कर्मों के खेल
वैसे तो मानव जीवन में अति महत्वपूर्ण माने जाते हैं हमारे करम !
परन्तु कर्मों को भी बदल देते हैं,हमारे सात्विक विचार व परिश्रम !!
आपराधिक कर्मशील कंस ने पिता व बहन को दिया था कारावास !
जबकि उसी राशि के बालक श्रीकृष्ण ने किया,दुष्ट कंस का विनाश!!
एक ही राशि थे लंकेश रावण तथा श्री राम,है ऐतिहासिक प्रमाण !
एक को प्रतिवर्ष जलाया जाता है और दूजे पूज्यनीय भगवान !!
एक ही खानदान के थे अर्जुन,कर्ण,दुर्योधन,पाण्डु तथा धृतराष्ट्र !
कुछ मुस्लिम बने देशद्रोही तथा पूज्य अबुल कलाम ने चमकाया राष्ट्र !!
इन सब के थे करम अलग और अलग ही भुगतना पड़ा सबको परिणाम !
अपने-अपने कर्मों के कारण,कुछ लोग हुए अमर व कुछ हुए बदनाम !! नरेन्द्र चावला*भारत*अमेरिका
No comments:
Post a Comment