Search This Blog

Saturday, September 9, 2023

कहां गए कान्हा***नरेन्द्र चावला

   कहाँ गए कान्हा - (राधा का सपना ) 

राधा मिली अकस्मात द्वारिकाधीश से सपने में और बोली --

"अरे ओ कृष्णा--कहाँ खो गया हमारा वह प्यारा कान्हा " ???

"बन गए द्वारिकाधीश जबसे -हम सब को भुला दिया तब से !

गीता का ज्ञान,युद्ध की जीत-राजसिंहासन ने भुला दी सब प्रीत !!

बन बैठे हो द्वारिकाधीश - मरवा कर अपनी चतुरंगिनी सेना !

क्या यही है गीता का सन्देश - लाशों के ढेर पर बैठे रहना ??

अरे-----------कहाँ गई तुम्हारी वो प्रिय बांसुरी और गायें ??

सुदर्शन चक्र से इतना प्यार हो गया,गोप-गोपियाँ कहाँ जाएँ ??

एक ऊँगली पे गोवर्धन उठाने वाले ने क्रूर सुदर्शनचक्र उठाया !

परन्तु वृंदावन में आज भी घर-घर में लोगों ने "राधे-राधे" ही गाया !!

युद्ध और प्रेम का अंतर - द्वारिकाधीश -- तुम क्या जानोगे  ! 

युद्ध में मिटाकर व प्रेम में मिटकर मिलती है जीत,कैसे पहचानोगे ?? 

यदि तुम वही कान्हा होते तो सुदामा तुम्हारे पास न आते !

बल्कि सुदामा को लेने के लिए,तुम स्वयं उस के घर जाते !! 

अरे हमारे प्यारे-प्यारे कान्हा -सुन लो हमारी करूण पुकार !

नरेन्द्र चावला अमेरिका से कहे ,पुन: दिखा दो फिर से वही चमत्कार "!! 

**नरेन्द्र चावला -वर्जीनिया-अमेरिका **


 

Saturday, September 2, 2023

मन मुटाव के दुष्प्रभाव***नरेन्द्र चावला

       मनमुटाव के दुष्प्रभाव 

 मनमुटाव बनता जा रहा है ,आज विश्व में अत्यंत घातक !

धीरे-धीरे तनाव द्वारा बन जाता है,हमारे जीवन में बाधक !!

इसी मनमुटाव से धीरे-धीरे पनपने और बढ़ने लगती है दीवार !

यदि समय पर नहीं हुए सावधान,तो पश्चाताप भी होता है बेकार !!

याद रखना जीवन में सदा झुकने वाला ही माना जाता है महान ! 

प्राकृतिक नियम है हमेशा विशाल वृक्ष ही करते झुकने का काम !!

सदैव झुकने वाले वृक्ष ही तो देते हैं हमको स्वच्छ वायु तथा फल !

अहंकार के मद में अभिमानी जीव,जीवन में होते हैं प्राय: विफल !!

सुखी,मधुर दाम्पत्य-जीवन को कमजोर बनाता है ,तीसरा ही व्यक्ति !

जो स्वयं दुखी हैं वे दूसरों का घर जलाने में लगा देते हैं अपनी शक्ति !!

ऐसे दुष्ट लोग आपकी धन-सम्पति अथवा सुंदर स्त्री पर फिसलते हैं !

अपनी अत्यंत मीठी बोली से प्रगतिशील योजनाओं से मिलते हैं !!

ऐसे लोग पहले तो बन जाते हैं,आप के विशेष हितेषी और सलाहकार !

फिर धीरे-धीरे आपके रहस्य लेकर कर देते हैं आपके प्यार का बंटाधार !!

इस जाल से उठाते आर्थिक लाभ,फिर किसी और को करते शुरू फंसाना ! 

ऐसे तीसरे मध्यस्थ बनने वाले मीठे-मीठे मित्रों से हमेशा बचना और बचाना !!

***नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका***


  


Monday, June 26, 2023

मौसमी फल आम*** नरेन्द्र चावला

    मौसमी फल आम

मौसमी फलों की होती विशेष शान।

शीत ऋतु में अनार,खजूर,ग्रीष्म में तरबूज,आम।।

अमेरिका में बहुत ही याद आ रहे हैं भारत के आम !

 अब पता चला है ,क्यों कहलाता फलों का राजा आम !! 

 कितना भी खा लो,नहीं मिलती वो मिठास व स्वाद ! 

 और नहीं मिलती उतनी आमों की किस्मों की सौगात !! 

यहां पर तो केवल दो तीन प्रकार के ही आम हैं दिखते !

पार्टियों में मैंगो लस्सी,मैंगो नेक्टर व पाना खूब हैं मिलते !! 

वैसे मैंगो कैंडी,कुल्फी,आइसक्रीम,मैंगो चॉकलेट से भरे बाजार !

परन्तु यादआ रहे सफेदा,दसैरी, सिंदूरी,चौसा आम बार -बार !!

याद आ रहा गोला,तोता, डिंगा और लँगड़ा खाने का प्यार !

