नववर्ष 2026 की शुभकामना
नरेन्द्र चावला की अमेरिका से नववर्ष 2026 की शुभकामना !
सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक प्राणी में सदैव रहे,प्रेम तथा सद्भावना !!
प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व में भरा हो तेज ,दिवाकर की भांति !
प्रत्येक मानव के हृदय पटल पर छा जाये, चन्द्रमा जैसी शीतल शांति !!
सबके मन-मस्तिष्क में प्रकाशित हो,अग्नि जैसी शांत लालिमा !
नव वर्ष के पावन प्रकाश से मिट जाये - वैमनस्य की कालिमा !!
आकाश से सीखें हम सब लोग विस्तृत व्यापकता तथा समानता !
पक्षियों जैसी हो जाये मृदु वाणी ,पुष्पों जैसी सुगंध व सुन्दरता !!
जल की भांति हो सम-विषम आकार में समा जाने की क्षमता !
वायू जैसी हो शीतलता तथा भूमि जैसी हो जाये सब में स्थिरता !!
भ्रष्ट राजनीती के खेल हों सभी ख़त्म,धनी निर्धन के भेद भी हों ख़त्म!
निस्संदेह हमारा ध्येय संपूर्ण होगा,विश्व में
वसुधैव कुटुंबकम्।।
घृणा,हिंसा का अंत होगा,न रहेगी कोई शत्रुता। कृष्ण सुदामा जैसी होगी हार्दिक मित्रता!
विश्वास है स्वार्थ,अहंकार का मिट जायेगा जग से अंधियारा।
शीघ्र होगी चहुंओर सुख शांति,भारत में होगा रामराज्य दोबारा !! **नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**
No comments:
Post a Comment