Search This Blog

Saturday, July 6, 2024

भारतवर्ष के सौभाग्य *** नरेन्द्र चावला

          भारत के सौभाग्य 

गणतंत्र दिवस पर नरेन्द्र चावला की अमेरिका से शुभकामनाएं।

भारतीय प्रतिभाएं विश्व में सदा कीर्तिमान बनाती जाएं।।

इस बार फिर देखी प्रगतिशील

सैनिक टुकड़ियां।

गर्व हुआ देख दुर्लभ चोपायों तथा वायुयानों की आकर्षक 

झलकियां।।

भारत के सौभाग्य चमके,पाकर अद्भुत महामहिम महान !

जब,जब हुए निर्वाचित देश में राष्ट्रपति विलक्षण प्रतिभावान !! 

प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेंद्र प्रसाद,दूजे पूज्य अबुल कलामआजाद !

डा. राधाकृष्णन , प्रणव मुखर्जी व सभी सितारे आ रहे हैं याद !!

परन्तु आजकल एक और अद्वितीय प्रतिभा ने है ये पद संभाला !

आदरणीय द्रोपदी मुर्मू दलित अभावग्रस्त परिवार का पुष्प निराला !!

झारखण्ड के अभ्रक खनिज श्रमिक परिवार में जन्म था पाया ! 

घोर निर्धन,अभावग्रस्त परिवार में ,विपदाओं में बचपन बिताया !! 

झोंपड़ी में था निवास,नहीं थी वहां बिजली.नहीं थे कोई विद्यालय ! 

अभ्रक चुनना कार्य था बच्चों का,नहीं चिकित्सालय,नहीं शौचालय !!

प्राकृतिक आपदाओं में माँ-बाप तथा बहन-भाईयों का छूटा साथ !

निकटवर्ती स्कूलों में शिक्षण से विलक्षण बुद्धि से,मुर्मु हुयी विख्यात !!

निर्वाह करतीं हैं सादा तथा निर्भीक जीवन,निर्धनों की सहायक !  

ऐसी प्रतिभाओं से ही सुशोभित हुए ,भारत के भाग्य-मंगलदायक !!

नरेन्द्र चावला~भारत~अमेरिका




 

              **नरेन्द्र चावला अमेरिका से**


  


Tuesday, July 2, 2024

शुकराना ( 44)***नरेन्द्र चावला (रब दी रज़ा दे विच)

        शुकराना (44 ) 

रब दी रजा दे विच राजी रहना चाहिदै !

हरवेले गुरूजी दा शुक्राना करना चाहिदै !! 

किसे दे दुःख विच मददगार होना चाहिदै !

जो कुज मिल्या,उस विच खुश होना चाहिदे !!

सब नू अपने-अपने भागाँ दा है मिलदा ! 

कण्डयां च गुलाब,कीचड़ च कमल है खिल्दा !!

किसे विकलांग दा मज़ाक न बनाना कदी !

जरूरतमंद लोगां दे कम वी आना कदी !!

सत्कर्म करना वी गुरूजी दा शुकराना ऐ !

आपणे करमां दा फल सारैयां ने पाना ऐ !!

 ॐ नमो शिवाय,शिवजी सदा सहाय !   ॐ नमो शिवाय ,गुरूजी सदा सहाय !!

***नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका **

Monday, June 24, 2024

कैसा है जापान देश***नरेन्द्र चावला

           कैसा है जापान देश 

  सम्पूर्ण विश्व में कहलाता है जापान देश महान। 

Computer,तकनीकी,कार,मोबाईल सफल निर्माता--

प्रत्येक क्षेत्र में अग्रसर , फिर भी क्यों रहता परेशान !!

1945 में किया था अमरीका ने इस पर निष्ठुर आघात। 

हीरोशिमा,नागासाकी पर एटम बम से घृणित विनाश।।

फिर भी इतनी कम अवधि में ,चमक रहा है यह देश। 

नहीं  छोड़ी भारतीय मित्रता,अपनी भाषा,सभ्यता व वेश।।

अनुकरणीय आदर्श विधि से किया ऐसा बाढ़ नियन्त्रण। 

सुरंगें बना कर वर्षा जल को संभाला,अद्भुत प्रयोजन।।

शांति - अहिंसा के दूत महात्मा बुद्ध का है अनुयायी। 

पारम्परिक भोजन व रीतिरिवाज़,अपनी रीत निभायी।।

केवल एक है विकट समस्या,वृद्ध रहते अकेलेपन से परेशान। 

100 से ऊपरआयु सम्पन्नता,रोबोट हैं,पर नहीं कोई साथी इंसान!

कुछ तनावग्रस्त वृद्ध कर रहे,आत्महत्या से अकेलेपन का समाधान। 

नरेन्द्र चावला कहे,चाहिए ऐसे वृद्धों को भी,एक सहयोगी इंसान।। 

***नरेन्द्र चावला भारत**अमेरिका***          

Tuesday, June 18, 2024

ज़िंदगी के रंग ****नरेन्द्र चावला

                         ज़िंदगी के रंग

ज़िंदगी की जंग अद्भुत है,इसके हैं अनेकों रंग-रूप !

कभी बन जाती शांत-छाया तो कभी जंग की धूप !! 

इस जंग की जीत/हार को कर लेना ख़ुशी से स्वीकार !

