Search This Blog

Monday, December 4, 2023

स्वार्थी संसार***नरेन्द्र चावला

    स्वार्थी संसार

  आज तनिक मेरे साथ कीजिए   आप भी विचार !

क्यों होता पुण्य का दिखावा,पाप हो रहे लगातार।।

 जिससे दुखी हो कोई मन,वो है पाप,लीजिये जान  !

पुण्य है वो जिससे किसी के चेहरे पे आये मुस्कान !!

अधिक मीठा बोलने वालों से तो सदा रहिये सावधान !

उनसे भी जो किसी की बुराई करके, आपको करते परेशान ! 

ऐसे लोगों को कोई उत्तर न दें ,रहें शांत लेकर मुस्कान !! 

कुछ स्वार्थी कहेंगे हमारे गुरु के पास जाओ,मिटेंगे पाप ! 

ऐसे लोग अपना काम निकालेंगे और उल्लू बनेंगे आप !!

केवल अपने शुभ कर्मों द्वारा ही बनोगे पुण्य के भागीदार !

ये सब पाप और पुण्य ही तो हैं हमारे कर्मों के आधार!!               *नरेन्द्र चावला*अमेरिका*

 

No comments: