Search This Blog

Sunday, September 15, 2024

व्यंग्य*जवाब थे लाजवाब***नरेन्द्र चावला

       

   व्यंग्य-जवाब थे लाजवाब  

प्रश्न एक ही पूछा गया सब लोगों से मगर देखिये उत्तर !!

* प्रश्न - क्या आदमी को 40 के बाद G F बनानी चाहिए ? 

 U.P. , M. P . .बिहार,मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र सबका उत्तर था -

"नहीं-नहीं",परन्तु पंजाबियों का कुछ अलग था जवाब !!!!

उत्तर था -"बस 40 ही बहुत काफी हैं ------ जनाब" !!!

*प्रश्न एक अध्यापक ने पढ़ाया - ताजमहल कहाँ पर है ????

उत्तर था- "गाज़ियाबाद में-"- ( बच्चो याद कर लेना ) !!

सब मांबाप शिकायत लेकर आये और प्रधनाध्यापक से बोले -

"ये तो बिलकुल गलत पढ़ाया जा रहा है "!! HM बोले ---

"हम जानते हैं कि आगरा में है परंतु जबतक बकाया फीस जमा  

नहीं करवाओगे ,ताजमहल गाजियाबाद में पाओगे" !!!!!!!!!!!

* प्रश्न-- इंस्पेक्टर निरीक्ष्ण में आये, एक छात्र से पूछा ----

 "शिवजी का धनुष किस ने तोडा था "?डरते-डरते उत्तर मिला-

" नहीं साहब मैंने नहीं तोडा, दूसरा छात्र -नहीं साहब,हमने तो 

छुआ तक भी नहीं"!!!  इंस्पेक्टर अध्यापक से -"आप बताओ "? 

"सर , हम में से किसी ने भी कोई धनुष नहीं तोडा "?

इंस्पेक्टर ने गुस्से में स्कूल के मुख्याध्यापक के पास जाकर यही 

* प्रश्न किया,"क्या स्कूल है,कोई भी नहीं जानता कि शिव-धनुष किसने 

तोडा "?? मुख्याध्यापक बड़ी विनम्रता से बोले-" साहब ,आप चाय नाश्ता 

लीजिये,जो भी नुक्सान हुआ है,हम सब पैसा इकठ्ठा करके नया खरीदवा देंगे "!!! 

 हा--- हा-- हा--********नरेन्द्र चावला _वर्जीनिया-अमेरिका*********** 


   


Monday, September 9, 2024

आत्मरक्षा*( शस्त्र+शास्त्र)***नरेन्द्र चावला

     आत्म-रक्षा-(शस्त्र+शास्त्र) 

भारत में शस्त्रों का ऐसे किया जाता था, आदिकाल में भी प्रयोग !

यज्ञ-मंडप में दैत्यों से सुरक्षा हेतु शस्त्रों का था संयोग !!

ऋषि विश्वामित्र की यज्ञ में दैत्यों से श्री राम द्वारा सुरक्षा !

दुष्ट शिशुपाल का नियमानुसार वध से श्री कृष्ण की शिक्षा !!

शिव भोलेनाथ ने भी किया,त्रिशूल का शांति हेतु प्रयोग ! 

इस प्रकार हमारे शास्त्र और शस्त्र हैं शन्ति-सुरक्षा का संयोग !!

वैसे भारतवर्ष कहलाता है विश्व में सत्य-अहिन्सा का पुजारी !

परन्तु सदा आत्मरक्षा हेतु भी रहती है, शस्त्रों की पूर्ण तैयारी !!

आत्मरक्षा हेतु शस्त्रों का प्रयोग भी रहता है सदा वांछनीय ! 

मानव जीवन में शस्त्र और शास्त्र दोनों ही हैं  सम्माननीय !!

**नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**



Monday, September 2, 2024

1950/60के संजोए मीठे पल***नरेन्द्र चावला

   

   "तिनके सी मेरी कहानी"

  (1950/60के संजोय पल)

आज याद आ रही हैं मुझे 1950-60 की भारत की गलियों की कहानी !

सुबह आती थी मुर्गे की बाँग,मंदिर के शंख,मस्जिद की अज़ान सुहानी !! 

अख़बारें आंगन,बालकोनी में  गिरना और  फेरीवालों की आवाज़ सुहानी !!

सबसे पहले आती थी "मोची-ई-ई" की सुरीली मीठी लम्बी तान ! 

