Search This Blog

Friday, January 10, 2025

लोहड़ी+पोंगल+मकर संक्रांति***नरेन्द्र चावला

         लोहड़ी+पोंगल+मकर संक्रांति 

         हमको भारतीय होने पर गर्व होता है बार -बार। 

       लोहड़ी,पोंगल,मकर संक्रांति एक साथ त्यौहार।।

     ऋतु परिवर्तन तथा फसलें हैं इनका आधार।

     माघ महीने का आरंभ तथा पतंगों की बहार।।

         उत्तरी भारत में लोहड़ी,दक्षिण में पोंगल होता। 

          मकर संक्रांति दोनों के संग धूमधाम से होता।।

                         लोहड़ी 

           प्राचीन प्रथानुसार बच्चे घर-घर ख़ुशी से जाते। 

            गीत गाकर लकड़ी,उपले,फुल्ले,गुड़,पैसे लाते।।

           रात को आग जलाकर चारों ओर सब नाचते गाते। 

           शादी व बच्चे की पहली लोहड़ी खुशियों संग मनाते।।

                         प्रसिद्द लोहड़ी गीत 

                सुन्दर मुंदरिये हो -- तेरा कौन विचारा। 

                दुल्ला भट्ठी वाला हो-दुल्ले दी धी व्याई। 

   सेर शक्कर पाई हो-  कुड़ी दे बोझे पाई।   कुड़ी दा सालू पाटा।शक्कर कौन समेटे। चाचा गाली देसे हो - चाचे चूरी कुट्टी। 

 ज़िम्मीदारां लुट्टी हो-ज़िम्मीदार सदाए। 

गिन-गिन पोले लाये हो-इक पोला रहगया। सिपाई फड़ के लै गया,सिपाई ने मारी इट  ,भांवें रो ते भंवें पिट।।

       **** टप्पे****

  तिल,मूंगफली,गुड़,रयोडियां।            रब्बा अरदास साडी-

   धीयाँ -पुत्तां दियां मनाओ लोहड़ियाँ।।

   मोह धीयां दा विसारो ना ----

रब दियां रहमतां नू**लोको कुक्ख विच मारो ना।!

       सानू दयो लोहड़ी- तेरी जीवे जोड़ी।। साडे पैरां हेठ रोड़ !

  सानू छेती-छेती टोर!! साडे

पैरां हेठ स्लाईंयां -असी कड़े वेले दियां आईंयां।।

       हिल्लो नी माई हिल्लो ना! सौ रुपय्ये बिना हिल्लो ना।! 

      ( कुछ न मिलने पर ) -हुक्के उत्ते हुक्का। ऐ घर भुक्खा।।

अन्य गीत--2- हुल्ले नी माय हुल्ले - दो बेरी पत्तर झुल्ले --

दो झुल पयियां खजूरां।

खजूरां सट्टया मेवा। एस मुंडे दा करो मंगेवा। एस मुंडे दी वोटी

निकली।घयो खांदी चूरी कुट्टदी।

कुट कूट भरया थाल। वोटी बवे

ननाना नाल। दो ननाना, इक भरजाई, मैं वोटी वेखन आई।

दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी।

***।                                         Boys Song

  3--- वंजलि मारो वंजलि -वंजलि छड्डियां लम्मियाँ। 

               मीं वस्से ते कंकणा जम्मियाँ। कणकाँ हेठ बटेरे ------

4 ---- आखो मुंडयो ताना -ताना !बाग़ तमाशे जाना -- ताना !

           बागों मेनू कौड़ी लब्बी!कौड़ी दा मैं घा ल्यांदा। 

            घा मैं गऊ नू दित्ता ! दूध दी मैं खीर बनाई --

*******संकलन कर्ता --- नरेन्द्र चावला -अमेरिका************  

       

   

              

     

Wednesday, December 18, 2024

संबंध/रिश्ते बचाओ ***नरेन्द्र चावला

        सम्बंध/रिश्ते बचाओ हार्दिक प्रेम से

यदि आप चाहते हो सम्बन्ध/रिश्ते रहें बरकरार !

तो याद रखना नरेन्द्र चावला की बातें दो चार !! 

