Search This Blog

Friday, October 4, 2024

नवरात्रि महोत्सव***नरेन्द्र चावला

        नवरात्रि-पावन त्यौहार 

आया नवरात्रि का शुभ त्यौहार,सभी का मन हर्षाया !

नरेन्द्र चावला ने दुर्गा के नौ रूपों को है आज सजाया !!

प्रथम है शैलपुत्री,हिमालय पुत्री,कहलाती हेमवती देवी ! 

द्वितीय है ब्रह्मचारिणी, कहलाती शांति-समृद्धि की देवी !! 

तृतीय-चंद्रघंटा 10 हाथ,3 नेत्र ,माथे पे अर्ध चंद्र विराजे !

 ---करती है शेर सवारी ,हाथों में दमनकारी शस्त्र साजे !! 

चतुर्थ है कुष्मांडा देवी 8 हाथों से सूर्य रश्मियां बिखराती !

पंचम-स्कंदमाता,कमलपुष्प विराजे,कार्तिकेय माता कहलाती !

   ---- दुष्टों की है दमनकारी ,पूज्यनीय महागौरी देवी प्यारी !

छटवीं - है विश्वरचिता कात्यानी ऋषि पुत्री ,दुर्गा अवतारी !!

सप्तम-है कालरात्रि-अश्वेत रूपा,लाल नेत्र,लाल जिव्हा प्यारी ! 

    कालचक्र विद्युतीय शक्ति , दानवों  पर  सदा पड़ती भारी !!आठवीं देवी-महागौरी सौंदर्य,शांति की प्रतिमा,करे वृशभ सवारी ! 

बाएं हाथ में त्रिशूल,दाएं में डमरू,शेष दो हाथों की मुद्रा न्यारी !!

 नवमी देवी है सिद्धिदात्री सर्वोत्तम शक्ति,शंखचक्र,गदा धारी !

शिवजी की पूजनीय तथा ऋषि-मुनि व तांत्रिकों की है प्यारी !!  

मत समझो नारी को अबला,प्रत्येक है कोमल हृदय व दमनकारी !! 

******नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*******       

     

Wednesday, September 18, 2024

गृहणी????***नरेन्द्र चावला

               गृहणी  ?????(1)

आईये जाने गृहणी शब्द का क्या होता अभिप्राय या सार  ! 

ग्रहणी शब्द का अर्थ है जिस का ऋणी होता समस्त परिवार !!

यदि करें विश्व के विद्वान पुरुष गंभीरता से गृहणी शब्द पे विचार !

जन्म लेकर से मृत्यु पर्यन्त नारी के हम पर हैं -अगणित उपकार !!

जन्म ले कर के बन जाती वह मातपिता की बिटिया प्यारी-प्यारी !

परन्तु शिक्षित हो कर बनना पड़ता किसी दूसरे परिवार की प्रभारी !!                                                                 करना पड़ता अपने प्रिय मातापिता ,भाई-बहनों संबंधों का त्याग !

विवाह के उपरांत तो बिलकुल परिवर्तित हो जाते हैं उसके भाग !!

वहां मिलती हैं उसको कहीं पर स्वर्ग तो कहीं पर नर्क की झलक !                                                                   फिर माँ बनने पर उसमें  उत्पन्न होती -मातृत्व वातसल्य अपलक !! 

कभी बनी शापित अहिल्या पाषाण,कभी गांधारी आजीवन दृष्टि बलिदान ! 

कभी अपने साहस से रानी झाँसी लक्ष्मीबाई,तो कभी जीजाबाई महान !!

सहना पड़ा कभी द्यूतक्रीड़ा में अपमान,कभी बुर्के में बनी उपभोग का सामान !

परन्तु गर्व है भारत में रक्षाबंधन,भैयादूज व यज्ञ में मिलता अपूर्व सम्मान ! 

जागो,उठो नारियो विश्व में जगाओ,"नारी सर्वत्र पूज्यन्ते" अभियान !!!!!!

********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*********


Sunday, September 15, 2024

व्यंग्य*जवाब थे लाजवाब***नरेन्द्र चावला

       

   व्यंग्य-जवाब थे लाजवाब  

प्रश्न एक ही पूछा गया सब लोगों से मगर देखिये उत्तर !!

* प्रश्न - क्या आदमी को 40 के बाद G F बनानी चाहिए ? 

 U.P. , M. P . .बिहार,मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र सबका उत्तर था -

"नहीं-नहीं",परन्तु पंजाबियों का कुछ अलग था जवाब !!!!

उत्तर था -"बस 40 ही बहुत काफी हैं ------ जनाब" !!!

*प्रश्न एक अध्यापक ने पढ़ाया - ताजमहल कहाँ पर है ????

उत्तर था- "गाज़ियाबाद में-"- ( बच्चो याद कर लेना ) !!

