Search This Blog

Friday, February 21, 2025

गुरुजी( गुज़रा हुआ ज़माना*)***नरेन्द्र चावला

     गुरूजी ( गुज़रा हुआ जमाना ---)

गुरूजी  तुम्हारे दर पे ,हमे मिल गया ठिकाना !2! 

रहमत सभी पे करना ,करते हैं हम शुकराना !!गुरुजी -----

जो भी शरण में आया ,मस्तक को भी झुकाया !

बिन मांगे गुरूजी से उसने ,मन्नत को पूरी पाया !

गुरूजी के दरबार में आके ,मिलता सभी खज़ाना !!गुरूजी ---

जल-चाय परशाद जब पाते,सतसंग में मस्त होजाते !

संगत के साथ लंगर खाते और प्यार से हैं वरताते ! 

सरबत्त दे भले दी,गुरूजी मेहराँ सदा बरसाना !!गुरूजी ----

ॐ नमो शिवाय बोल के, करते तुम्हारी बंदगी !

अहंकार ,स्वार्थ छड्डिए,सुख-शांति दी होवे ज़िंदगी !

नफ़रत ,हिंसा गुरूजी--जग तों ख़तम करवाना !!गुरूजी --- 

********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**********  




Tuesday, February 18, 2025

कर्मों के खेल*** नरेन्द्र चावला

                  कर्मों के खेल 

     वैसे तो मानव जीवन में अति महत्वपूर्ण माने जाते हैं हमारे करम !

     परन्तु कर्मों को भी बदल देते हैं,हमारे सात्विक विचार व परिश्रम !! 

     आपराधिक कर्मशील कंस ने पिता व बहन को दिया था कारावास !

     जबकि उसी राशि के बालक श्रीकृष्ण ने किया,दुष्ट कंस का विनाश!!  

     एक ही राशि थे लंकेश रावण तथा श्री राम,है ऐतिहासिक प्रमाण !

     एक को प्रतिवर्ष जलाया जाता है और दूजे पूज्यनीय भगवान !!

     एक ही खानदान के थे अर्जुन,कर्ण,दुर्योधन,पाण्डु तथा धृतराष्ट्र !

     कुछ मुस्लिम बने देशद्रोही तथा पूज्य अबुल कलाम ने चमकाया राष्ट्र !!

     इन सब के थे करम अलग और अलग ही भुगतना पड़ा सबको परिणाम !

 अपने-अपने कर्मों के कारण,कुछ लोग हुए अमर व कुछ हुए बदनाम !!                       नरेन्द्र चावला*भारत*अमेरिका

      

शिष्टाचार**हमारी संस्कृति**नरेन्द्र चावला

        शिष्टाचार - हमारी संस्कृति  

   जागो भारतवासियो अब भी अपना लो अपने संस्कार। 

    वर्ना उजड़ने को हो रहा है ,तुम्हारा भारत देश तैयार।। 

    शीघ्रातिशीघ्र पुनर्जीवित करो,अपने आदर और संस्कार।

     स्वयं उदाहरण बनकर के बच्चों में जगाईये शिष्टाचार।।

     स्कूल,कालेज में भारतीय संस्कृति के पाठ्यक्रम लाओगे।

     तो बहुत जल्द अपनी परम्पराओं का नया भारत पाओगे।। 

     सिखाओ मातापिता,बुज़ुर्गों,गुरुजनों के करना चरणस्पर्श। 

     अपने शिष्टाचार जगाने से देश की , प्रगति होगी उत्कर्ष।। 

     मिलते रहेंगे चिरस्थाई प्रगतिशील वरदान सर्वहितकारी। 

     विश्वास करो स्वस्थ होंगे मनमस्तिष्क,नहींहोगी कोई बीमारी।।

     आज समस्त विश्व भी करना चाहता है,इसी पद्धति का पालन।

     सकारात्मकता जगेगी विश्व में पनपेगा शांतिपूर्ण अनुशासन।।

*नरेन्द्रचावला*भारत*अमेरिका 


 

      

      

         

Saturday, February 8, 2025

PLG ki वर्षगांठ पर बधाई***नरेन्द्र चावला

    PLG की वर्षगांठ पर बधाई 

आज हमारे जीवन में अपार हर्ष की घड़ी आयी !

नरेन्द्र चावला की PLG को USA से हार्दिक बधाई !!

  जैसे सच्चा प्रेम होता है जग में सर्वथा निरपेक्ष तथा निस्वार्थ !

वैसे ही PLG ने सभी धर्म,जाति के कवियों को बांधा एक साथ!विषय बनते कभी वातसल्य,कभी मित्रता तो कभी प्रणय प्रसाद !                                                                           PLG के प्रत्येक कार्यक्रमों में भी छिपा होता है प्रेम अगाध !!

   जैसे सर्वश्रेष्ठ होता हैवास्तविक प्रेम का चिरस्मरणीय आधार !

