नवरात्रि-पावन त्यौहार
आया नवरात्रि का शुभ त्यौहार,सभी का मन हर्षाया !
नरेन्द्र चावला ने दुर्गा के नौ रूपों को है आज सजाया !!
प्रथम है शैलपुत्री,हिमालय पुत्री,कहलाती हेमवती देवी !
द्वितीय है ब्रह्मचारिणी, कहलाती शांति-समृद्धि की देवी !!
तृतीय-चंद्रघंटा 10 हाथ,3 नेत्र ,माथे पे अर्ध चंद्र विराजे !
---करती है शेर सवारी ,हाथों में दमनकारी शस्त्र साजे !!
चतुर्थ है कुष्मांडा देवी 8 हाथों से सूर्य रश्मियां बिखराती !
पंचम-स्कंदमाता,कमलपुष्प विराजे,कार्तिकेय माता कहलाती !
---- दुष्टों की है दमनकारी ,पूज्यनीय महागौरी देवी प्यारी !
छटवीं - है विश्वरचिता कात्यानी ऋषि पुत्री ,दुर्गा अवतारी !!
सप्तम-है कालरात्रि-अश्वेत रूपा,लाल नेत्र,लाल जिव्हा प्यारी !
कालचक्र विद्युतीय शक्ति , दानवों पर सदा पड़ती भारी !!आठवीं देवी-महागौरी सौंदर्य,शांति की प्रतिमा,करे वृशभ सवारी !
बाएं हाथ में त्रिशूल,दाएं में डमरू,शेष दो हाथों की मुद्रा न्यारी !!
नवमी देवी है सिद्धिदात्री सर्वोत्तम शक्ति,शंखचक्र,गदा धारी !
शिवजी की पूजनीय तथा ऋषि-मुनि व तांत्रिकों की है प्यारी !!
मत समझो नारी को अबला,प्रत्येक है कोमल हृदय व दमनकारी !!
******नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*******
No comments:
Post a Comment