तभी आता कबाड़ी,"बेचलो खाली डिब्बे,बोतलें,पुराना सामान" !!

"आलू,प्याज,गोभी,करेला.,घीया,टमाटर,भिंडी"ताजीसब्जी वाला !

अब आजाता दूधवाला,गन्ने का ताजा रस और नारियल पानी वाला !!

इसके बाद आती,'पुराने कपड़ों के बदले नए बर्तन लेलो' सुरीली तान ! 

दोपहर बाद आ जाती थी कुल्फी फलूदे वाली चलती फिरती दूकान !!

फिर आता था सबका चहेता,गोलगप्पे व चटपटी चाटपकौड़ी वाला !

शाम को आता औरतों की पसंद,रंगबिरंगी चूड़ियां,बिंदी,सुर्खी वाला !!

जिसकी आवाज़ सुनकर तुरंत घरों से निकल आती हर सुन्दर बाला !

इतवार को आता था डुगडुगी बजाते हुए मदारी,भालू -बंदर वाला !!

फिर आती थी रिक्शा लाऊडस्पीकर पे करने फिल्मों का  प्रचार !

"लड़ाई,मारकुटाई,नाचगानों,महमूद,प्राण,जोनिवाकर वाली मजेदार !! 

आज बहुत ही याद आ रहे हैं वो सुहाने मधुर-मनोहर सुनहरे पल !

 बदला ज़माना,बच्चे-बूढ़े सभी मस्त हैं अपने मोबाईल पे आजकल !!    

***नरेन्द्र चावला-वर्जीनियाअमेरिका*** 

  

      


  

Monday, August 19, 2024

ज़िंदगी दी सच्चाई दा अहसास***नरेन्द्र चावला

     ज़िंदगी दी सच्चाई दा एहसास  

                   ( 2005 + 2024 पंजाबी )  

नाईयों चाहिदे कारां ,कोठियां, A.C.,ते घोड़े-हाथी ! 

बस मेरी है इक्को अर्ज़,सबदे घरां विच रवे खुशहाली !

 ते ज़िंदगी भर साथ निभावे ------मेरा जीवन साथी !! 

बच्यां ने हुन बना लये ने,आपणे-आपणे निजी घोंसले !

दस रब्बा मैं कित्थों ल्यावां ,वड्डे - वड्डे जिगर होंसले !!

सब कुज पाके वी दुनिया विच,मन क्यों  फिरवी रवे उदास !!

ज्यों-ज्यों उतरदी आवे , ज़िंदगी दे विच असली शाम !

बंदा फिर महसूस है करदा,मोहमाया दे अद्भुत अंजाम !!

भीड़ दे वुछ इकल्ला फिरदा , डिगदा-डैंदा, डैंदा-डिगदा ! 

राण,रहीम नानक,ईसा -पीणा चउन्दा भर-भर जाम !! 

सवेर दा भुल्या मुड़ आवे शाम नू ,नहीं कहांदा भुल्या बंदा !

हुण वी नेक कमाई कर लै ,छड़ दे रस्ता जो है मन्दा !!

     (2024) 

अज वी सालां बाद फिर लिख रयाँ , ज़िंदगी डा एहसास ! 

रब ने इण्डिया तो अमरीका वसाया,बच्यां दी होई पूरी आस !!

एथे वी ख़ुशी नाल लिख्दा रैना ,आपने दिल दे सभी ख्याल !

 PLG , गुरु परिवार, ते दीपांजलि ने,मेनू बनाया है खुशहाल !! 

कण्डयां दा फुल्लां दी खुशबू ते ,होंदा नहीं कदे कोई असर ! 

सप्पां दे विच रह के वी,चन्दन दी खुशबू सदा रहंदी अमर !! 

नरेन्द्र चावला दी तरह लिखदे रवो ,गाओ,करो खूब चित्रकारी !

 रखो सबर,करो बंदगी जागो,कर्मां दा फल मिलेगा वारी-वारी !!