   PLG ने भी संगठित किया विश्व भर के कवियों का संसार।।

         *** नरेन्द्र चावला- वर्जीनिया-अमेरिका ***** 

Wednesday, January 29, 2025

अभिलाषा*** नरेन्द्र चावला

                     आशा/अभिलाषा  

       मानव की आशा तथा अभिलाषा सदा रहती हैं अनंत। 

        सदैव जन्म से ले कर मृत्यु पर्यन्त।।  

   जीवनभर भले ही मिले आशा अथवा निराशा।

परन्तु निरंतर सजीव रहती है हमारी अभिलाषा।।

 जैसे - जैसे पूर्ण हो जाती हैं हमारी अनिवार्यताएँ । 

 तुरंत चहुँ ओर से घेर लेती हैं हम को विलसितायें।।

तत्पश्चात उत्पन्न होने लगता है हमारे भीतर अहंकार। 

तथा उस पर छाने लगता है-स्वार्थ का अन्धकार।। 

दूसरों के सुख देख-देख कर ईर्षा हो जाती है प्रबल। 

किसी भी प्रकार अपनी अभिलाषा को करते हैं सफल।।

अंत में हो जाता है एक दिन,दूध का दूध-पानी का पानी। 

आशा तथा अभिलाषा में छिपी हैं हमारे कर्मों की यही कहानी।। 

****नरेन्द्र चावला**अमेरिका***** 

       

Monday, January 27, 2025

वार्तालाप ईश्वर और कुम्हार के बीच-- नरेन्द्र चावला की रचना

   पुतले-ईश्वर और कुम्हार के

 ये कैसी मोहमाया कहीं धूप तो कहीं छाया। 

प्राणी कभी धन दौलत तो कभी स्नेहबंधन में रहे भरमाया।।

स्वार्थ,अहम जब त्याग देंगे ,

तभी पाएंगे सुखशान्ति की छाया।।

         (वार्तालाप )                 एक बार ईश्वर और कुम्हार के बीच हुआ,विचित्र वार्तालाप। 

 दोनों ही हैं पुतला निर्माता ,सुनिये रोचक स्पष्टीकरण आप।! 

 कुम्हार बोला-"हे परमात्मा- हम दोनों ही तो पुतले बनाते हैं !

 मेरे पुतले शांत-निर्जीव व सजावटी हैं तथा पूजे भी जाते हैं।।

 और प्रभु आपके बनाये पुतले,परस्पर लड़ते व लड़वाते हैं"।।

ईश्वर-"मैंने तो मानव को मन-मस्तिष्क विशेष दिए थे अंग !

उसने स्वयं ही स्वार्थ,मोहमाया,अहंकार में उनको दिया रंग।।

अपने क्षणभंगुर जीवन के बारे में,सब भलीभांति जानते हैं। 

फिर भी इस मृगतृष्णा के पीछे निरंतर दिनरात भागते हैं।।

मेरे बनाये अहंकारी पुतले सुख में कभी नहीं करते मुझे याद!

केवल स्वयं ही करके कुकर्म,गलतियां,मुझे करते हैं फरियाद"!!

"हे कुम्हार-तू धन्य है,तेरे पुतलों के समक्ष,लोग सर झुकाते हैं। 

 जबकि मेरे पुतले मुझे रिझाने को,विभिन्न नाटक दिखलाते हैं "!! 

*********नरेन्द्र कुमार चावला -गुरुग्राम-भारत*********                     

Friday, January 17, 2025

कुर्बानियां*शहीदों को श्रद्धांजलि

 अमर हैं जग में,हिंदुस्तान की कुर्बानियां।
स्वर्ण अक्षरों में लिखी हैं,इतिहास में कहानियां।।
जालिमों के जुल्मों ने कर दी थी सीमाएं पार।
तब भी कमजोर न हुआ, शहीदों का स्वदेश प्यार।
चिनवाए गए दीवारों में बेटे,लुट गई जवानियां।।अमर हैं,,
तपते हुए तवों पर जालिमों ने बिठाया था।
गरम गरम रेत से , देश भक्तों को नहलाया था।
धर्म रक्षा हेतु प्राण त्यागे, कसमें निभाईयां।।अमर हैं,,,,,  
राजगुरु,सुखदेवभगतसिंह,श्रद्धानंद,दयानंद,हकीकतराय।
भाई मतिदास,जतिदास गुरु तेगबहादुर ने नहीं करी हाय।
सच्चे देशभक्त वीर छोड़ गए केवल निशानियां।।अमर हैं,,
वैसाखी का था दिन,अमृतसर जलियांवाला कर लो याद।
सरेआम निहत्थे मारे जनरल डायर बन गया था जल्लाद।
ऊधमसिंह ने कुर्बान होकर छोड़ी निशानियां।।अमर है ,,,
भूलते नहीं कभी महात्मागांधी लालबहादुर के बलिदान।                                             इंदिरा गांधी था राजीव गांधी ने त्यागे देश हित में प्राण।
अनेक सैनिकों बेनाम शहीदों की अमर कुर्बानियां।।अमर,
आज करो सभी मिलकर प्रण,जग से आतंक हटाएंगे।
फिर आएंगी अवश्य एक दिन घड़ी सुहानियां।।
अमर हैं हमेशा जग में,हिंदुस्तान की कुर्बानियां।।
***नरेन्द्र चावला*वर्जीनिया*अमेरिका***