Search This Blog

Friday, May 10, 2024

अक्षय तृतीया का इतिहास***नरेन्द्र चावला

                       अक्षय तृतीया 

 अक्षय तृतीया पर नरेन्द्र चावला की हार्दिक शुभकमनाएं। 

  आईयेआज हम सब इस पर्व के इतिहास को जान पाएं।। 

  हमारा जीवन बल,बुद्धि तथा विद्या में हो अक्षय पूर्ण अनंत। 

 सुख-समृद्धि,निरोगी,सम्मान,शक्ति,सुयश मिले जीवन पर्यन्त।। 

  अक्षय तृतीया पावन पर्व की क्या-क्या हैं महत्वपूर्ण जानकारी। 

   इसका इतिहास जानकर के जिज्ञासा परिपूर्ण होगी हमारी।। 

   यही है पावन दिवस जब हुआ था धरती पर गंगावतरण।

   ब्रह्माजी के पुत्र अक्षय कुमार का भी आज हुआ था अवतरण।।

  महर्षि परशुराम जयंती व माँ अन्नपूर्णा का जन्म है आज के दिन। 

    महाभारत के युद्ध का समापन भी हुआ था आज ही के दिन।।

   आज के ही दिन देवता कुबेर जी ने अपार खजाना पाया था। 

    इसी दिन भगवान कृष्ण ने द्रोपदी को चीरहरण से बचाया था। 

    कृष्ण - सुदामा का भी हुआ था आज ही के दिन पुण्य मिलन।

     सतयुग तथा कलयुग का प्रारम्भ भी हुआ था आज के दिन।।

    तीर्थधाम बद्रीनाथ जी के कपाट भी आज के दिन खुलते हैं। 

    वृन्दावन में बांकेबिहारी जी के विग्रह चरण आज ही दिखते हैं।। 

            भारतवर्ष के सभी पर्व हैं ऐतिहासिक तथा महान। 

             हम सब को गर्व है कि हम हैं इस देश की संतान।। 

  ************ नरेन्द्र चावला - गुरुग्राम *भारत**वर्जीनिया*अमेरिका **************          

    

Saturday, April 27, 2024

पत्नि* बीवी*बेगम* ( गम्भीर व्यंग्य)***नरेन्द्र चावला

              पत्नी-बीवी-बेगम (गंभीर व्यंग्य)

तीनो शब्दों का अर्थ एक ही है,कहो पत्नी,बीवी या बेगम ! 

पत्नी सदा पति पे तनी ,पति के हिस्से बेगम के सारे गम !! 

         हर वक़्त सहने के लिए रहना तैयार !

         चाहे हो तकरार अथवा हो प्यार !! 

   चौबीस घंटे लटकती रहती है दोधारी तलवार !

जैसा मिल जाये खट्टा-मीठा,करना खुशी से स्वीकार !!

       जो भी मिल जाये सब्ज़ी या दाल भात ! 

  मुस्काते रहना,कभी मत करना फालतू बात !! 

   हर हालात में जरूरी है करते रहना तारीफ़ ! 

 वरना सहनी पड़ेगी फिर वही पुरानी तकलीफ !!

पत्नी या बीवी शहर की हो अथवा चाहे गाँव की !

पतियों को सेवा करनी ही पड़ेगी उसके पाँव की !!

हाँ एक बात और उसके रिश्तेदारों की सदा तारीफ़ करना !

अपने रिश्तेदारों,किसी की पत्नी की तारीफ़ कभी मत करना !!

नरेन्द्र चावला कहे सुगढ़ पत्नी नहीं चाहती महंगे उपहार !

उसको चाहिये ससुराल में अपने घर जैसा अपनत्व व प्यार !!

याद रहे पत्नी होगी यदि सुशील व समझदार !

    तो निस्संदेह स्वर्ग जैसा चमकेगा आपका परिवार !!

 आदर्श दम्पति ही घर को बना सकते है सुख का आधार !!!!!

 यदि त्याग देंवे किसी के बहकावे में आना और अहंकार !!

************नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**************


शिकारी का जाल ***नरेन्द्र चावला

                     शिकारी का जाल 

भोले-भाले जीवधारियों,वक़्त आगया है करो अपनी संभाल !

मुफ्त दाना पानी देता रहा जो तुमको ,समझो उसकी चाल !!

गाय ,भैंसो ,भेड़-बकरियों , छोटे बड़े परिंदे तथा मछलियों !

जागो ,जल्दी हो जाओ सावधान,अब लेगा ये तुम्हारी जान !! 

