Search This Blog

Saturday, July 12, 2025

अध्यापनकाल की स्मृतियां***नरेन्द्र चावला

    मेरी अध्यापन काल की स्मृतियाँ 

आज अकस्मात उभर कर आई एक स्मृति रेखा ! 

जब मैंने अपने अध्यापनकाल के दृश्यों को देखा !!

कभी हुयी दिल्ली रामपुरा स्कूल की गर्व की बात !

जब अमेरिका में एक योग्य छात्र से हुयी मुलाकात !!

शायद यही होता है एक सेवामुक्त अध्यापक पुरुस्कार !

विख्यात कम्पनी में निदेशक अनिल जैन का आभार !!

जिसने 1986/88 में मेरे सहकर्मियों की याद दिलाई !

कल उन्हीं के सुपुत्र के विवाह निमंत्रण पर दी बधाई !! 

जब एयरपोर्ट पर एक Mech,इंजीनियर ने किया प्रणाम!

मुझे पहचाना व बताया स्वीपर का पुत्र हूँ राज है नाम !! 

फिर याद आये कुछ बेहद शरारती बच्चे,जो पढ़ाई में कमज़ोर !

ऐसे छात्र खेलों में और कक्षा में नियंत्रण करते थे पुरज़ोर !! 

उस समय छात्र को दण्ड मिलने पर प्रसन्न होते थे अभिभावक !

और अनुशासन व्यवस्था भी चलती थी समुचित तथा व्यापक !!

मुझे गर्व होता है जब-जब देखता हूँ अपनी सेवानिवृति के चित्र !

अनुपम प्रसन्नता होती है देख कर उन निर्धन छात्रों के चरित्र !! 

जब उन छात्रों ने किया था मेरा इतनी पुष्प मालाओं से सम्मान !

ईश्वर से विनती है हमारी नई पीढ़ी पर,सरकार दे अधिक ध्यान !! 

शिक्षक दिवस पर होता है मन व्यथित देखकर हालात।

अपेक्षाकृत शिक्षकों के वेतन वृद्धि पर नहीं होती बात।।

कहने को तो छात्रों के भविष्य निर्माता कहलाते हैं।

परन्तु परिवार चलाने हेतु पार्टटाइम ट्यूशन पढ़ाते हैं।।

आज आधुनिक शिक्षा प्रणाली में अध्यापकों पर लगे हैं प्रतिबंध !                                                   अभिभावक भी हैं विवश क्योंकि संयुक्त-परिवार प्रथा हो रही बंद !! 

डाक्टर/इंजीनियर तो बन रहे परन्तु भूल गए,परम्परागत संस्कार ! 

नरेन्द्र चावला कहे अभी भी समय है संभालिये अब तो युवाशक्ति-प्रभार !! 

*****नरेन्द्र चावला -वर्जीनिया-अमेरिका*****

Tuesday, July 8, 2025

खोया- पाया--- नरेन्द्र चावला

     खोया पाया

जैसा भी बीज हम जीवन में बोते हैं।

वैसे ही कभी कुछ पाते,कभी कुछ खोते हैं

मिलते हैं हमें कभी दण्ड तो कभी पुरुस्कार ।

यही है हमारे कर्मों का खोया पाया चमत्कार।।

      अपने कर्मों के जाल से हम,नहीं सकते निकल।

      जन्म से मृत्यु तक हमें भोगना ही पड़ेगा फल !!

    कभी अस्वस्थ होंगे तो कभी आर्थिक हानि का होगा सामना।        कभी किसी को खोकर तो कभी खुशियों का दामन थामना।।

    हमें सदा रहना चाहिए ईश्वर अल्लाह  का शुक्रगुज़ार।

    जो पाया और जो खोया,सब हमारे कर्मों का हैआधार।।

    मैंने अपने शिक्षक-जीवन में पाए,आश्चर्यजनक पुरुस्कार। 

    जब-जब मिला दलित जाति के विद्यार्थियों से हार्दिक प्यार।।

    जो अब अपने जीवन में एक प्रतिष्ठित पद पर हैं कार्यरत।

    कुछ सरकारी स्कूल के बच्चों ने पाई विदेशों में महारत।। 

    केवल राष्ट्रीय पुरुस्कारों से ही नहीं होता मूल्यांकन हमारा। 

   वास्तविकता तो हमारे कर्म ही दिखाते हैं,पग-पग पे नज़ारा।।

मंदिर,मस्जिद,चर्च तथा गुरुद्वारों से ऊपर हैं हमारे करम।          किसीअसहाय का सहारा बनोगे तो मिट जायेंगे सब भरम।।