*********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका************           

  


Friday, August 16, 2024

नव चेतना**प्रगति पथ **नरेन्द्र चावला

     नव चेतना*प्रगति-पथ 

गर्व हो रहा है आज नव चेतना से हमने प्रगति-पथ अपनाया था।

सत्तर वर्षो तक अंग्रेजों की नकल को,   अब तक दोहराया था।।

गुलामी का कितना जबरदस्त था,हम सब के ऊपर असर। 

अपना ही माल विदेशों से आयात करते   रहे होकर बेखबर।।

अर्थ व्यवस्था,शिक्षा,भाषा,सेना,सब पर     थी अंग्रेजी छाप। 

बिके हुए थे नेता-अफसर और स्वार्थ में   थे चुपचाप।। 

 समकालीन देश सभी उभरते गए , हम     होते रहे कर्जदार।

फिर मुफ्तखोरी तथा आरक्षण के हम बनते गए शिकार।। 

धीरे-धीरे आई नवचेतना,जागृति तथा स्वाभिमान से जागा हिन्दोस्तान। 

 सोई हुई जनता को अब होने लगी ,नेताओं की पहचान।। 

महिलाओं में भी हुआ जागरण तथा  शिक्षा में हुआ सुधार। 

निजी व्यवसाय में जुटने लगी यही अब भारतीय सरकार।।

स्वदेश में निर्मित दवाओं से,नियन्त्रित हो रहे हैं रोग। 

भारत के दूध,मसाले कपडे निर्यात आदि से,संतुष्ट हैं सब लोग।।

खुलती जा रही धीरे-धीरे अब,भ्रष्टाचारियों की भी पोल। 

दबे हुए ऐतिहासिक रहस्य के पन्ने दिए जा रहे अब खोल।।                              अब तो गर्व है नवचेतना से भारत में हो     रहे अदभुत सुधार।                     विदेशों में प्रशंसित हो रहा, हमारा   स्वावलंबन का प्रगति पथ विस्तार।।  

**नरेन्द्र चावला*वर्जीनिया*अमेरिका**

                   

Tuesday, August 13, 2024

अवसरवादी-- नरेन्द्र चावला

     अवसरवादी (Opportunists )

       जब तक रहेंगे भारतवर्ष में ये अवसरवादी।

       समुचित ढंग से नहीं मिलेगी हमें आज़ादी।।

आदिकाल से आज तक चापलूसों ने है देश को लूटा।

चाहे मुगल-शासन हो या ईस्ट इंडिया का लगा हो बूटा।।

बिकते रहे हैं हमेशा ये गद्दार और सदा बिकते ही रहेंगे।

जो भी लालच की रोटी फैंक दे,ये लोग उनके रंग में दिखते रहेंगे।।

इन्हीं स्वार्थी गद्दारों ने ही लुटने दिए,अपने मंदिर चुपचाप।

हरयुग में भीष्मपितामह बनकर देखतेरहेहम और आप।!

पदवियाँ पाकर,भूखंड लेकर,गाते रहते हैं मालिकों के गीत।        

"साम दाम दंड भेद"नीति में फंसकर,गद्दारों के बन जाते मीत।। 

इनके लिए अपना कोई धर्म-जाति नहीं,बदलते रहते हैं वेश। 

हर समय तैयार रहते हैं बेचने को , अपना ईमान और देश।।

लगता है अब तो आएगा शीघ्र,भारत में वास्तविक लोकतंत्र। 

जनसंख्या नियंत्रण तथा आरक्षणमुक्त का फूंका जायेगा मंत्र।।

*****नरेन्द्र कुमार चावला-भारत*तथा अमेरिका*****

                        

Thursday, August 8, 2024

तीज एक पावन पर्व***नरेन्द्र चावला

      सावन का पावन पर्व तीज

भारत के प्राय: सभी त्यौहार हैं पावन पर्व !

नारियों को प्रत्येक का श्रेय जाता,हमें है गर्व !! 

तीज त्यौहार होता श्रावण मास की खुशहाली !

इस दिन झूला झूलती सखियाँ हो मतवाली !!

रंग बिरंगी साड़ियों ,लहंगों से गूंजता वातावरण !

बिंदिया,चूड़ियों,पायल संग गीतों का आकर्षण !!

मायके तथा ससुराल की करती हैं शुभकामना ! 

घेवर,फेनियों आदि मिठाईयों की मन में भावना !!

होली,करवाचौथ,डांडिया,गिद्दा पे नारी को नमन !

भारतीय त्योहारों पर खशियां फैलें धरती से गगन !!

नहीं कहीं कोई भी होता,जाति,धर्म,रंग का भेदभाव !

नरेन्द्र चावला कहे मिलके पर्व मनाने से बढ़ता प्रेमभाव !!

********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**********