Search This Blog

Saturday, December 7, 2024

विकलांगता को सम्मान***नरेन्द्र चावला

                   विकलांगता को सम्मान

        UNSUNG HERO 

मत कीजिये कभी अपमान,दीजिये विकलांगों को सम्मान !

मत कहिये उनको अपंग या विकलांग,पुकारिये "दिव्यांग" !! 

तनिक गंभीरता से सोचिये ,उन में बसते हैं स्वयं भगवान !

वे स्वावलम्भी तथा आदरणीय हैं,मैंने जीवन में देखे प्रमाण !!

मैंने बचपन में प्रत्यक्ष देखे थे कुछ ऐसे ईश्वर रुपी व्यक्ति। 

परमात्मा से पायी थी उन्हों ने ऐसी अद्भुत कामशक्ति !!

केवल एक बाएं हाथ वाला देखा था एक रिक्शे वाला !

सारे नगर में था उसकी गति और शक्ति का बोलबाला !!

फिर मैंने युवावस्था में दो जन्मांध अध्यापकों को देखा !

सहिष्णुता तथा कर्मठता की बनी थी उनकी भाग्यरेखा !!

घर में स्टोव जलाना,खाना पकाना,बसों में काम पे आना !

कक्षा में विषय पर लगन तथाअनुशासित ढंग से पढ़ाना !! 

इतिहास साक्षी है सूरदास ने किया सजीव बालकृष्ण वर्णन !

भारतीय दिव्यांग अरुणिमा का अमर है हिमालय आरोहण !!

एक नेत्र वाले राजा रणजीतसिंह हैं कुशल प्रशासक महान !

अल्पकालिक है सौंदर्य,सब पाकर भी कुछ बनते विकलांग !! 

*****नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका***** 



 

Saturday, November 30, 2024

आंसुओं की कहानी***नरेन्द्र चावला

         विरह (आंसू की कहानी )

इस संसार में किसी के आंसू होते है दिल की ज़ुबान !

कभी-कभी यही आंसू बन जाते हैं ,विरहन के विरह-प्रमाण !! 

कोई यहां पर आंसू न बहा कर अपने दुःख-दर्द छिपाता है !

मगर देखने वालों को उसका चेहरा सबकुछ बतलाता है !!

किसी-किसी के आंसू सूख जाते परन्तु फिर भी रुकते नहीं !

अक्सर गरीब के आंसुओं के आगे ,निर्मम दिल पिघलते नहीं !!

किसी=किसी के आंसू बह-बह कर बन जाते है एक सैलाब !

यही आंसू कभी खुशियां दर्शाते तो कभी बनते गमों के ख्वाब !!

अक्सर कुछ लोग अश्रु धार छिपा कर निरंतर मुस्कुराते हैं !

जबकि नकली स्वार्थी लोग सदा मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं !!

********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*********

Sunday, November 17, 2024

सप्तऋषि मण्डल***नरेन्द्र चावला

               सप्तऋषि मंडल  

नरेन्द्र चावला कर रहा विश्लेषण,सप्तऋषि मण्डल का आज।

ताकि भौगोलिक स्थिति का रहस्य , समझे आधुनिक समाज।।

स्वच्छ आकाश में ही सप्तऋषि मण्डल , आप देख सकते हैं।

उत्तर में ध्रुवतारा व पृथ्वी का अक्ष पर परिभ्रमण समझ सकते हैं।।

ध्रुवतारे की सीधी रेखा में -- सात सितारों की दिशा दर्शाता है।

यही सात सितारों का अटल समूह,सप्तऋषि मंडल कहलाता है!।

ये हैं-मरीचि,वशिष्ठ,अरुंधती(अति सूक्ष्म), अंगिरथा,अत्रि,पुलत्स्य, पुलह, क्रत हैं साकार। 

ऋतुओं के अनुरूप दिशा बदलते हैं,परन्तु स्थिर प्रश्नचिन्ह आकार।।

ये चारों ऋतुऐं वसंत,शीत,शरद,ग्रीष्म में करती रहती हैं परिभ्रमण। 

इनकी आकृति बनाती है आरोग्यवानअर्थात स्वास्तिक का चिन्ह।। 

उत्तर दिशा में ध्रुव तारा तथा दक्षिण में अगस्त्य का स्थिर रहना। 

इन दोनों के मध्य में स्थित है,आकाशगंगा का शोभायमान रहना।।

मेरी पाठकों से करबद्ध प्रार्थना तथा त्रुटि के लिए क्षमा याचना।।                     नरेन्द्रचावला*भारत*अमेरिका भारत************                   

    

Friday, October 18, 2024

करवा चौथ पर पतियों की कामना (Karwa Chauth)

       करवा चौथ पर पतियों की कामना 
  करवा-चौथ का अनुपम त्यौहार। पति हेतु पत्नी का प्यार।।
   व्रत से करती न्योछावरतन-मन!हार्दिक स्नेहमय समर्पण।।
   सजधज पूजा थाली घुमाए। चमक - दमक में वह मुस्काये।।
  चन्द्र,पति मुख दर्शन करती।सुखी-दाम्पत्य की कामना करती।।

                         हमारा भी है कुछ अधिकार।पतियों कर लो ज़रा विचार।।     
                        परमेश्वर से हैअर्ज़ हमारी।चिरायु,सुखी रहे जोड़ी यह प्यारी।।
                        अपनों को यह तज कर आती। दूजे परिवार को है चमकती।।
                        मिले यदि इन्हें सब दिलों का प्यार। पनपेंगे संयुक्त- परिवार।।