सावधान इस जंग पर करते रहना सदा शांति की फुआर !! 

वैसे इस जंग का दिखता नहीं कभी कोई रूप अथवा रंग !

ये ज़िंदगी तो विश्व-नभ में उड़ती रहती जैसे एक पतंग !!

इस ज़िंदगी की पतंग की उड़ान सदैव रहती है स्वछंद ! 

इस जंग में कभी होती तीव्र गति तो कभी पड़ जाती मंद !!

ये जंग बदल देती मानव-जीवन को कभी खुशियों के संग !

तो कभी भर देती हमारे  जीवन में दुखदायी घटाओं के रंग !!

इस जंग में शत-प्रतिशत निश्चित हो सकती है आप की हार !

सावधनी हटी तो दुर्घटना घटी,पड़ने न देना संबंधों में दरार !!

इस जंग पर विजय प्राप्त करना चाहते हो तो एक है हथियार !

मुस्कुराहट के ब्रह्मास्त्र से वैमनस्य्ता पर करते रहना  प्रहार !! 

पारिवारिक,सामाजिक अथवा राजनैतिक, हो कोई भी जंग !

नरेन्द्र चावला कहे,जड़ से खत्म हो जाएगी ये ज़िंदगी की जंग !!

***********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका************

  

       

Thursday, June 13, 2024

चेतावनी*स्वदेश प्रेमियों को**नरेन्द्र चावला

 चेतावनी* स्वदेश*प्रेमियों को 

 भारत के स्वदेश प्रेमियों हो जाओ सावधान !

अंतिम अवसर है चेतो ,बचा लो हिन्दोस्तान !!

आप की एकता में धीरे-धीरे पड़ रही है दरार !

खतरा मंडरा रहा है गुपचुप ,आप के भी द्वार !! 

जब तक लालच में आकर बिकना नहीं त्यागोगे !

तब कहीं के न रहोगे और फिर घर छोड़ भागोगे !!

अभी तक चिपके हुए हो पारस्परिक लफड़ों में !

शीघ्रातिशीघ्र एक हो जाओ,कुछ नहीं रखा झगड़ों में !! 

बंद कर दीजिये लालच की नीतियों को देना निमंत्रण !

सर्वाधिक आवश्यक है देश में जनसंख्या का नियंत्रण !!

नयी पीढ़ी को अपने संस्कारों की दीजिये शिक्षा !

वर्ना एक दिन आप सबको मांगनी पड़ेगी भिक्षा !!

******नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*********

Tuesday, May 21, 2024

सामंजस्य***नरेन्द्र चावला

                                     सामंजस्य 

  ज्यों ही मुझे सुमित्रा नंदन पंत जी से प्रेरणा मिली। 

  तुरंत मेरी लेखनी सामंजस्य विषय पर चल निकली ।।

    सामंजस्य समाज  में रहना चाहिए सदा व्याप्त। 

   वर्ना कैसे रहेंगे पक्ष-विपक्ष,विष-अमृत,दिनरात।।

   संभव है असत्य-सत्य का सामंजस्य से ही परीक्षण। 

   सामाजिक शत्रुता-मित्रता का भी संभव रहस्योद्घाटन।। 

  भोजन में मीठे-नमकीन में सामजस्य भी है ज़रूरी। 

  यह घृणा-ईर्षा तथा प्रेम-वैमनस्य में रखता है दूरी।।

   जब तक जग में रहेगा--स्वार्थ , ईर्षा और अहंकार। 

  केवल सामंजस्य से ही पनप सकेगा पारस्परिक प्यार।।

  नरेन्द्र चावला कहे - सामंजस्य हेतु हैं अत्यंत ज़रूरी।

 सच्चे दिल से होना चाहिए, शुकराना 

 तथा श्रद्धा-सबूरी।। 

  ****नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया (अमेरिका )********  

      

Friday, May 10, 2024

ये तीन स्थान कराते असली मंजिल का ज्ञान***नरेन्द्र चावला

       ये तीन स्थान कराते हैं मंजिल का ज्ञान

कौन सी है हमारी मंजिल, भूलता जा रहा है इंसान ।

किसी भी तरह से बनना चाहता है केवल धनवान।।

वक्त समझाता है क्या होता,असली मंजिल का ज्ञान।

हमारी आंखें खुलती हैं पहुंचकर , ये तीन स्थान।।

महत्वपूर्ण हैं ये तीन स्थान,जहां पर याद आते भगवान !

आईये जाने कौन-कौन से हैं वे ऐसे अद्भुत तीन स्थान ??

ये हैं अस्पताल,जेल,शमशान,ऐ इंसान ज़रा पहचान !!

स्वास्थ्य ही है असली मंजिल,अस्पताल में समझता इंसान!

जेल में जाकर समझ आता है क्या होती आज़ादी की शान !!

शमशान में जाकर याद आता है, प्रभु का  सिमरन है महान !

यहीं पहुंच कर जीवन-मृत्यु का हमें होता है असली ज्ञान !!

स्वार्थ/अहंकार के पंख लगाकर हम भरते रहते ऊंची उड़ान !

Eat,Drink & Be Merry पर करते रहते अभिमान !!

अब तो जागो नेककर्म करो इसी में बसते हैं खुदा/भगवान !

नरेन्द्र चावला कहे अब तो करलो अपनी मंजिल की पहचान!!

*******नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका********