Search This Blog

Saturday, November 2, 2019

भारतीय संस्कार ( Social Awareness )

            भारतीय संस्कार
   ( Social Awareness ) 

धीरे-धीरे मेरा भारत देश कर रहा है प्रगति लगातार। 
लेकिन हो रही है विसंगति ,छूटते जा रहे हैं संस्कार।।
आज के युवा इंजीनियर,डॉक्टर,MBA     CA बनते जारहे हैं।
लेकिन अपनी सभ्यता ,संस्कृति,परम्परायें भूलते जारहे हैं।।
आज कोई नहीं जानता,भारतीय वीरों की साहसिक कहानियां। 
धर्म,मर्यादा,आदर-सत्कार ,सब मिटती जा रही हैं निशानियां।।
हिन्दी से भाग रहे हैं दूर ,अपने स्वदेशी त्यौहार हो रहे चकनाचूर।
विदेशी नकल करो बेशक पर,अपना अस्तित्व जीवित रखना ज़रूर।। दीवाली,होली,रक्षाबंधन,भैयादूज,तीज, करवाचौथ रखो बरकरार।                  युवा बच्चों में बढ़ाओ अपनी परम्पराओं का ज्ञान से अटूट प्यार।।                  सभी रिश्ते-नाते दादके-नानके से बनाये रखिये संबंध अपार।
तभी जीवित रहेंगे भारतीय-संस्कार,    जब रहेंगे संयुक्त परिवार।।                वर्ना हो जायेगी शून्य एक दिन -----भारतीयता की अमर शान।              किसी को याद नहीं रहेगा,नानक, बुद्ध,राम,कृष्ण का हिंदुस्तान।।       *नरेन्द्र चावला*भारत*अमेरिका* 
             
  

Thursday, September 26, 2019

परिवर्तन ही जीवन है !!! ( Philosophy of Life )

            परिवर्तन ही जीवन है !!!
               ( Philosophy of Life ) 

   परिवर्तन ही जीवन है----- और जीवन भी है परिवर्तन ।
   गति समय की चले निरंतर,सुख-दुःख का होता आवर्तन।।

    ऋतुऐं बदल-बदल कर आती,अपना-अपना रंग दिखाती। 
    शीत,ग्रीष्म तथा बरसात, हेमंत, शिशिर ,पतझड़ की रात।       प्रकृति के सब जीवों हेतु,अत्यावश्यक है ऋतु-आवागमन।।----

     जन्म-मरण का है यह धोखा, प्रवाह कभी न जाए रोका। 
     जिसे समझते है हम अंत, परिवर्तित रूप का है वह तंत। 
  योगी-ज्ञानी सभी जानते , करके सच्चा सुमिरन - चिंतन।।---

      बीज से तरू ,तरु से पात,परिवर्तन फल-फूल सौगात। 
      फल से पुन; दोहराया जाता,परिवर्तन का रिश्ता-नाता।जीवन का दर्शन है यारो,सृजन-विसर्जन,सृजन-विसर्जन।।----

**नरेन्द्र चावला *भारत*अमेरिका**         

           

Wednesday, March 20, 2019

होली - भारतवर्ष 2019

        होली-भारत का अनुपम उत्सव
   आज होली के रंगों में , तभी वास्तविक परमानंद आएगा।
    जब मानव हृदय में द्वेष-भाव त्याग कर ,प्रेमभाव समायेगा।।
 जब वृन्दावन की कुञ्ज-गलिन में,गूंजेगी "राधे-राधे"की            सुमधुर आवाज़।
  दर्शन होंगे बांके-बिहारी के, बजने लगेंगे दिलों में मुरली             की धुन पर साज़।।

   ब्रज-भूमि की रज के स्पर्श से , आएगा एक अनूठा आनंद।
    बरसाने की गोपियाँ जब , उड़ाएंगी अबीर - गुलाल के रंग।।

     नंदगांव की बढ़ेगी शोभा , जब-जब होगी लठ्ठ-मार होली।
     रसिक गोप - गोपियों की भर जाएगी , मन्नतों से झोली।।

     लोगों को करेगी आनंद - विभोर --- लडडू - होली।
     रंग लाएगी दिलों में,जब-जब होगी माखन-होली।।

    कहीं "राधे-राधे "तो कहीं "जयश्री कृष्णा"मधुर-ध्वनि से          छायेगी बहार।
      गोकुल-मथुरा , द्वारिकाधीश में  ही नहीं,समस्त भारत में          लुटेगा प्यार ही प्यार।।
    *******नरेन्द्र चावला*भारत*अमेरिका*******


  


                         

Saturday, December 22, 2018

लकीरें ( Art & Living )

