Search This Blog

Friday, April 4, 2025

धर्मनिरपेक्षता पर गर्व ***नरेन्द्र चावला

  धर्म-निरपेक्षता पर गर्व 
अत्यंत हर्ष का विषय है,भारत की"धर्मनिरपेक्षता पर गर्व"। 
अप्रैल (चैत्र/वैसाख)मास में आये साथ-साथ,कितने पर्व।।
आरम्भ में नवरात्रे,कन्यापूजन,दुर्गा अष्टमी,रामनवमी त्यौहार। 
फिर आया वैसाखी पकी फसल कटाई का खुशियों का वार।।
साथ-साथ महावीर जयंती, गुडफ्राई डे,हनुमानजयंती उपहार। 
आ गए पावन नवरात्रे और पवित्र रमजान एक साथ इस बार।।
अपना-अपना भोजन बनाया और प्रेम से खाया,बढ़ा सद्व्यवहार। 
पृथक-पृथक वेशभूषा मत देखो , ये रंग दर्शाते इंद्रधनुषी प्यार।। 
प्रमाणित है भारत में हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई एकता व प्यार।
सब मिलजुल कर , हर्षित होकर मनाते ,अपने-अपने त्यौहार।।   
 समस्त विश्व में ऐसी सामंजस्य की ,मिलती नहीं कहीं मिसाल। 
  "भारत माता की जय"मिलकर बोलो ,मेरा भारतवर्ष विशाल।।
***नरेन्द्र चावला*भारत*अमेरिका***     

Saturday, March 22, 2025

World Poetry Day*** Narendra Chawla

           World Poetry Day ( 21st.March )

World Poetry Day The 21st. March is liked by everyone .

Its the Program is loved by speaker and listeners everyone .

This day unites all without The cast,creed,color distinction.

Poetry is a Bridge to reach all the people of every Religeon.

The real composing by Poets from heart opens gates of mind .

It  can be expressed and enjoyed by the languages of all kind. 

The True  poetry can creates Peace and Harmony to the world.

It breaks all the Barriers of Hate and Non-violence from world .

I ,N.K.Chawla composing Poetry since 1955 feels fully Pride .

I always pray to God,All Poets must be compose to Unite not to Divide.

****Narendra Chawla-Virginia-America****




Friday, February 21, 2025

गुरुजी( गुज़रा हुआ ज़माना*)***नरेन्द्र चावला

     गुरूजी ( गुज़रा हुआ जमाना ---)

गुरूजी  तुम्हारे दर पे ,हमे मिल गया ठिकाना !2! 

रहमत सभी पे करना ,करते हैं हम शुकराना !!गुरुजी -----

जो भी शरण में आया ,मस्तक को भी झुकाया !

बिन मांगे गुरूजी से उसने ,मन्नत को पूरी पाया !

गुरूजी के दरबार में आके ,मिलता सभी खज़ाना !!गुरूजी ---

जल-चाय परशाद जब पाते,सतसंग में मस्त होजाते !

संगत के साथ लंगर खाते और प्यार से हैं वरताते ! 

सरबत्त दे भले दी,गुरूजी मेहराँ सदा बरसाना !!गुरूजी ----

ॐ नमो शिवाय बोल के, करते तुम्हारी बंदगी !

अहंकार ,स्वार्थ छड्डिए,सुख-शांति दी होवे ज़िंदगी !

नफ़रत ,हिंसा गुरूजी--जग तों ख़तम करवाना !!गुरूजी --- 

********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**********  




Tuesday, February 18, 2025

कर्मों के खेल*** नरेन्द्र चावला

                  कर्मों के खेल 

     वैसे तो मानव जीवन में अति महत्वपूर्ण माने जाते हैं हमारे करम !

     परन्तु कर्मों को भी बदल देते हैं,हमारे सात्विक विचार व परिश्रम !! 

     आपराधिक कर्मशील कंस ने पिता व बहन को दिया था कारावास !

     जबकि उसी राशि के बालक श्रीकृष्ण ने किया,दुष्ट कंस का विनाश!!  

     एक ही राशि थे लंकेश रावण तथा श्री राम,है ऐतिहासिक प्रमाण !

     एक को प्रतिवर्ष जलाया जाता है और दूजे पूज्यनीय भगवान !!

