Search This Blog

Monday, September 1, 2025

हमारी शिक्षक परिस्थितियां हमारी,**नरेन्द्र चावला

             वेदों से शिक्षा 

      हमको बहुत कुछ सिखाया ज़िंदगी ने अनजाने में। 

                 वो किताबों में नहीं था,जो सबक पढ़ा ज़माने में !!

            सर्वोत्तम पुस्तकें हैं वेद,पुराण,गीता,मानस प्यारी!

            और सर्वोत्तम शिक्षक हैं परिस्थितियां हमारी !!

             प्रमाणित उत्तम उपदेशक हैं - चारों वेद हमारे !

             जीवन में प्रभु सच्चे सहयोगी व मित्र हैं हमारे !!

             भारत के सम्मानीय प्राचीन धरोहर हैं वेद पुराण !

             अध्ययन/पालन करे तो बन सकता है सच्चा इंसान !!

 **नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**   

                      

शिक्षक***नरेन्द्र चावला

                                          शिक्षक 

       ऐसा होता है जीवन में,एक आदर्श शिक्षक का प्रभाव !

       जब कुछ प्रशंसनीय छात्र ,भरते हैं किसी के अभाव !!

        जब वे करते हैं किसी पीड़ित व्यक्ति की निशुल्क सेवा।

        ऐसे होनहार छात्र जीवन में,अवश्य पाते हैं प्रभु से मेवा !!

               एक माल्यापुरम केरळ की घटना ने था मुझे हिला दिया !

               किसीने अध्यापिका को बहिष्कृत भिखारिन बना दिया।

              रेलवे स्टेशन के बाहर एक छात्र ने उसे भीख मांगते देखा !

           गौर से पहचाना अपनी शिक्षक को,जिसे सब कर रहे थे अनदेखा!

      उसने अपने मित्रों को तुरन्त वहां पर बलाया। 

फिर अपने घर ले जाकर वस्त्र दिए और खाना खिलाया ! 

और फिर किसी अच्छे विद्यालय में नौकरी दिलवाई। 

ऐसे आदर्श छात्रों को,नरेन्द्र चावला शिक्षक की हार्दिक बधाई।।

इसी को कहते हैं पढ़ना-गुड़ना , किसी असहाय के घाव भरना।                       केवल डिग्रियां प्राप्त करके भाता है   सब को अपना ही पेट भरना।

         असली पढ़ाई तो होती है किसी असमर्थ,अपाहिज के काम आना। 

        डॉक्टर,वकील,इंजीनीयर बनकर सभी चाहते हैं सिर्फ पैसा कमाना।।       

**नरेन्द्र चावला*वर्जीनिया*अमेरिका*       

                  

Sunday, August 31, 2025

यादें बचपन की*** नरेन्द्र चावला

          यादें बचपन की 

                  ( नरेन्द्र कुमार चावला ) 

सन उन्नीस सौ पचास पचपन की -----------

यादें घिर आयी हैं फिर आज मेरे बचपन की।!

भारत-विभाजन ने खेला मेरे बचपन में खेल !

परन्तु इस परलय ने बढ़ाया,पारस्परिक मेल।।

बंटता था भाई-बहनों,पड़ोसी व दोस्तों में सच्चा प्यार।

माँ-बाप,दादा-दादी,नाना-नानी,मामा,चाचा का मिला दुलार।।

मेरा बचपन अमीरी के झूलों से धरती पर आ गिरा। 

Imported खिलौनों से देसी खिलौनों में आ घिरा।।

और अब मिले ऐसे खेल,जिनसे हुआ में मित्रों से मेल।।

स्टापू खेलना व रस्सी कूदना,डंडे से पहिये चलाना। 

गुल्ली-डंडा,धूप-छाँव,गुड्डे-गुड़िया,गीटे व पिट्ठू खेलना।।

पेड़ों की डालियों पर हँसते-मुस्काते हुए झूले झूलना।

आंधी आने पर भागकर अम्बियां ले कर आना,मुश्किल है भुलाना।। 

सावन में पानी भरे गड्डों से मेंढ़कों की वो प्यारी टर्र-टर्र। 

रात को घर से बाहर जाकर , खेलने से लगता था डर।!

दुःख-सुख में पड़ोसियों का वो अविस्मरणीय सहयोग।

कहाँ खो गए वे सब हितैषी तथा निस्वार्थी प्यारे लोग !! 

अभावग्रस्त जीवन में भी बच्चों की इच्छा होती रही पूरी। 

खाना-कपड़े,शिक्षा,कुछ मनोरंजन भी मिला , जो था जरूरी।।

दादी से कहानियां सुनना तथा साथ-साथ मंदिर,गुरुद्वारे जाना।

रविवारआर्यसमाज जाना,नहीं भूलता बिनाका गीतमाला ज़माना।।

अविस्मरणीय है वो बचपन,जिसमें खुशियां देते रहे मां-बाप। 

आज रिश्ते-नाते दूर हो रहे,आर्थिक भूख बढ़ रही,समझे आप।!