इन रिश्तों के पौधों में डालते रहना,अपना प्यार !

दूसरा पुरानी बातों पर कभी मत करना तकरार !!

इन रिश्तों को देते रहना मुस्कुराहट का प्रकाश !

कितनी भी घटाएं छायें ,स्वच्छ रहता है आकाश !!

जैसे - जैसे प्यार भरी शीतल हवाएं आती रहेंगी ! 

शिकवे-गिले व धनी-निर्धन का भेद मिटाती रहेंगी !!

कमज़ोर होते रिश्तों को बचाओ बदल रहा ज़माना !

केवल निस्वार्थ प्रेम से इन्हें , मुरझाने से है बचाना !! 

******नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*******

Wednesday, December 11, 2024

दो भजन गुरुजी की सेवा में*** नरेन्द्र चावला

        दो भजन गुरूजी पर

               ( 1 )

 जब कोई उलझन पड़ जाये,जब कोई बात बिगड़ जाये !

जब मन कुछ समझ नहीं पाये,तो आना गुरूजी के पास !

सतसंग में देना साथ -गुरूजी सुनेंगे शुकराना से अरदास !!

ओ संगत जी ----------ओ  संगत जी ------------  

जब मन में हो घबराना ,जब रोग लगें तड़पाना !

अच्छा नहीं लगे ज़माना,क्रोध, लोभ को ठुकराना !

सुमिरन का ले लेना सहारा,ॐ नमो शिवाय मंत्र है प्यारा !

ओ संगत जी---------- ओ संगत जी --------------

होगी ख़त्म दुखों की रात,मिलेगी खुशियों की सौगात ! 

 मानो -मानो बात--शुकराना करते रहो दिनरात !

ओ संगत जी ------------ ओ संगत जी -------------

ॐ नमो शिवाय ,शिवजी सदा सहाय -----------

ॐ नमो शिवाय ,गुरूजी सदा सहाय ----------------

                   ( 2 ) 

जागो गुरूजी हमें सदा देखते रहते हैं ------

हम फिर भी स्वार्थ,अहंकार जाल में उलझे रहते हैं !

तोड़ो झूठा ताना -बाना,आडम्बर का है ये ज़माना !

मोह माया की नदिया में , हम बहते रहते हैं !!

गुरूजी हमें  देखते रहते हैं --------------

जागों अबतो इस निद्रा से,गर चाहो सदा सुख पाना !

करते रहो सत्संग हमेशा और गुरूजी का शुकराना !!

गुरूजी कृपा बरसाते रहते हैं -गुरूजी हमें देखते रहते हैं !!

ॐ नमो शिवाय शिवजी सदा सहाय, गुरूजी सदा सहाय !!

*********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका********** 

 

   

Monday, December 9, 2024

पराधीन सपनेहुं सुख नाहिं*** नरेन्द्र चावला

    पराधीन सपनेहुँ सुख नाहिं 

पराधीन सपननेहुँ  नाहिं। स्वाधीन जीव  सुखमय जग माहिं।।

   स्वाधीनता व्यक्ति का पुरुस्कार।मगर इसमें सम्भव एक विकार।।

   असीमित स्वाधीनता में अहंकार। व्यक्ति हो जाता स्वार्थी,बेकार।।

   मानव को रहना चाहिए सदा सावधान।कभी नहीं करे अभिमान।। 

   वर्ना जाति - धर्म के लफड़े। धनी - निर्धनों में सम्भव हैं झगडे।। 

   नयी नस्ल को रखें संस्कृति से जोड़। वर्ना पतन का सम्भव मोड़।।

   भारतवर्ष इसका स्थूल उदाहरण। राजनीति में स्वार्थ है कारण।। 

    स्वाधीनता का हो रहा दुरूपयोग। लोकतंत्र में  लग रहे हैं  रोग।। 

**नरेन्द्र चावला-गुरुग्राम-भारत**


 

    


घर के बाहर*** नरेन्द्र चावला

              घर के बाहर (वरिष्ठजनों हेतु )

मेरा निवेदन है वरिष्ठजनो से तथा जो हो चुके हैं सेवानिवृत !

