Search This Blog

Sunday, May 25, 2025

ताज़गी***नरेन्द्र चावला

                   ताज़गी 

 ताज़गी किसको नहीं पसंद,चाहे वह फैशनेबल हो !

अथवा हो ज़िंदगी बिताने की सादगी !!

चाहे हो सब्ज़ियों ,फलों की हो या चाय की ताज़गी !

शुद्ध हवा की सुबह-सुबह में मिलने वाली ताज़गी !

इन सबके इलावा कुछ और भी होती हैं ताज़गी। 

जैसे मनमीत को मिलने पर जो मिलती है ताज़गी !

तो कुछ ज़िंदगी की अजीबोगरीब हैं ताज़गी -------

जैसे पति को पड़ोसन के दीदार से मिलने वाली ताज़गी। 

सास को बहु की बुराई करके मिलने वाली ताज़गी। 

फरमाईश पूरी होने की पत्नियों को मिलने वाली ताज़गी।

पड़ोसनों के घर ताक-झांक करने से मिली ताज़गी।

जीजा को साली को देखकर मिलने वाली ताज़गी।

भाभी को देवर से मज़ाक करने पर मिलने वाली ताज़गी। 

दादा-दादी,नाना-नानी को बच्चों से मिलकर मिलती है ताजगी !

नेताओं,अभिनेताओं को प्रसिध्दि पाने पर मिलती है ताज़गी !

विपक्षी नेताओं को संसद में कोलाहल करने से मिलती ताजगी!

कवि को कविता, गायक को गीत सुनाकर मिलती है ताज़गी !

प्रेमी को प्रेयसी से,भँवरे को कलि से मिलने पर मिलती है ताज़गी!

नरेंद्रचावला कहे दिलों को निःस्वार्थभाव से जोड़ती है ताज़गी!!

********नरेन्द्र चावला-गुरुग्राम-भारत ********  

   

    

Tuesday, May 13, 2025

कर्तव्य का ज्ञान*स्रोत मां***नरेन्द्र चावला

          कर्तव्य का ज्ञान स्रोत माँ  

 भारत के बच्चे-बच्चे को है अपने कर्तव्य का पूर्ण ज्ञान ! 

 जन्म से ही माताएं देती शिक्षा,स्वदेश प्रेम होता महान !!

भारतीय इतिहास के पन्ने पलट कर देख लीजिये प्रमाण !

जीजाबाई,पन्नदायी,लक्ष्मीबाई,माता गुजरी के बलिदान !!

हमारे सैनिकों के रक्त में भरा पड़ा है मातृभूमि हेतु त्याग !

विनम्रता के साथ भरी है इनमें शौर्य की दहकती आग !!

आज देख रहा है सम्पूर्ण जगत,भारत का कदम सिन्दूर !

तीन दिनों में कर दिया निर्मूल,शत्रु का घमंड चकनाचूर !!

अपने बिलों में घुस गए सभी,गीदड़ भभकी वाले जवान !

निहत्थे पर्यटकों का वध बना,क्रूरता/कायरता की पहचान !!

अब भूल कर भी नहीं दोहरा सकता कहानी पहलगाम !

देख लिया सोये सिंह को जगाने का क्या होता परिणाम !!

सारा संसार धिक्कार रहा है तुम्हारा दिखावटी नाटक ! 

चारोंओर से बंद हो चुके,तुम्हारे नभ,जल,थल के फाटक !!

*******नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**********


Friday, May 2, 2025

अतुल्य सुम्मी तिवारी

अतुल्य संगीत का सागर है, सुम्मी प्रेम का सागर है।
तुम्हारे सब हैं दीवाने ***अतुल्य 
सुमि अतुल्य हैं बहुत भाग्यशाली**
दोनों के जन्मदिवस पे छाई खुशहाली**2
दीर्घायु स्वस्थ हों आप*दोनों को आशीर्वाद
मस्ती में हों मस्ताने***अतुल्य 
दुख और संकट रहें हमेशा ,तुमसे कोसों दूर**
ईश्वर की भक्ति का तुम पर रहे,सदा ही सरूर**2
सत्कर्म करो हरदम*गाओ खुशियों के तराने***
अतुल्य सुम्मी प्रेम का सागर हैं***

Monday, April 28, 2025

दान ! कैसा- कैसा ??

            दान ! कैसा -कैसा 

      दान देना भी एक सत्यकर्म है महान। 

एक से एक बढ़ कर दानियों से भरा पड़ा है जहान।।

अपने नाम से देना नहीं कहलाता दान ,

क्योंकि इसमें छलकता है मानव का अहंकार।

दान सदैव झुक कर ही देना चाहिए ,

क्योंकि वास्तव में प्रभु हैं सब कुछ देवनहार।।

नामांकन पट्टियां लगवाना,भवन दानआदि है अहम की तस्वीर।

जगत प्रसिद्ध हैं ऋषि दधीचि,शिवि तथा कर्ण आदर्श दानवीर।।

कन्या दान,गऊ दान,दुग्ध व जलदान को मानता है उचित समाज।

कुछ मुख्य दान हैं-शिक्षा देना तथा बाँटना वस्त्र,भोजन या अनाज।।

प्रशंसनीय हैं यदि किया जाए- बेनाम  गुप्तदान तथा क्षमादान।निंदनीय है समाज में मरणोपरांत किया जाने वाला गऊ दान।।   