     एक ही खानदान के थे अर्जुन,कर्ण,दुर्योधन,पाण्डु तथा धृतराष्ट्र !

     कुछ मुस्लिम बने देशद्रोही तथा पूज्य अबुल कलाम ने चमकाया राष्ट्र !!

     इन सब के थे करम अलग और अलग ही भुगतना पड़ा सबको परिणाम !

 अपने-अपने कर्मों के कारण,कुछ लोग हुए अमर व कुछ हुए बदनाम !!                       नरेन्द्र चावला*भारत*अमेरिका

      

शिष्टाचार**हमारी संस्कृति**नरेन्द्र चावला

        शिष्टाचार - हमारी संस्कृति  

   जागो भारतवासियो अब भी अपना लो अपने संस्कार। 

    वर्ना उजड़ने को हो रहा है ,तुम्हारा भारत देश तैयार।। 

    शीघ्रातिशीघ्र पुनर्जीवित करो,अपने आदर और संस्कार।

     स्वयं उदाहरण बनकर के बच्चों में जगाईये शिष्टाचार।।

     स्कूल,कालेज में भारतीय संस्कृति के पाठ्यक्रम लाओगे।

     तो बहुत जल्द अपनी परम्पराओं का नया भारत पाओगे।। 

     सिखाओ मातापिता,बुज़ुर्गों,गुरुजनों के करना चरणस्पर्श। 

     अपने शिष्टाचार जगाने से देश की , प्रगति होगी उत्कर्ष।। 

     मिलते रहेंगे चिरस्थाई प्रगतिशील वरदान सर्वहितकारी। 

     विश्वास करो स्वस्थ होंगे मनमस्तिष्क,नहींहोगी कोई बीमारी।।

     आज समस्त विश्व भी करना चाहता है,इसी पद्धति का पालन।

     सकारात्मकता जगेगी विश्व में पनपेगा शांतिपूर्ण अनुशासन।।

*नरेन्द्रचावला*भारत*अमेरिका 


 

      

      

         

Saturday, February 8, 2025

PLG ki वर्षगांठ पर बधाई***नरेन्द्र चावला

    PLG की वर्षगांठ पर बधाई 

आज हमारे जीवन में अपार हर्ष की घड़ी आयी !

नरेन्द्र चावला की PLG को USA से हार्दिक बधाई !!

  जैसे सच्चा प्रेम होता है जग में सर्वथा निरपेक्ष तथा निस्वार्थ !

वैसे ही PLG ने सभी धर्म,जाति के कवियों को बांधा एक साथ!विषय बनते कभी वातसल्य,कभी मित्रता तो कभी प्रणय प्रसाद !                                                                           PLG के प्रत्येक कार्यक्रमों में भी छिपा होता है प्रेम अगाध !!

   जैसे सर्वश्रेष्ठ होता हैवास्तविक प्रेम का चिरस्मरणीय आधार !

   PLG ने भी संगठित किया विश्व भर के कवियों का संसार।।

         *** नरेन्द्र चावला- वर्जीनिया-अमेरिका ***** 

Wednesday, January 29, 2025

अभिलाषा*** नरेन्द्र चावला

                     आशा/अभिलाषा  

       मानव की आशा तथा अभिलाषा सदा रहती हैं अनंत। 

        सदैव जन्म से ले कर मृत्यु पर्यन्त।।  

   जीवनभर भले ही मिले आशा अथवा निराशा।

परन्तु निरंतर सजीव रहती है हमारी अभिलाषा।।

 जैसे - जैसे पूर्ण हो जाती हैं हमारी अनिवार्यताएँ । 

 तुरंत चहुँ ओर से घेर लेती हैं हम को विलसितायें।।

तत्पश्चात उत्पन्न होने लगता है हमारे भीतर अहंकार। 

तथा उस पर छाने लगता है-स्वार्थ का अन्धकार।। 

दूसरों के सुख देख-देख कर ईर्षा हो जाती है प्रबल। 

किसी भी प्रकार अपनी अभिलाषा को करते हैं सफल।।

अंत में हो जाता है एक दिन,दूध का दूध-पानी का पानी। 

आशा तथा अभिलाषा में छिपी हैं हमारे कर्मों की यही कहानी।। 

****नरेन्द्र चावला**अमेरिका*****