    जब-जब आती है ------- हमारे जीवन में समृद्धि। 

    समझ लीजिये आपके कर्मों के खाते में हुई है वृद्धि।।

   जब भी आप से मिलके,किसी के चेहरे पे आये मुस्कुराहट। 

   समझ लेना ये सब भी है परमात्मा के वरदान की आहट।।

जो खोया है वह नहीं था आपका।

जो पाया हैं पुरस्कार है आपका।।

**नरेन्द्र चावला*अमेरिका**

                          

      

Tuesday, July 1, 2025

पोस्ट कार्ड का वो गुज़रा ज़माना---- नरेन्द्र चावला

  पोस्ट कार्ड/खत/चिठ्ठियां 

याद आ रहा है पोस्टकार्ड का वो गुज़रा ज़माना। 

3/5 फिर15पैसों में हो जाता था मिलना-मिलाना।।

कितने प्यार से होता था,अपने डाकिये का इंतज़ार।

खबरें खुशी-गम की व लिफाफे में राखी का इंतज़ार ।।

खुशी-खुशी देते थे डाकिये को होली-दीवाली पे इनाम। 

कभी-कभी पोस्टकार्ड का फटा कोना मचाता था कोहराम।।

आज मुझे याद आरही है चिट्ठियों की, प्यारी-प्यारी भाषा। 

सारे परिवार के दिलों में रहती थी सुनने की अभिलाषा।

जैसे "अत्र कुशलम तत्रास्तु" हिंदी में लिखा होता था। 

"यहां खरियतहै आपकी खरियत खुदा से नेक मतलू"उर्दू में ,

और"चिटटे चौल उबाल के उत्ते पाँवां खंड , तुहाडी चिट्ठी पढ़ के--   दिलां च पेंदी ठंड" पंजाबी में लिखा होता था !!!!

Starting में हिंदी/पंजाबी में"मेरे परम पूज्य मासी,मामा,चाचा जी -

लिखते थे प्रणाम,पेरीपोना या हाथ जोड़कर नमस्कार। 

उर्दू में -"वालिद/वाल्दा/हमशीरा खैरियत से हैं बरखुरदार"।।

काश ! पोस्टकार्ड,अंतर्देशीय पत्र व एरोग्राम न होते बंद !

e mail,whats app,phone messagesमें कहाँ वो आनंद !!

**नरेन्द्र चावला-भारत**अमेरिका**


                         

Sunday, June 22, 2025

जीवन - सार (Jeevan - Saar)

जीवन - सार  { प्रथम }
विश्व के सभी ग्रन्थ महान , वेद, उपनिषद, बाईबल, पुराण !
भागवत,गीता,रामायण,कुरान,सभी का केवल एक बखान  !!
सत्य, ज्ञान, भक्ति आधारित, कर्म करे, सच्चा इन्सान !!

आत्मा - अभेद्य, अजर, अमर, मानव - काया है नश्वर !!
जग के मोह-माया बन्धन, केवल झूठे आकर्षण !!

शरीर हमारा वृक्ष है जैसे आत्मा, इस पर पक्षी समान !
शरीर वृक्ष जब मिट जायेगा,पक्षी की कहीं और उड़ान !!

पाँच तत्व ही शिक्षाप्रद हैं, भू, जल,वायु, सूर्य, आकाश !
मानव हित बरसाते रहते, जीवन-ज्योति, अन्न, प्रकाश !!

यदि हम लोभ में फंस कर,उपभोग करें,सीमा से बढ़कर !
यही तत्व, क्रोधित प्रलय से , कर सकते हैं सर्व-विनाश !!

प्रभु पूजा श्रद्धा से करिये , निराकार अथवा साकार !
 तीर्थ-दान,तप तभी हैं सच्चे, जब होंगे नि:स्वार्थ आधार !
 नानक, ईसा, बुद्ध, मुहम्मद, सभी के उत्तम यही विचार !!
संकलन***नरेन्द्र चावला** अमेरिका

***
---USA अप्रैल 2006

Thursday, June 19, 2025

एक बच्चे की। आवाज़ (बाल गीत)**नरेन्द्र चावला

एक बच्चे के पापा मम्मी से प्रश्न

पापा मम्मी मुझे समझाओ,मेरा स्कूल तो है इतना बढ़िया।                            काम वाली आंटी के राजू का स्कूल क्यों है, इतना घटिया ??