घर के भीतर कम और बाहर रहोगे अधिक,तो रहोगे तनावमुक्त !!

बिस्तर में हरदम बैठे रहना तथा टी वी देखना,कम कीजिये हुजूर ! 

वर्ना धीरे-धीरे कोई न कोई रोग,तुम्हें एक दिन फंसा लेगा जरूर !!

बाहर घूमते रहोगे तो खुली हवा में,हँसते-मुस्काते तथा गाते रहोगे ! 

प्राकृतिक प्रांगण में नए-नए लोगों से परिचय से मन बहलाते रहोगे !!

अरे भाई ताश खेलो, शतरंज खेलो ,अंताक्षरी करो ,गप्पें लड़ाओ !

कवितायेँ लिखो,चित्र बनाओ,इच्छानुसार वस्त्र पहनो,नाचो गाओ !! 

योग-प्राणायाम नित्य करना,अपनी सामर्थ्य अनुसार यात्रा पर जाना ! 

किसी का बुरा कभी मत सोचना,भोजन समय पर कम

ही खाना।।

घर में सबसे प्रेम व विनम्र स्वभाव से रहना ,जल्दी सोना,जल्दी जगना !

एक बात और है जरूरी शिशुओं संग बतियाना व प्रभु सुमिरन करना !

नरेन्द्र चावला कहे घर को सदा समझना आशियाना।।


 ************नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*************

  

Saturday, December 7, 2024

विकलांगता को सम्मान***नरेन्द्र चावला

                   विकलांगता को सम्मान

        UNSUNG HERO 

मत कीजिये कभी अपमान,दीजिये विकलांगों को सम्मान !

मत कहिये उनको अपंग या विकलांग,पुकारिये "दिव्यांग" !! 

तनिक गंभीरता से सोचिये ,उन में बसते हैं स्वयं भगवान !

वे स्वावलम्भी तथा आदरणीय हैं,मैंने जीवन में देखे प्रमाण !!

मैंने बचपन में प्रत्यक्ष देखे थे कुछ ऐसे ईश्वर रुपी व्यक्ति। 

परमात्मा से पायी थी उन्हों ने ऐसी अद्भुत कामशक्ति !!

केवल एक बाएं हाथ वाला देखा था एक रिक्शे वाला !

सारे नगर में था उसकी गति और शक्ति का बोलबाला !!

फिर मैंने युवावस्था में दो जन्मांध अध्यापकों को देखा !

सहिष्णुता तथा कर्मठता की बनी थी उनकी भाग्यरेखा !!

घर में स्टोव जलाना,खाना पकाना,बसों में काम पे आना !

कक्षा में विषय पर लगन तथाअनुशासित ढंग से पढ़ाना !! 

इतिहास साक्षी है सूरदास ने किया सजीव बालकृष्ण वर्णन !

भारतीय दिव्यांग अरुणिमा का अमर है हिमालय आरोहण !!

एक नेत्र वाले राजा रणजीतसिंह हैं कुशल प्रशासक महान !

अल्पकालिक है सौंदर्य,सब पाकर भी कुछ बनते विकलांग !! 

*****नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका***** 



 

Saturday, November 30, 2024

आंसुओं की कहानी***नरेन्द्र चावला

         विरह (आंसू की कहानी )

इस संसार में किसी के आंसू होते है दिल की ज़ुबान !

कभी-कभी यही आंसू बन जाते हैं ,विरहन के विरह-प्रमाण !! 

कोई यहां पर आंसू न बहा कर अपने दुःख-दर्द छिपाता है !

मगर देखने वालों को उसका चेहरा सबकुछ बतलाता है !!

किसी-किसी के आंसू सूख जाते परन्तु फिर भी रुकते नहीं !

अक्सर गरीब के आंसुओं के आगे ,निर्मम दिल पिघलते नहीं !!

किसी=किसी के आंसू बह-बह कर बन जाते है एक सैलाब !

यही आंसू कभी खुशियां दर्शाते तो कभी बनते गमों के ख्वाब !!

अक्सर कुछ लोग अश्रु धार छिपा कर निरंतर मुस्कुराते हैं !

जबकि नकली स्वार्थी लोग सदा मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं !!

********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*********