और अब तो वरिष्ठ होकर लौट आया है अनोखा बचपन।

कविताएं लिखना, चित्रकारी तथा संगीत में गुजर रहा ये बचपन।।*नरेन्द्रचावला*भारत*अमेरिका*    


   

           

Wednesday, August 27, 2025

मुलाकात*** नरेन्द्र चावला

           मुलाकात (14 जुलाई 2025 )

आज फिर सपने में हुयी गुरूजी से, मेरी मुलाकात ! 

वो बोले,"मुझे ख़ुशी है,तुमने अपनाई शुक्राना सौगात"!!

परन्तु हमेशा पल्ले बाँधे रखना , मेरी यह भी एक बात !

 याद रखना मैं तुम सब के इर्द-गिर्द रहता हूँ दिन रात !!

कभी किसी को कोई कष्ट न देना,करते रहना परोपकार !

बस मुझे यही चाहिए तुम सबसे एक शुकराना उपहार !!

सोतेजागते करते रहना सदा मुझसे अपने दिल की बात !

सत्संग और लंगर में रहता हूँ मैं हरदम तुम्हारे ही साथ !!

मैं देखता ही रह गया गुरूजी आये और बाहर चले भी गए !

मगर मेरे चारों तरफ एक अद्भुत सुगन्धित प्रकाश छोड़ गए !!

****नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका****


 

Tuesday, August 19, 2025

पापा एक विशाल वृक्ष ***नरेन्द्र चावला

         पापा-एक विशाल वृक्ष 

कैसे बतलाऊँ मुझे अपने पापा से कितना है प्यार !

हर पल रहता दिल उनकी मधुर स्मृति में बेकरार !!

पापा होते हैं हम सबके जीवन में एक विशाल वृक्ष !

पालनपोषण,सुरक्षा,शिक्षा में बनाते बच्चों को दक्ष !!

"कर्म पूजा है" पापा के संस्कारों ने ऐसा पाठ पढ़ाया !

पाँव धरती पे रखना , आसमान में उड़ना सिखलाया !! 

माता का अनुपम दुलार,पिता का सारथी सम व्यवहार !

निजी आवश्यकतायें तथा शौक दिए हम पर न्यौछार !!

मुझे पूज्य पापा ने संगीत व यज्ञ में संस्कृत श्लोक सिखाये !

प्यारी माता ने चरित्र के संग,काव्य-रचना के गुर बतलाये !! 

मांबाप के संस्कार,पुस्तकों में रखे,सूखे पुष्पों सम नहीं मिलते !

वे तो हमारे जीवन में पग-पग पर पुष्प बन कर हैं खिलते !! 

हमारी समस्त उपलब्धियों के साक्षी हैं माँबाप के ही संस्कार !

नरेन्द्र चावला कहे हमारी प्रगति का श्रेय है उनका आशीष व प्यार !!                                ***नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका***

 

Wednesday, August 6, 2025

हास्य चुटकियां***नरेन्द्र चावला

                  हास्य चुटकियां

शादी- शेर शेरनी से नहीं डरता क्योंकि उससे शादी नहीं करता ! 

जबकि शादीशुदा आदमी पत्नी से डरता है ------

बिल-चूहा और नेता कहीं पर भी बना सकते हैं ----

अफसर - क्लर्क को डांटते हुए बोला-आप बिलकुल निकम्मे और लापरवाह हैं !        उत्तर -O.K साहब आप हमसे बड़े हैं !

सफलता- प्राय: व्यक्ति की सफ़लता के पीछे एक स्त्री का हाथ होता है !

मगर असफल व्यक्ति के पीछे दूसरी स्त्री का होता है ----------

बटन कमीज़ के- टूटे होते हैं शादीशुदा और कुंवारे पुरुष के ----                             केवल बटनों के टूटने के कारण अलग-अलग हैं -----

लड्डू -- दूसरे की थाली का हमेशा बड़ा लगता है चाहे लड्डू हो या पत्नी ----                     हा-हा-हा*संकलन कर्ता-नरेन्द्र चावला-अमेरिका*** 


Tuesday, July 29, 2025

उजाले ( दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि)-- नरेन्द्र चावला

                उजाले

  (दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि )

       उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो।

       न जाने किस घड़ी ज़िंदगी ही शाम हो जाए !! 

       इस भावुक शेयर ने तो मुझे पूरा हिला दिया। 

       मेरी काव्य-रचना का एक सिलसिला बना दिया।।

       केवल कुछ उजाले ही तो रह जाएंगी निशानियां। 

      हमारे अच्छे-बुरे कर्मों की ही ,बनेगी कहानियां।।

      न दौलत ,न प्रापर्टी ,न कपड़े और न ही कारें। 

        दुनिया से कुछ भी नहीं जाने वाला साथ हमारे।।

  सत्य है ज़िंदगी में हमें ऐसे उजाले छोड़ कर है जाना। 

 कि हमारे बाद कुछ प्यार से हमें याद  करे ज़माना !! 

***नरेंद्र चावला-भारत*अमेरिका***