                             लकीरें 
लकीरें ही केवल नहीं बनाती,हमारी  तक़दीरें। 
एक दिन हमारे कर्म ही बदल देते हैं-
 लकीरों से बनी तस्वीरें।।
ज्योतिष के अनुसार,हमारे हाथों की लकीरें।
दर्शाती हैं हमारे भविष्य की -- तदबीरें।।
बढ़ती उम्र का भी द्योतक हैं,चेहरे की लकीरें। 
क्रोध व करुणा भी दर्शाती हैं,माथे की लकीरें।।
कुछ काल्पनिक लकीरों का, होता है ------धरती पर ऐसा आकलन।
जिनसे शत्रुता ही नहीं उपजती,कभी-कभी-हो जाता देशों तक का  विभाजन।।
लकीरों का अंकन ही तो बनाता है मानचित्र। 
लकीरों से झलकते हैं ,कलात्मकता व चरित्र।।
लकीरें ही नित नए शब्दों से बनाती हैं --भाषा को आकर्षक व मार्मिक।
और लकीरें ही कभी-कभी,हो जाती हैं--
प्रेम अथवा घृणा का सकारण हार्दिक।।  
अंतत: लकीरें ही नहीं चलाती,केवल जीवन की रेल।
हमारे ही शुभ-अशुभ कर्मों से,बदल जाते हैं सब खेल।।
***नरेन्द्र चावला-भारत-अमेरिका*** 
   
   

   

Thursday, November 12, 2015

भारतीय - पर्व (Bharatiya Parv)

               भारतीय - पर्व 

मेरा देश भारतवर्ष महान। उत्सव हैं इसके ऐतिहासिक प्रमाण।

स्नेह-संस्कृति से भरपूर हैं पर्व।प्रत्येक नागरिक करता है गर्व।।

 भाई -बहन का अनुपम प्यार।राखी , भैया-दूज त्यौहार।।

 दिलों में भरता स्नेह-बंधन ऐसा। नहीं विश्व में कहीं भी जैसा।।

करवा-चौथ पत्नी का समर्पण।सदैव सुखी हो दाम्पत्य जीवन।।

दुर्गा-अष्टमी कन्याओं का पूजन। नारी जाति को हार्दिक नमन।।

 लोहड़ी ,मकर-संक्रांति ,पोंगल। कृषि प्रतीक दर्शाते मंगल।।

होली,ईद,दीपावली त्यौहार।धर्म, ऐतिहासिक मिश्रित संस्कार।।

मिलजुल कर सब ख़ुशी से मनाते। जाति-धर्म के भेद मिटाते।।.

पर्वों से जग में फैले प्रेम भावना। नरेन्द्र चावला करे कामना।।

======नरेन्द्र चावला -भारत+अमेरिका=======              



Sunday, June 28, 2015

अमूल्य धरोहर तीन (Amulya Dharohar Teen)

                       अमूल्य धरोहर तीन

      जीवन में विशेष महत्व की , अमूल्य धरोहर तीन।
      ईमानदारी से पालन करें ,  तो जीवन बने रंगीन।।
मिलते हैं जीवन में- एक ही बार,माँ-बाप तथा यौवन का प्यार। 
समय ,मृत्यु और ग्राहक भी तीनों , आते हैं  अचानक द्वार।।
निकलने के बाद नहीं लौटते,जीभ से वचन,धनुष से छूटे बाण। और कभी भी नहीं लौटते ---- देह से निकले प्राण।।
कुसंगति,स्वार्थ व् निन्दा से बचने का,प्रयास कीजिये सदा।
धन , नारी और भोजन पर अपने , रखिये हमेशा  परदा।।
 ईश्वर,विद्या और परिश्रम में हो प्रगति,यदि लगाएं तीनों में मन।
 इन तीनों को कभी न भूलिए  ,  कर्तव्य , बीमारी और ऋण।!
 काम , क्रोध और लोभ पर , कीजिये  सदॆव  कंट्रोल।
विकलांग,भिखारी और बच्चों पर,दया के रखना बोल।।
     याद रखिये----जीवन में बनना चाहें  यदि महान।
      मात-पिता व् गुरु-जनों का,हृदय से करना सम्मान।।

 =======नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया=अमेरिका========     

Monday, March 9, 2015

अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष (International Women Varsh)

अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष 

प्रतिवर्ष की तरह ,आज फिर आ गया महिला वर्ष।
सम्पूर्ण विश्व के साथ, भारत भी मना रहा है हर्ष।।          विभिन्न मंचों पर , नारी को दिया जा रहा है सम्मान ।
      परन्तु भारत में व्यवहारिक रूप से,सब मन से हैं परेशान।।
क्या वास्तव में महिला वर्ष मनाने के हम हैं अधिकारी ?
दिन प्रतिदिन सरेआम भारत में,प्रताड़ित होरही है नारी।
      वैसे तो हम महिला को,दुर्गा, सरस्वती का प्रतीक हैं मानते।
     शक्ति , बुद्धि , लक्ष्मी , दया-शान्ति-------- रूपेण हैं जानते।।
परन्तु भारत के शिक्षित नेता व् वकीलों की सुनिए अभद्र भाषा लड़की"एक मिठाई का डिब्बा है,खाओऔर पूरी करो अभिलाषा"।।
  एक तरफ हम "बेटी बचाओ--बेटी पदाओ" का नारा लगाते हैं।
  और दूसरी ओर " निर्भया - काण्ड", सरे आम होते जाते   हैं।।
अब शीघ्र ही  बदलेगी --- नारी अपनी तक़दीर ?
जब चण्डि-रूप ले कर ही,नारी उठाएगी शमशीर।।

====== नरेन्द्र चावला की आवाज़ =======