Search This Blog

Tuesday, April 2, 2024

बचा लो बदलते रिश्ते***नरेन्द्र चावला

      बचा लो बदलते रिश्ते 

अब भी समय है बचा लीजिए अपने रिश्ते !

वर्ना पछताओगे जब उड़ जायेंगे ये फ़रिश्ते !!

कुछ रिश्ते हैं अभी तक जिन्दा,क्योंकि वो चुप हैं !

प्यार में बढ़ती जा रही है दरार,फिर भी चुप हैं !! 

वैसे अपनी-अपनी जगह पर सभी फ़रिश्ते हैं !

जबकि भीतर ही भीतर कुछ ज़ख्म रिसते हैं !!

 अच्छा तो यही है हमेशा जारी रखो मुस्कुराना !

मिलने पर या फोन पर पुराने किस्से न दोहराना !!

समझो,कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता !

सब जानते हैं कीचड में ही कमल पुष्प है खिलता !!

केवल नियम बना लो-जियो और सबको जीने दो !

कोई भी नहीं जानता - कल का सवेरा हो न हो !! 

******नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*******

Friday, March 1, 2024

"Buy one Get one Free "-- Narendra Chawla

                  BUY ONE  GET ONE FREE 

       जीवन - रहस्य  

"Buy One Get One Free"ने क्या सेल पॉइंट है बढ़ाया !

 जिसे देखकर मेरी समझ में - जीवन का रहस्य है आया !!

हमको जीवन मिलती रहती हैं पगपग पर,ऐसी ही तो सेल!  

हमारा स्वास्थ्य उत्तम रहता है,यदि हो योग प्राणायाम का मेल।।

किसी का भी हम कभी बुरा न चाहें , करें सदा परोपकार।

नफरत ,हिंसा ,धोखे त्यागें , तो निस्संदेह सुखी रहेंगे  परिवार।।

यदि रहेंगे  मन में हरदम स्वार्थ,ईर्षा,क्रोध,अहंकार सवार।  

तो सेल में मिलेंगे FREE B.P.,Acidity तथा तनाव उपहार।।

यदि समाज में होंगे भ्रष्ट राजनीति ,बेईमानी ,चोरी,बलात्कार।

तो FREE मिलगी जेल व गोली,बच्चों में भी होंगे कुसंस्कार।।

मगर पहले तो चुनावों में भी लगती थी सेल।

मतदाताओं से नेताओं का होता था दिखावटी खेल।

राजनीति बन चुकी थी खेल,कभी जेल तो कभी परेल।

प्रेम-सहानुभूति होगी तो FREE मिलेगा सुख-शांति का वरदान।।

हमें पूर्ण विश्वास है कि विश्व शांति से उभरेगा शीघ्र जहान।।                     ***नरेन्द्र चावला*भारत*अमेरिका***    

 


        

  

Sunday, February 11, 2024

हार्दिक सैनिक स्मरण/नमन***नरेन्द्र चावला

     हार्दिक सैनिक-स्मरण-नमन

कोई भी उत्सव हो अथवा ऋतु शीत,ग्रीष्म या बरसात !

हार्दिक स्मरण , नमन सैनिकों का करते रहें दिनरात !! 

हम तो ख़ुशी से मनाते रहते,दिवाली, होली,ईद त्यौहार !

मत भूलो सैनिकों को सीमा पे डटे रहते जो पहरेदार !!

प्रति क्षण याद रखनी चाहियें हम को उनकी सेवाएं !

सरकार देती रहे उनके परिवारों को अतिरिक्त सुविधाएँ !!

नेताओं से अधिक देना चाहिये,देश के रक्षकों को सम्मान !

इतिहास में सदा अमर हैं हमारे रक्षक जवान।।

हमारे जीवन हेतु न्यौछावर तक कर देते   हैं अपने प्राण।

नरेन्द्र चावला कहे हमारा सुख हैं,"जय जवान-जय किसान"!!

*********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका************

Saturday, February 10, 2024

मेरी नई सोच***नरेन्द्र चावला

            मेरी नयी सोच - सहनशीलता 

  मेरी नयी सोच है - धैर्य अर्थात सहनशीलता !

  मैंने यह विषय चुनने में बरती बहुत गंभीरता !

  सहनशीलता,सब्र अथवा धैर्य का गुण है महान !

 अपने व्यक्तित्व में देदो इस गुण को विशेष स्थान !