तुम सब को पंगु बना कर ,एक दिन कर देगा तुम्हें हलाल !

इस शिकारी की समझ जाओ ,ये है बहुत बड़ी त्रिभंगी चाल !

सभी मिलकर कुतर डालो , इस धोखेबाज का फैलाया जाल !!

अब समय आ गया है,भर लो समझदारी की ऊंची भरपूर उड़ान !

दोबारा फिर कभी न फ़साना,ऐसे स्वार्थी के हाथों में अपनी जान !!

सावधान ********** **सावधान ***********सावधान !!!!!  

Tuesday, April 23, 2024

विक्रमी सम्वत के 12 मास***नरेन्द्र चावला

             विक्रमी सम्वत के 12 मास 


मत भूलो अपनी संस्कृति को , जो है भारतवर्ष की बुनियाद !


मनाओ HappyNewYear,पर विक्रमी सम्वत भी रखो याद !!


विक्रमी सम्वत के प्रणेता सम्राट विक्रमादित्य प्रमाणित इतिहास !


अंग्रेजी वर्ष से 57 वर्ष है आगे,गाथाओं व उत्सव पूर्ण 12 मास !! 


प्रथम मास चैत्र में शुभ नवरात्रे,दुर्गा पूजा व कन्यापूजन,ईद महान !                  


दूसरा है वैसाख-रामनवमी,वैसाखी मेला,लहराती फसलें,भंगड़े शान !


तीसरा मास है ज्येष्ठ भरपूर गर्मी , स्कूलों में होता ग्रीष्मावकाश !


जगह-जगह छबीलें लगाते ,गुरु अर्जनदेव की शहीदी करते याद !!


चतुर्थ मास आषाढ़ में छाये हरियाली वर्षा ,कहीं-कहीं आती बाढ़ !


एकादशी व्रत पर दानपुण्य होते,मंदिरों में कथाऐं,रौनक होती प्रगाढ़ !!


पंचम मास श्रावण में खाओ आम रसीले,कांवड़ियों की खूब धमाल ! 


तीज मनाओ , झूले झूलो ,पतंग उड़ाओ , घेवर मीठा करता कमाल !! 


छटा महीना भादों लाता है ,रक्षा बंधन भाई बहन का पावन त्यौहार !


इसी मास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत व घरों,मंदिरों में होती खूब बहार !! 


सातवां मास आसौज में रामलीलाएं होती,दुर्गापूजन व दशहरे का मेला !


आठवां मास कार्तिक-दीवाली,लक्ष्मीपूजन,गोवर्धनपूजा,भैयादूज़ की बेला !! 


नवम मास अगहन (मग्घर ) में होती गुरु नानकदेव जी की जयंती की शान !


दसवां मास है पोष-गुरु तेगबहादुर की याद और मैरीक्रिस्मस दिवस महान !!


ग्यारहवां मास माघ महीने में लोहड़ी,पोंगल,मकरसक्रांति धूमधाम से मनाते ! 


मेले लगते,शुभ मुहूर्त होते,वसंत ऋतु भारत व विदेशों में सभी उत्सव मनाते !!


अंतिम 12 वां है सब का मनभाता मास फागुन - रंगों का होली त्यौहार ! 


होलिका दहन में भक्त प्रहलाद व वृन्दावन में कान्हा संग गोपियों की होली बहार !! 


नरेन्द्र चावला का प्रयास,चंद्र कलाओं पर आधारित हैं हमारे सभी त्योहार !!


      ***नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*** 


                             


  




Sunday, April 21, 2024

गृहणी***नरेन्द्र चावला

                    गृहणी (2)

प्रत्येक परिवार में सुख का आधार होती है गृहणी !

यदि विचारें गंभीरता से तो हम सभी हैं उसके ऋणी !!

प्रसिद्द कहावत भी है -"बिन घरनी घर भूत का डेरा" !

सुगृहणी से ही परिवार में होता है ,परमेश्वर का बसेरा !!

जिसघर में नारी रहेगी बन सुगृहणी,होगी वहां सुखशांति!

यदि मिलेगी उसे कुसंगति सहयोगी,वहां होगी दुःख-क्रांति !!

सावित्री,अहिल्या,कौशल्या,सुमित्रा,जीजाबाई आदर्श नारी !

उदाहरण हैं उर्मिला,मांडवी,श्रुतकीर्ति,कुंती,मंदोदरी,गांधारी !!

इतिहास साक्षी है सुगृहणी बनी तो हुआ,घर व समाज सुधार!