लेकिन सर्वोत्तम माने जाते है नेत्रदान , अंगदान तथा रक्तदान। किन्तु सर्वोपरि है घोषित करना,मरणोपरान्त अपना देह दान।।

*नरेन्द्रचावला*भारत*अमेरिका                                                          


Thursday, April 24, 2025

ऋतु कौन सी उत्तम *** नरेन्द्र चावला

   ऋतु कौन सी उत्तम क्या बारिश 

नरेन्द्र चावला कहे सज्जनो, तनिक करो विचार !

कौन सी ऋतु से होता आपको सर्वाधिक प्यार ??

ग्रीष्म ऋतु में हाय तोबा मचाते, पसीनी बहाते !

पंखे ,कूलर तथा एयरकंडीशन में समय बिताते !

पाचन समस्याएं ले लेकर अस्पतालों में जाते !!

वर्षा ऋतु में सावन के झूले पड़ते,ख़ुशी मनाते !

मक्खी,मच्छरों का आतंक,सड़कों पे कीचड़ के रंग !

शीत ऋतु में पाते राहत,खाने-पहनने की पूरी चाहत !  

तपती गर्मी से छुटकारा,बाढ़ व रोगों ने किया किनारा !

नये-पुराने पहनो कपडे,ताज़ा बासी के खत्म लफड़े !

मगर सभी ऋतुऐं हैं बढ़िया, पाकेट में हो यदि रुपय्या !!

*******नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका********

Monday, April 21, 2025

संकल्प / जुनून *** नरेन्द्र चावला

                       संकल्प / जुनून

जीवन में प्रत्येक उद्देश्य का होता है,केवल एक ही विकल्प। 

पूर्ण सफलता प्राप्ति हेतु होना चाहिए,जुनून और द्दृढ-संकल्प।।

बिना जुनून/संकल्प के अधूरा ही रहेगा , हमारा प्रत्येक प्रयास । 

अडिग संकल्प/जुनून है तो अवश्य पूर्ण होगी ,हमारी हर आस।!

सफल होने का पूर्ण संकल्प कीजिये ,अपने दिल-दिमाग से !

फिर चाहे खेलो अंतरिक्ष में नभ,जल,भू,वायु अथवा आग से !!

अमर रहेंगे संकल्प कर्ता महाराणा प्रताप ,छत्रपति शिवजी के काम ! 

मदरटेरेसा,तेंजिंगहिलेरी,बिलगेट,कल्पना चावला,सुनीता विलियम नाम !! 

राजकुमार सिद्धार्थ अपने जुनून/ संकल्प से ही तो बने - गौतम बुद्ध महान। 

अटूट जुनून/संकल्प से ही हैं जुड़े ,वीर अर्जुन तथा एकलव्य के बाण !!

भारत में तो प्रत्येक शुभ महूर्त-यज्ञ आदि में है , संकल्प/जुनून का सहारा। 

गृहप्रवेश,विवाह,नामकरण,व्यवसाय श्रीगणेश, मृत्यु तक होते  संकल्प/ जुनून द्वारा।।

वेद पुराण ,गीता,रामायण,ग्रंथ साहब के पाठ तथा शंखध्वनि हैं संकल्प / जुनून के प्रमाण। 

सच्ची श्रद्धा-विश्वास से किये गए यज्ञ,साक्षी हैं,पावन संकल्प तमाम।।*नरेन्द्रचावला*भारत*अमेरिका*   

   

Tuesday, April 8, 2025

वसन्तोत्सव (Vasantotsav)

                           
           वसंत प्रकृति का है ,अनुपम उपहार !
            सकल जगत इससे,करता है प्यार !!
     वसंत पंचमी नवोदय का , सन्देश है लाती !
      बाग़ --बगीचों  में ----बहारें  हैं आती !
      प्राणी -जगत में नव--जीवन संचार !!---------
      खेत -खलिहानों ने ओड़ी ,पीली चादर !
      पतझड़ को दिया, विदाई का आदर !
     परिवर्तन -नियम ,  जीवन --आधार !!------
      पक्षी वृक्षों में देखो , मधुर चहचहाते !
     पुष्प वाटिकाओं में , हैं मुस्कुराते !
      वसंत -ऋतू  कहलाती ,है ऋतुराज !!-------
      फूलों की कलियाँ खिल,झलक दिखलाती,
     गेंदा ,गुलाब ,जूही ,नाचती हैं गाती !
   भ्रमर झूमते करते ,मधुर गुंजार !!-----------
  हरियाले वनों में कोकिल ,कूह -कूह कूजती !
  आमों की डालों  में सखियाँ ,झूला हैं झूलती !
 किसान भाई ख़ुशी -ख़ुशी ,गाते मल्हार !!-------
   वसंत प्रकृति का है ,अनुपम उपहार !
  सकल जगत इससे ,करता है प्यार !!

========नरेन्द्र कुमार चावला ===========