  विश्व में जिसने भी इस गुण को नहीं अपनाया !

  वे व्यक्ति या देश अपने किये पर बहुत पछताया !!

 भूमि,वृक्ष,कागज़,कलम से,हम शिक्षा ले सकते हैं !

इस सोच से हम प्रत्येक क्षेत्र में सफल हो सकते हैं !!

भूमि रखती युद्ध,शांति,प्राकृतिक प्रकोप में सहनशीलता ! 

वृक्षों में पतझड़,बहार,आँधीतूफांन में भी रहती सहनशीलता !!

कागज़ और कलम में भी छिपी है अद्भुत सहनशीलता !

वैसे इस सहनशीलता के विरुद्ध यदि कोई ललकारेगा !

तो विश्वास कीजिये वह अपना अस्तित्व जड़ से उखाड़ेगा !!

इसे अपनाने से हमारे परिवारों व विश्व में होंगे चमत्कार !

युद्ध ,तलाक नहीं होंगे,पनपेगा संयुक्त परिवार तथा प्यार !! 

पसंद आये तो अपना कर देखें नरेन्द्र चावला का ये विचार !!!

यही है वरिष्ठ नागरिक के रूप में एक सोच मेरी।

अपनाओ सहनशीलता, ये अहंकारी शरीर हो जायेगा

इक दिन राख की ढेरी।।

********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया -अमेरिका********




Sunday, January 28, 2024

Happy New year

    HAPPY NEW YEAR

   ( Tune-  ऐ फूलों की रानी ,बहारों की मलिका ------- ) 

नरेन्द्र चावला अमेरिका से देता,नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें !

प्रभु से है विनती,सभी के घरों में खुशियों ही खुशियां सदा महकाएं !!

कहीं पे न युद्ध हो,अमन की हो बरखा !प्रेम से रहें सब,कोई न हो भूखा !!

सतकर्म करें सब ,सबका है इक रब !                                  ये बात मानव भूलने न पाएं !!

जाति -धर्म के बंधन को तोड़ें ,सदभावना की ओर मुख को मोड़ें !

सुमिरन के पथ को कदापि न छोड़ें !सुख शांति की मांगे दुआएं !!-------

***ॐ ॐ ॐ ॐ***




                                                  

Friday, January 19, 2024

क्या है आत्मिक प्रेम***नरेन्द्र चावला

     

      आत्मिक प्रेम ??? 

करवा चौथ पर मिल जाये हीरों का सुन्दर हार !

रक्षाबन्धन तथा भैयादूज पर मिलें ,महंगे उपहार ! 

जन्मोत्सव Anniversary पे भी ऐसी ही अपेक्षाएं !

Valentine Day पर भी होती ऐसी ही आशाएं !!

सोचो तो ऐसे उपहार तो हैं केवल दिखावे का प्यार !

माँ की ममता ,पिता की सुरक्षा,भाई बहन का प्यार !

श्री राम का मां बाप,भाईयों का, जैसा हो आदर्श प्यार ! 

कान्हां का ग्वाल गोपियों से तथा कृष्ण सुदामा का मित्रता का प्यार !

सच्ची मित्रता,सच्चा स्वदेश प्रेम,विरहन का सच्चा प्यार !

निस्वार्थ तथा निरपेक्ष है केवल आत्मिक प्रेम का वास्तविक आधार !!

**नरेन्द्र चावला*वर्जीनिया*अमेरिका**   

Tuesday, January 16, 2024

जिन्दा रखिए अपने शौक***नरेन्द्र चावला

       जिन्दा रखिये अपने शौक 

उम्र को हराना हो तो अपने शौक रखिये हमेशा जिन्दा !

घुटने चलें न चलें ,मन को बनाये रखिये उड़ता परिंदा !! 

आप हाथी की तरह मस्त रहो,कुत्तों का काम है भौंकना !

आपकी सेहत,शौक से दुनिया तो करती रहेगी आलोचना !!

अच्छे दोस्तों व पत्नी के संग ख़ुशी से बिताईये ये ज़िंदगी ! 

चलाते रहो अपनी शौक की कश्ती,दरिया में हो कितनी गंदगी !!

खूब मस्ती से चलाते रहिये शौक व प्रभु सुमिरन की पतवार !

तुम पर सदा बरसता रहेगा,परमात्मा का आशीर्वाद व प्यार !!

***********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका***********