कुगृहणी बनी जब-जब तो हुआ परिवारों व देशों का संहार!

सरस्वती,लक्ष्मी,पार्वती व नौ देवी रूपों में नारी पूजी जाती है !

लेकिन प्रगति के बावजूद भी नारी विश्व में द्वितीय स्थान पाती है !!

लज्जाजनक है कि आज भी सभ्य-उन्नत विश्व है पुरुष प्रधान !

नरेन्द्र चावला कहे ममता मयी,प्रेमाधार नारी का करो उत्थान !!

************नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका************    

 

  

 

Friday, April 12, 2024

मेरा परिचय

                                     मेरा परिचय 

नाम - नरेन्द्र कुमार चावला 

जन्म तिथि  -- 28 मार्च 1942,भारत 

शिक्षा -M.A. हिंदी तथा अंग्रेजी, बी एड -(उत्तर प्रदेश,हिमाचल,कश्मीर श्रीनगर )

व्यवसाय - अध्यापन दिल्ली प्रशासन-सीनियर सेकेंडरी स्कूल से                                            उपप्रधानाचार्य पद से सेवा मुक्त। 

रुचियां -- काव्य-रचना 1955 (13 वर्ष की आयु ),हिंदी,उर्दू,पंजाबी में भजन,गीत तथा गज़लें लिखना तथा गाना,अब तक हिंदी/अंग्रेजी में लगभग 26 राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशन 

पुस्तक-विमोचन एवं सम्मान -- स्वामी रामदेव जी द्वारा "नरेन्द्र काव्यांजलि " दिल्ली (भारत )

 यह पुस्तक राजा राममोहनराय पुस्तकालयों में उपलब्ध है।

          अमेरिका वाशिंगटन में U.N.O. की 14 वे अधिवेशन में सम्मानित (2008)

चित्रकारी  एवं बागवानी में अत्यधिक लगाव से अनेक प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभागी। 

योग-प्राणायाम -- 1972 से एक सन्यासी से तथा 2002 से स्वामी रामदेव जी से --

                       और अब दिल्ली व गुरुग्राम में coaching  किया। 

 अमेरिका - वर्जीनिया ( रिचमंड ) में आकर रुचियाँ जारी हैं।  Blog में लिखता हूँ।

गुरू परिवार वर्जीनिया (अमेरिका)से सम्मानित सदस्य।

विशेष सम्मान * भारत"कवि के साथ काफ़ी " वाराणसी 

 लखनऊ** वैदिक प्रकाशन,दीपांजली साहित्यिक समूह                      तथा अविरल पत्रिका समूह,

  संयुक्त अरब अमीरात*ओमान*PLG से सम्मानित,

  Poetry&Prose Sr Citizens Dr. Sajni 

"क से कविता " वर्जीनिया, अमेरिका से संबद्ध



   

  

Wednesday, April 10, 2024

मानवता जगाओ***नरेन्द्र चावला

मानवता जगाओ-होश में आओ

ओ बुद्धिमान इंसानों,होश में आओ , मानवता जगाओ !

ईद,दिवाली,होली,गुरुपर्व सभी त्यौहार हर साल मिलकर मनाओ !! 

गीता,क़ुरान,रामायण,बाईबल एक ही हैं, समझो,समझाओ!

मज़हबों की दीवारें गिराओ और स्वार्थी राजनैतिक पर्दे हटाओ !!

तीन तलाक़ रोको,बेटियों को पढ़ाओ,डाक्टर तथा इंजीनियर बनाओ !

वक़्त कहता है ,औरतों को असंख्य बच्चों की मां मत बनाओ !! 

श्यामा और शबनम को तथा रवि और आफ़ताब को एक ही रहने दो !

रावी,चिनाव,सतलुज,व्यास,झेलम नदियों को आज़ादी से बहने दो !!

लता मंगेशकर और मुहम्मद रफ़ी के सुरों को बाँटना अब बंद करो ! 

खुद को संवारों,दूसरों की आलोचना व गलतियां छांटना बंद करो !!

सूर्य को दिनकर कहो या आफ़ताब,चाँद को मयंक कहो या महताब !

पानी और खून का रंग एक जैसा ही रहेगा,अब तो समझो जनाब !!

याद करो मुहम्मद  इक़बाल का पुराना मगर गीत हरमन प्यारा !

 "मज़हब नहीं सिखाता आपस में वैर रखना ---------------- 

   हिन्दी हैं हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा "!! 

**************नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**************