सब मांबाप शिकायत लेकर आये और प्रधनाध्यापक से बोले -

"ये तो बिलकुल गलत पढ़ाया जा रहा है "!! HM बोले ---

"हम जानते हैं कि आगरा में है परंतु जबतक बकाया फीस जमा  

नहीं करवाओगे ,ताजमहल गाजियाबाद में पाओगे" !!!!!!!!!!!

* प्रश्न-- इंस्पेक्टर निरीक्ष्ण में आये, एक छात्र से पूछा ----

 "शिवजी का धनुष किस ने तोडा था "?डरते-डरते उत्तर मिला-

" नहीं साहब मैंने नहीं तोडा, दूसरा छात्र -नहीं साहब,हमने तो 

छुआ तक भी नहीं"!!!  इंस्पेक्टर अध्यापक से -"आप बताओ "? 

"सर , हम में से किसी ने भी कोई धनुष नहीं तोडा "?

इंस्पेक्टर ने गुस्से में स्कूल के मुख्याध्यापक के पास जाकर यही 

* प्रश्न किया,"क्या स्कूल है,कोई भी नहीं जानता कि शिव-धनुष किसने 

तोडा "?? मुख्याध्यापक बड़ी विनम्रता से बोले-" साहब ,आप चाय नाश्ता 

लीजिये,जो भी नुक्सान हुआ है,हम सब पैसा इकठ्ठा करके नया खरीदवा देंगे "!!! 

 हा--- हा-- हा--********नरेन्द्र चावला _वर्जीनिया-अमेरिका*********** 


   


Monday, September 9, 2024

आत्मरक्षा*( शस्त्र+शास्त्र)***नरेन्द्र चावला

     आत्म-रक्षा-(शस्त्र+शास्त्र) 

भारत में शस्त्रों का ऐसे किया जाता था, आदिकाल में भी प्रयोग !

यज्ञ-मंडप में दैत्यों से सुरक्षा हेतु शस्त्रों का था संयोग !!

ऋषि विश्वामित्र की यज्ञ में दैत्यों से श्री राम द्वारा सुरक्षा !

दुष्ट शिशुपाल का नियमानुसार वध से श्री कृष्ण की शिक्षा !!

शिव भोलेनाथ ने भी किया,त्रिशूल का शांति हेतु प्रयोग ! 

इस प्रकार हमारे शास्त्र और शस्त्र हैं शन्ति-सुरक्षा का संयोग !!

वैसे भारतवर्ष कहलाता है विश्व में सत्य-अहिन्सा का पुजारी !

परन्तु सदा आत्मरक्षा हेतु भी रहती है, शस्त्रों की पूर्ण तैयारी !!

आत्मरक्षा हेतु शस्त्रों का प्रयोग भी रहता है सदा वांछनीय ! 

मानव जीवन में शस्त्र और शास्त्र दोनों ही हैं  सम्माननीय !!

**नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**



Monday, September 2, 2024

1950/60के संजोए मीठे पल***नरेन्द्र चावला

   

   "तिनके सी मेरी कहानी"

  (1950/60के संजोय पल)

आज याद आ रही हैं मुझे 1950-60 की भारत की गलियों की कहानी !

सुबह आती थी मुर्गे की बाँग,मंदिर के शंख,मस्जिद की अज़ान सुहानी !! 

अख़बारें आंगन,बालकोनी में  गिरना और  फेरीवालों की आवाज़ सुहानी !!

सबसे पहले आती थी "मोची-ई-ई" की सुरीली मीठी लम्बी तान ! 

तभी आता कबाड़ी,"बेचलो खाली डिब्बे,बोतलें,पुराना सामान" !!

"आलू,प्याज,गोभी,करेला.,घीया,टमाटर,भिंडी"ताजीसब्जी वाला !

अब आजाता दूधवाला,गन्ने का ताजा रस और नारियल पानी वाला !!

इसके बाद आती,'पुराने कपड़ों के बदले नए बर्तन लेलो' सुरीली तान ! 

दोपहर बाद आ जाती थी कुल्फी फलूदे वाली चलती फिरती दूकान !!

फिर आता था सबका चहेता,गोलगप्पे व चटपटी चाटपकौड़ी वाला !

शाम को आता औरतों की पसंद,रंगबिरंगी चूड़ियां,बिंदी,सुर्खी वाला !!

जिसकी आवाज़ सुनकर तुरंत घरों से निकल आती हर सुन्दर बाला !

इतवार को आता था डुगडुगी बजाते हुए मदारी,भालू -बंदर वाला !!

फिर आती थी रिक्शा लाऊडस्पीकर पे करने फिल्मों का  प्रचार !

"लड़ाई,मारकुटाई,नाचगानों,महमूद,प्राण,जोनिवाकर वाली मजेदार !! 