      मैं तो जाता हूं स्कूल बस में ,बढ़िया ड्रेस व जूते पहन कर। 

     और राजू जाता पैदल टूटी चप्पल व साधारण ड्रेस पहनकर।।              पापा हम तो रहते हैं, कारों, A.C., Fridge T.V. वाले घरों में।

और वे क्यों रहते झौपड-पट्टी में,क्यों नहीं बढ़िया घरों में ??

पापा हम तो जाते मंदिर,गुरद्वारे के सत्संग में लगातार। 

 पर वे सब क्यों बैठे रहते प्रसाद-लंगर लेने को,बाहर बाँधे कतार ??               उसकी माँ क्यों करती लोगों के घर झाडूपौंछा और बर्तन साफ़ ??

मुझे नहीं जाना है स्कूल, खुदा का यह कैसा है इन्साफ !!!!   पापा आज मुझे ये सब समझाओ,दोनों के स्कूल एक जैसे बनवाओ !!!!*          

*नरेन्द्र चावला-भारत&अमेरिका *  

      

Friday, June 6, 2025

Focus *** N.K. Chawla

               FOCUS   

  Focusing on the problems,

 Create more & more problems .

While Focusing the Possibilities ,

 Provide more & more opportunities .

 Positive thinking lessens our problems .

 While Negative thoughts increase Tensions .

 Tolerance & Patience are not signs of weakness . 

  Rather these are the Signs of Strength .

  Our mind is a wonderful Servant .

  While it is a Dangerous Master .

  Decisions taken by Heart are more Impressive .

  While Decisions taken by Brain are No Longer .

   Relationship does`t mean only Shaking Hands .

   It needs Each other`s Holding Hands.

   DEATH does not mean the END.

   Its just in the Life --- A BEND . 

   Hard work can Beat the Talent . 

   While Talent can not Beat Hard work .

   Making Everyone Happy is not possible .

   So try to Be Happy with Everyone .

   How can we forget The English Poets ---

   Chaucer,Shakespear,Milton,Yeats,WilliamWordsworth .

   They are always Glittering in the Sky & at Earth .

 *********Collection by N.K.CHAWLA -America*********   

           

Sunday, May 25, 2025

ताज़गी***नरेन्द्र चावला

                   ताज़गी 

 ताज़गी किसको नहीं पसंद,चाहे वह फैशनेबल हो !

अथवा हो ज़िंदगी बिताने की सादगी !!

चाहे हो सब्ज़ियों ,फलों की हो या चाय की ताज़गी !

शुद्ध हवा की सुबह-सुबह में मिलने वाली ताज़गी !

इन सबके इलावा कुछ और भी होती हैं ताज़गी। 

जैसे मनमीत को मिलने पर जो मिलती है ताज़गी !

तो कुछ ज़िंदगी की अजीबोगरीब हैं ताज़गी -------

जैसे पति को पड़ोसन के दीदार से मिलने वाली ताज़गी। 

सास को बहु की बुराई करके मिलने वाली ताज़गी। 

फरमाईश पूरी होने की पत्नियों को मिलने वाली ताज़गी।

पड़ोसनों के घर ताक-झांक करने से मिली ताज़गी।

जीजा को साली को देखकर मिलने वाली ताज़गी।

भाभी को देवर से मज़ाक करने पर मिलने वाली ताज़गी। 

दादा-दादी,नाना-नानी को बच्चों से मिलकर मिलती है ताजगी !

नेताओं,अभिनेताओं को प्रसिध्दि पाने पर मिलती है ताज़गी !

विपक्षी नेताओं को संसद में कोलाहल करने से मिलती ताजगी!

कवि को कविता, गायक को गीत सुनाकर मिलती है ताज़गी !

प्रेमी को प्रेयसी से,भँवरे को कलि से मिलने पर मिलती है ताज़गी!

नरेंद्रचावला कहे दिलों को निःस्वार्थभाव से जोड़ती है ताज़गी!!

********नरेन्द्र चावला-गुरुग्राम-भारत ********