    घर की धुरी है यह बन जाती। सामंजस्य से स्वर्ग बनाती।।
    कभी भी इन पर कष्ट न आएं।हरदम हम पर जान लुटाएं।।    
   पत्नी के दिल,आँखों में आदर-प्यार।इसके सम नहीं कोई श्रृंगार।।
  आजीवन सुपत्नी का हो साथ। कृपा-पूर्ण ईश्वर का सुरक्षा -हाथ।।      

====== नरेन्द्र चावला की करवाचौथ पर भेंट======== =================

Sunday, October 13, 2024

रावण के मुख से (दशहरा) (Rawan Ke Mukh Se)

रावण के मुख से ( दशहरा )

सदियाँ बीती मुझे जलाते , जन -जन को लीला दिखलाते !
राम -रावण युद्ध दिखाते , लकीर हर वर्ष पीटते जाते !!
किंतु कभी क्या मन में आया , क्या खोया और क्या है पाया !
अगणित रावण घूम रहे हैं , व्यभिचारी हो झूम रहे हैं !
मैंने सीता को आदर से रखा ,कभी बदन पर हाथ न रखा !
आज के रावण ने बहिन बेटी को ,भोग विलास का केन्द्र बनाया !
आतंक -वाद व् भ्रष्टाचार ने , क्यों है आज फन फैलाया !!
स्कूल -कालिज ,दफ्तर,सड़कों पर , गुंडा -गर्दी बढती जाती !
रामलीला या कृष्ण लीला हो, राजनीति से भरती जाती !!
नहीं मरेगा रावण तब तक , जब तक राम को न अपनाया !
तुंरत हो दण्डित भ्रष्टाचारी ,दोषी नेता या बलात्कारी !
क्या होगा पुतले जाने से , रावण -मन जब तक न जलाया !!

---------- नरेंद्र कुमार चावला - वर्जिनिया ,अमेरिका

Thursday, October 10, 2024

नवरातत्रे- कन्या पूजन पर्व-- नरेन्द्र चावला की रचना

      त्योहारों का महत्व * नवरात्रे कन्या (देवी ) पूजन 

प्रत्येक भारतीय को गर्व है कि हमारे सर्वहितकारी हैं सभी त्यौहार। 

पावन पृष्ठभूमि पर आधारित,भैयादूज,नवरात्री उपहार।।

विश्व में किसी भी देश में ऐसे पावन पर्व , कहीं नहीं मिलते। 

इन अनुपम पर्वो को मनाकर,हमारे दिलों में स्नेह-पुष्प हैं खिलते।।

रक्षाबंधन व भैयादूज पर्व हैं ,भाई बहन के अटूट स्नेह के प्रतीक।

नवरात्री के नौ दिनरात होते,नई फसल तथा देवीपूजन रमणीक।।

प्रतिवर्ष नवरात्रे दो बार आसोज तथा चैत्र में नव सम्वत मनाते हैं!

शारदीय में रामलीला,दशहरा,दुर्गाविसर्जनचैत्रमें रामनवमीमनातेहैं !!

गुजरात में गरबा तथा बंगाल में होता है नाच गाकर खेला।

हर घर बन जाता है सात्विक-पूजाघर तथा लग जाता है मेला।।

9 देवी शैलपुत्री,ब्रह्मचारिणी,चंद्रघंटा,कूष्माण्डा तथा स्कंदमाता।

पूजी जाती हैं कात्ययायनी ,महागौरी तथा सिद्धिदात्री माता।।

नवरात्रे के हर दिन माने जाते हैं विशेष शुभ - मुहूरत। 

शादी,गृहप्रवेश,व्यापार में नहीं पड़ती,पत्रियों की ज़रूरत।।

प्रतिदिन देवियां कन्यारूप में आती हैं पहनकर रंगीन चूड़ियां।  उनके चरण धोकर,स्पर्शकर,उपहार व परोसते हैं हल्वापूरियाँ।।

नरेंद्र चावला कहे ऐसी पावन धरती पर जन्म मिले हरबार। 

आशा नहीं विश्वास है शीघ्र मिटेगा ,भारतवर्ष से भ्र्ष्टाचार।।

***नरेंद्र कुमार चावला***      ***वर्जीनिया**अमेरिका***

  

                    

           

Saturday, October 5, 2024

पतझड़*** नरेन्द्र चावला

                 पतझड़ भी है सुंदरता

जैसे-जैसे मैं देख रहा हूँ , प्रतिवर्ष की भांति पतझड़ !

मन-मस्तिष्क ने फिर पाई है ,काव्य रचना की पकड़ !!

कितना सुन्दर लगता लाल,पीले सूखे पत्तों का बिछौना !

सत्य है हम सभी जीव हैं ईश्वर के हाथों का  खिलौना !! 

न केवल पेड़-पौधों पर ही ये पतझड़ का मौसम आता है !

ये परिवर्तन तो विश्व के प्रत्येक प्राणी के जीवन में आता है !! 

कुछ लोग इस परिवर्तन को कहते हैं मानव की वृद्धावस्था !

स्थायी नहीं ये , इसके बाद आएगी बसन्त बहार की सुंदरता !!

देखना कितने सुन्दर,मनोरम कलियाँ,पत्ते व पुष्प आएंगे।हम सबका और अपना जीवन सौम्य व सफल बनाएंगे।।

नरेन्द्र चावला कहे,पतझड़ क्या हर मौसम होता है बहुत सुहावना ! 

सकारात्मक दृष्टि से देखने की होनी चाहिए,केवल हमारी भावना !!

*******नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*******