आज बहुत ही याद आ रहे हैं वो सुहाने मधुर-मनोहर सुनहरे पल !

 बदला ज़माना,बच्चे-बूढ़े सभी मस्त हैं अपने मोबाईल पे आजकल !!    

***नरेन्द्र चावला-वर्जीनियाअमेरिका*** 

  

      


  

Monday, August 19, 2024

ज़िंदगी दी सच्चाई दा अहसास***नरेन्द्र चावला

     ज़िंदगी दी सच्चाई दा एहसास  

                   ( 2005 + 2024 पंजाबी )  

नाईयों चाहिदे कारां ,कोठियां, A.C.,ते घोड़े-हाथी ! 

बस मेरी है इक्को अर्ज़,सबदे घरां विच रवे खुशहाली !

 ते ज़िंदगी भर साथ निभावे ------मेरा जीवन साथी !! 

बच्यां ने हुन बना लये ने,आपणे-आपणे निजी घोंसले !

दस रब्बा मैं कित्थों ल्यावां ,वड्डे - वड्डे जिगर होंसले !!

सब कुज पाके वी दुनिया विच,मन क्यों  फिरवी रवे उदास !!

ज्यों-ज्यों उतरदी आवे , ज़िंदगी दे विच असली शाम !

बंदा फिर महसूस है करदा,मोहमाया दे अद्भुत अंजाम !!

भीड़ दे वुछ इकल्ला फिरदा , डिगदा-डैंदा, डैंदा-डिगदा ! 

राण,रहीम नानक,ईसा -पीणा चउन्दा भर-भर जाम !! 

सवेर दा भुल्या मुड़ आवे शाम नू ,नहीं कहांदा भुल्या बंदा !

हुण वी नेक कमाई कर लै ,छड़ दे रस्ता जो है मन्दा !!

     (2024) 

अज वी सालां बाद फिर लिख रयाँ , ज़िंदगी डा एहसास ! 

रब ने इण्डिया तो अमरीका वसाया,बच्यां दी होई पूरी आस !!

एथे वी ख़ुशी नाल लिख्दा रैना ,आपने दिल दे सभी ख्याल !

 PLG , गुरु परिवार, ते दीपांजलि ने,मेनू बनाया है खुशहाल !! 

कण्डयां दा फुल्लां दी खुशबू ते ,होंदा नहीं कदे कोई असर ! 

सप्पां दे विच रह के वी,चन्दन दी खुशबू सदा रहंदी अमर !! 

नरेन्द्र चावला दी तरह लिखदे रवो ,गाओ,करो खूब चित्रकारी !

 रखो सबर,करो बंदगी जागो,कर्मां दा फल मिलेगा वारी-वारी !!

*********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका************           

  


Friday, August 16, 2024

नव चेतना**प्रगति पथ **नरेन्द्र चावला

     नव चेतना*प्रगति-पथ 

गर्व हो रहा है आज नव चेतना से हमने प्रगति-पथ अपनाया था।

सत्तर वर्षो तक अंग्रेजों की नकल को,   अब तक दोहराया था।।

गुलामी का कितना जबरदस्त था,हम सब के ऊपर असर। 

अपना ही माल विदेशों से आयात करते   रहे होकर बेखबर।।

अर्थ व्यवस्था,शिक्षा,भाषा,सेना,सब पर     थी अंग्रेजी छाप। 

बिके हुए थे नेता-अफसर और स्वार्थ में   थे चुपचाप।। 

 समकालीन देश सभी उभरते गए , हम     होते रहे कर्जदार।

फिर मुफ्तखोरी तथा आरक्षण के हम बनते गए शिकार।। 

धीरे-धीरे आई नवचेतना,जागृति तथा स्वाभिमान से जागा हिन्दोस्तान। 

 सोई हुई जनता को अब होने लगी ,नेताओं की पहचान।। 

महिलाओं में भी हुआ जागरण तथा  शिक्षा में हुआ सुधार। 

निजी व्यवसाय में जुटने लगी यही अब भारतीय सरकार।।

स्वदेश में निर्मित दवाओं से,नियन्त्रित हो रहे हैं रोग। 

भारत के दूध,मसाले कपडे निर्यात आदि से,संतुष्ट हैं सब लोग।।

खुलती जा रही धीरे-धीरे अब,भ्रष्टाचारियों की भी पोल। 

दबे हुए ऐतिहासिक रहस्य के पन्ने दिए जा रहे अब खोल।।                              अब तो गर्व है नवचेतना से भारत में हो     रहे अदभुत सुधार।                     विदेशों में प्रशंसित हो रहा, हमारा   स्वावलंबन का प्रगति पथ विस्तार।।  

**नरेन्द्र चावला*वर्जीनिया*अमेरिका**