जिन्दा रखिये अपने शौक
उम्र को हराना हो तो अपने शौक रखिये हमेशा जिन्दा !
घुटने चलें न चलें ,मन को बनाये रखिये उड़ता परिंदा !!
आप हाथी की तरह मस्त रहो,कुत्तों का काम है भौंकना !
आपकी सेहत,शौक से दुनिया तो करती रहेगी आलोचना !!
अच्छे दोस्तों व पत्नी के संग ख़ुशी से बिताईये ये ज़िंदगी !
चलाते रहो अपनी शौक की कश्ती,दरिया में हो कितनी गंदगी !!
खूब मस्ती से चलाते रहिये शौक व प्रभु सुमिरन की पतवार !
तुम पर सदा बरसता रहेगा,परमात्मा का आशीर्वाद व प्यार !!
***********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका***********
No comments:
Post a Comment