नरेन्द्र चावला कहे,भारतीय निर्यातको आरम्भ कर दो अब ये व्यापार !!

**नरेन्द्र चावला*अमेरिका**

     

Sunday, June 25, 2023

गुरू पूर्णिमा **"*नरेन्द्र चावला

        गुरु पूर्णिमा (अमेरिका में )

 गुरु मेरी पूजा ,गुरु गोबिंद -

 गुरु मेरा पारब्रह्म गुरु भगवंत !!

 गुरू ही ब्रह्मा,गुरु ही विष्णु अवतार ! 

 गुरु महेश्वरा से मिलता मुक्ति द्वार !!---

   माता पिता से हमने सीखे संस्कार !  

   गुरु से पाया है ज्ञान भण्डार !!----- 

   गुरु की शरण में नमन बार-बार !

   गुरु पहंचाए गोबिन्द के द्वार !!--------

   गुरु की होती यही परिभाषा !

  शरण में जाओ तो पूर्ण अभिलाषा !!------

   गुरु की महिमा अपरम्पार ----

*****नरेन्द्र चावला -वर्जीनिया-अमेरिका******

Saturday, June 17, 2023

आस्था*** नरेन्द्र चावला

                 आस्था 

आस्था सच्ची हो तो हो जाते हैं सभी रास्ते आसान !

आस्था सच्ची होतो पत्थर में भी मिल सकते भगवान !! 

 इंसानियत में ही छिपे रहते हैं - हैवान और इंसान !

 कीजिये इंतज़ार धीरे -धीरे होने लगेगी पहचान !!

 हमें बचना चाहिए अधिक मीठा बोलने वालों से !

 बचना चाहिए हर वक़्त हमारी तारीफ करने वालों से !!

 हमारी आस्था जितनी ही हार्दिक और सच्ची होगी !

  मंज़िल को पाने में इतनी ही सुगमता होगी !

सच्ची आस्था से ही निकलता है सफलता का रास्ता।

परोपकार के कर्मों में छिपा है प्रभु को पाने का रास्ता।।

*********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**********

Tuesday, June 13, 2023

भजन गुरुजी** डुगरी वाले प्यारे गुरुजी**नरेन्द्र चावला

अज शुभ घड़ी आई, अतुल ते रश्मि दी Happy Anniversary है आई ।

गुरुजी दा शुकराना, बजी खुशियां दी शहनाई।।

सारी संगत नाल नरेन्द्र रंजना दी बधाई।।🌹🌻🎂🌻🌹

            

   डुगरी वाले गुरूजी प्यारे -- भजन 

डुगरी वाले गुरूजी प्यारे -मेहर दा रख दयो हाथ जी ---2 

ॐ नमो शिवाय,गुरूजी सदा सहाय दी,करदयो बरसात जी ---2 

चंगे -चंगे करम कमावां-बुरे विचार मन विच न लयांवां ! 

संगत नाल मैं बै के खांवां - लंगर ते परशाद जी ---- 2 

मेहर दा रख दयो हाथ जी ---------

डुगरी विचों निकलियाँ लेहराँ - पिंड-पिंड ते शहराँ-शहराँ !

अमरीका कनाडा तक सतसंग हुँदे - सदरां दे नाल आज जी ----2 

मेहर दा रखना हाथ जी --------------- 

जेड़े वी तेरे दर ते आंदे ,झोलियाँ भर-भर के लै जांदे !

नरेन्द्र रंजना हमेशा मंगदे -सरबत्त दे भले दी दात जी ----2 

मेहर दा रखना हाथ जी --------- 

डुगरी वाले गुरूजी प्यारे - मेहर दी दयो सौगात जी ---

ॐ नमो शिवाय ,शिवजी सदा सहाय,ॐ नमो शिवाय -

गुरूजी सदा सहाय ---------------------

***********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका *************** 


Monday, May 1, 2023

श्रमिक ***नरेन्द्र चावला

हम प्रतिवर्ष श्रमिक दिवस गर्व से मनाते आ रहे हैं।
परंतु श्रमिकों के जीवन उत्थान को भूलते जा रहे हैं।।
21वीं सदी में भी वे सर पर तसले व ईंटें उठाते हैं।
पत्र पत्रिकाओं में उनके लिए भाषण,कविताएं गाते हैं।।   मजदूर आज भी सड़क किनारे दिहाड़ी को हैं ललचाते। 
जबकि ठेकेदार तथा बिल्डर निरंतर धनी हैं होते जाते।।
बनाते हैं हमारे लिए महल,घर व मॉल सुंदर आलीशान।
पूरासाल कभीनहींजाता,स्वार्थी नेताओ का इनपर ध्यान।
न तो इनका कोई बीमा,शिक्षा का प्रबंध करता है।
यह मजदूर झोंपड़ी में पैदा और झोंपड़ी में ही मरता है।।
क्या कभी ये भी अमेरिकन मजदूरों जैसे कार में आयेंगे।
सपना ही होगा तब हम शान से श्रमिक दिवस मनाएंगे।।
*******नरेन्द्र चावला**वर्जीनिया**अमेरिका*******