Search This Blog

Monday, December 9, 2024

पराधीन सपनेहुं सुख नाहिं*** नरेन्द्र चावला

    पराधीन सपनेहुँ सुख नाहिं 

पराधीन सपननेहुँ  नाहिं। स्वाधीन जीव  सुखमय जग माहिं।।

   स्वाधीनता व्यक्ति का पुरुस्कार।मगर इसमें सम्भव एक विकार।।

   असीमित स्वाधीनता में अहंकार। व्यक्ति हो जाता स्वार्थी,बेकार।।

   मानव को रहना चाहिए सदा सावधान।कभी नहीं करे अभिमान।। 

   वर्ना जाति - धर्म के लफड़े। धनी - निर्धनों में सम्भव हैं झगडे।। 

   नयी नस्ल को रखें संस्कृति से जोड़। वर्ना पतन का सम्भव मोड़।।

   भारतवर्ष इसका स्थूल उदाहरण। राजनीति में स्वार्थ है कारण।। 

    स्वाधीनता का हो रहा दुरूपयोग। लोकतंत्र में  लग रहे हैं  रोग।। 

**नरेन्द्र चावला-गुरुग्राम-भारत**


 

    


घर के बाहर*** नरेन्द्र चावला

              घर के बाहर (वरिष्ठजनों हेतु )

मेरा निवेदन है वरिष्ठजनो से तथा जो हो चुके हैं सेवानिवृत !

घर के भीतर कम और बाहर रहोगे अधिक,तो रहोगे तनावमुक्त !!

बिस्तर में हरदम बैठे रहना तथा टी वी देखना,कम कीजिये हुजूर ! 

वर्ना धीरे-धीरे कोई न कोई रोग,तुम्हें एक दिन फंसा लेगा जरूर !!

बाहर घूमते रहोगे तो खुली हवा में,हँसते-मुस्काते तथा गाते रहोगे ! 

प्राकृतिक प्रांगण में नए-नए लोगों से परिचय से मन बहलाते रहोगे !!

अरे भाई ताश खेलो, शतरंज खेलो ,अंताक्षरी करो ,गप्पें लड़ाओ !

कवितायेँ लिखो,चित्र बनाओ,इच्छानुसार वस्त्र पहनो,नाचो गाओ !! 

योग-प्राणायाम नित्य करना,अपनी सामर्थ्य अनुसार यात्रा पर जाना ! 

किसी का बुरा कभी मत सोचना,भोजन समय पर कम

ही खाना।।

घर में सबसे प्रेम व विनम्र स्वभाव से रहना ,जल्दी सोना,जल्दी जगना !

एक बात और है जरूरी शिशुओं संग बतियाना व प्रभु सुमिरन करना !

नरेन्द्र चावला कहे घर को सदा समझना आशियाना।।


 ************नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*************

  

Saturday, December 7, 2024

विकलांगता को सम्मान***नरेन्द्र चावला

                   विकलांगता को सम्मान

        UNSUNG HERO 

मत कीजिये कभी अपमान,दीजिये विकलांगों को सम्मान !

मत कहिये उनको अपंग या विकलांग,पुकारिये "दिव्यांग" !! 

तनिक गंभीरता से सोचिये ,उन में बसते हैं स्वयं भगवान !

वे स्वावलम्भी तथा आदरणीय हैं,मैंने जीवन में देखे प्रमाण !!

मैंने बचपन में प्रत्यक्ष देखे थे कुछ ऐसे ईश्वर रुपी व्यक्ति। 

परमात्मा से पायी थी उन्हों ने ऐसी अद्भुत कामशक्ति !!

केवल एक बाएं हाथ वाला देखा था एक रिक्शे वाला !

सारे नगर में था उसकी गति और शक्ति का बोलबाला !!

फिर मैंने युवावस्था में दो जन्मांध अध्यापकों को देखा !

सहिष्णुता तथा कर्मठता की बनी थी उनकी भाग्यरेखा !!

घर में स्टोव जलाना,खाना पकाना,बसों में काम पे आना !

कक्षा में विषय पर लगन तथाअनुशासित ढंग से पढ़ाना !! 

इतिहास साक्षी है सूरदास ने किया सजीव बालकृष्ण वर्णन !

भारतीय दिव्यांग अरुणिमा का अमर है हिमालय आरोहण !!

एक नेत्र वाले राजा रणजीतसिंह हैं कुशल प्रशासक महान !

अल्पकालिक है सौंदर्य,सब पाकर भी कुछ बनते विकलांग !! 

*****नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका***** 



 

Saturday, November 30, 2024

आंसुओं की कहानी***नरेन्द्र चावला

         विरह (आंसू की कहानी )

इस संसार में किसी के आंसू होते है दिल की ज़ुबान !

कभी-कभी यही आंसू बन जाते हैं ,विरहन के विरह-प्रमाण !! 

कोई यहां पर आंसू न बहा कर अपने दुःख-दर्द छिपाता है !

मगर देखने वालों को उसका चेहरा सबकुछ बतलाता है !!

किसी-किसी के आंसू सूख जाते परन्तु फिर भी रुकते नहीं !

