मां***नरेन्द्र चावला

          कर्तव्य का ज्ञान स्रोत माँ  

 भारत के बच्चे-बच्चे को है अपने कर्तव्य का पूर्ण ज्ञान ! 

 जन्म से ही माताएं देती शिक्षा,स्वदेश प्रेम होता महान !!

भारतीय इतिहास के पन्ने पलट कर देख लीजिये प्रमाण !

जीजाबाई,पन्नदायी,लक्ष्मीबाई,माता गुजरी के बलिदान !!

हमारे सैनिकों के रक्त में भरा पड़ा है मातृभूमि हेतु त्याग !

विनम्रता के साथ भरी है इनमें शौर्य की दहकती आग !!

आज देख रहा है सम्पूर्ण जगत,भारत का कदम सिन्दूर !

तीन दिनों में कर दिया निर्मूल,शत्रु का घमंड चकनाचूर !!

अपने बिलों में घुस गए सभी,गीदड़ भभकी वाले जवान !

निहत्थे पर्यटकों का वध बना,क्रूरता/कायरता की पहचान !!

अब भूल कर भी नहीं दोहरा सकता कहानी पहलगाम !

देख लिया सोये सिंह को जगाने का क्या होता परिणाम !!

सारा संसार धिक्कार रहा है तुम्हारा दिखावटी नाटक ! 

चारोंओर से बंद हो चुके,तुम्हारे नभ,जल,थल के फाटक !!

*******नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**********


Friday, May 2, 2025

अतुल्य सुम्मी तिवारी

अतुल्य संगीत का सागर है, सुम्मी प्रेम का सागर है।
तुम्हारे सब हैं दीवाने ***अतुल्य 
सुमि अतुल्य हैं बहुत भाग्यशाली**
दोनों के जन्मदिवस पे छाई खुशहाली**2
दीर्घायु स्वस्थ हों आप*दोनों को आशीर्वाद
मस्ती में हों मस्ताने***अतुल्य 
दुख और संकट रहें हमेशा ,तुमसे कोसों दूर**
ईश्वर की भक्ति का तुम पर रहे,सदा ही सरूर**2
सत्कर्म करो हरदम*गाओ खुशियों के तराने***
अतुल्य सुम्मी प्रेम का सागर हैं***