अक्सर गरीब के आंसुओं के आगे ,निर्मम दिल पिघलते नहीं !!

किसी=किसी के आंसू बह-बह कर बन जाते है एक सैलाब !

यही आंसू कभी खुशियां दर्शाते तो कभी बनते गमों के ख्वाब !!

अक्सर कुछ लोग अश्रु धार छिपा कर निरंतर मुस्कुराते हैं !

जबकि नकली स्वार्थी लोग सदा मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं !!

********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*********

Sunday, November 17, 2024

सप्तऋषि मण्डल***नरेन्द्र चावला

               सप्तऋषि मंडल  

नरेन्द्र चावला कर रहा विश्लेषण,सप्तऋषि मण्डल का आज।

ताकि भौगोलिक स्थिति का रहस्य , समझे आधुनिक समाज।।

स्वच्छ आकाश में ही सप्तऋषि मण्डल , आप देख सकते हैं।

उत्तर में ध्रुवतारा व पृथ्वी का अक्ष पर परिभ्रमण समझ सकते हैं।।

ध्रुवतारे की सीधी रेखा में -- सात सितारों की दिशा दर्शाता है।

यही सात सितारों का अटल समूह,सप्तऋषि मंडल कहलाता है!।

ये हैं-मरीचि,वशिष्ठ,अरुंधती(अति सूक्ष्म), अंगिरथा,अत्रि,पुलत्स्य, पुलह, क्रत हैं साकार। 

ऋतुओं के अनुरूप दिशा बदलते हैं,परन्तु स्थिर प्रश्नचिन्ह आकार।।

ये चारों ऋतुऐं वसंत,शीत,शरद,ग्रीष्म में करती रहती हैं परिभ्रमण। 

इनकी आकृति बनाती है आरोग्यवानअर्थात स्वास्तिक का चिन्ह।। 

उत्तर दिशा में ध्रुव तारा तथा दक्षिण में अगस्त्य का स्थिर रहना। 

इन दोनों के मध्य में स्थित है,आकाशगंगा का शोभायमान रहना।।

मेरी पाठकों से करबद्ध प्रार्थना तथा त्रुटि के लिए क्षमा याचना।।                     नरेन्द्रचावला*भारत*अमेरिका भारत************                   

    

Friday, October 18, 2024

करवा चौथ पर पतियों की कामना (Karwa Chauth)

       करवा चौथ पर पतियों की कामना 
  करवा-चौथ का अनुपम त्यौहार। पति हेतु पत्नी का प्यार।।
   व्रत से करती न्योछावरतन-मन!हार्दिक स्नेहमय समर्पण।।
   सजधज पूजा थाली घुमाए। चमक - दमक में वह मुस्काये।।
  चन्द्र,पति मुख दर्शन करती।सुखी-दाम्पत्य की कामना करती।।

                         हमारा भी है कुछ अधिकार।पतियों कर लो ज़रा विचार।।     
                        परमेश्वर से हैअर्ज़ हमारी।चिरायु,सुखी रहे जोड़ी यह प्यारी।।
                        अपनों को यह तज कर आती। दूजे परिवार को है चमकती।।
                        मिले यदि इन्हें सब दिलों का प्यार। पनपेंगे संयुक्त- परिवार।।

    घर की धुरी है यह बन जाती। सामंजस्य से स्वर्ग बनाती।।
    कभी भी इन पर कष्ट न आएं।हरदम हम पर जान लुटाएं।।    
   पत्नी के दिल,आँखों में आदर-प्यार।इसके सम नहीं कोई श्रृंगार।।
  आजीवन सुपत्नी का हो साथ। कृपा-पूर्ण ईश्वर का सुरक्षा -हाथ।।      

====== नरेन्द्र चावला की करवाचौथ पर भेंट======== =================

Sunday, October 13, 2024

रावण के मुख से (दशहरा) (Rawan Ke Mukh Se)

रावण के मुख से ( दशहरा )

सदियाँ बीती मुझे जलाते , जन -जन को लीला दिखलाते !
राम -रावण युद्ध दिखाते , लकीर हर वर्ष पीटते जाते !!
किंतु कभी क्या मन में आया , क्या खोया और क्या है पाया !
अगणित रावण घूम रहे हैं , व्यभिचारी हो झूम रहे हैं !
मैंने सीता को आदर से रखा ,कभी बदन पर हाथ न रखा !
आज के रावण ने बहिन बेटी को ,भोग विलास का केन्द्र बनाया !
आतंक -वाद व् भ्रष्टाचार ने , क्यों है आज फन फैलाया !!
स्कूल -कालिज ,दफ्तर,सड़कों पर , गुंडा -गर्दी बढती जाती !
रामलीला या कृष्ण लीला हो, राजनीति से भरती जाती !!
नहीं मरेगा रावण तब तक , जब तक राम को न अपनाया !
तुंरत हो दण्डित भ्रष्टाचारी ,दोषी नेता या बलात्कारी !
क्या होगा पुतले जाने से , रावण -मन जब तक न जलाया !!

---------- नरेंद्र कुमार चावला - वर्जिनिया ,अमेरिका