Search This Blog

Thursday, October 16, 2025

प्राकृतिक संगीत***नरेन्द्र चावला

                            

      प्राकृतिक संगीत 

     सब से सुहावना प्राकृतिक संगीत !सब के मन में भरता प्रीत !! 

     झरनों और नदियों का संगीत ! वृक्षों के पत्तों का संगीत !

       पक्षियों के कलरव की तरंग,सूर्योदय व सूर्यास्त के अनुपम रंग !  

        नभ में घनघोर घटाएं मधुरिम , वर्षा की बूंदों की रिमझिम। 

        भू से नभ तक नवीन उमंग , सुमनों पर भ्रमरों की गुंजन !

        प्राकृतिक संगीत का अद्भुत नज़ारा,तनाव दूर करता है हमारा !!

        जागो मानव हो जाओ सावधान,प्रकृति से रखो अधिक लगाव। 

        यदि करोगे हस्तक्षेप प्रकृति में ,भुगतोगे जानलेवा दुष्प्रभाव  !!

****************नरेंद्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका **************

        

          

Tuesday, October 14, 2025

आहिस्ता-अहिस्ता***नरेन्द्र चावला

            आहिस्ता आहिस्ता 

आहिस्ता-अहिस्ता चली जा रही है-ये ज़िंदगी की रेल !

पग-पग पर खिलाती व दिखाती रहती अनोखे खेल !!

कभी-कभी आ जाता है , इस सफर में ऐसा जंक्शन !

जहां पर खूब होता रहता है हमारा असीमित मनोरंजन !!

उस समय बनने लगते हैं हमारे साथ प्यारे जिगरी रिश्ते !

मगर अचानक एक दिन सब उड़ जाते,बनकर फ़रिश्ते !!

छा जाती सब मधुरिम यादें बनकर,घनघोर काली घटाएं !

आहिस्ता-आहिस्ता बदलती जाती वक़्त के संग, वक्त की फिजाएं और खिज़ाएं !!

कितना भरा हुआ था गम और ख़ुशी से ये ज़िंदगी का सफर !

प्रभु ने बनाये ऐसे प्यारे रिश्ते,कोई न जाने  उतरना पड़े कहां किधर !!

अब जाना कि इस ज़िंदगी के ही रूप हैं-पतझड़ और बहार ! 

नरेन्द्र चावला कहे,सत्कर्मों से ही सब का होगा सुखी परिवार !!

***नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*** 

 

Sunday, October 12, 2025

आदर्श विज्ञापन ***नरेन्द्र चावला

हमको नित्य प्रति मिलते रहते हैं ऐसे विज्ञापन। जिन से हो जाता है सब को आकर्षण।
10/20/50% या By 1, get 1 Free.
हम करते खरीदारी,होती दुकानदारों की खूब बिक्री।।
लेकिन ये सब होता है एक सीमित काल तक।    जबकि हमे प्रभु से मिले,अदभुत आकर्षण रहते अनंतकाल तक।। 
हमारे सत्कर्म हैं प्रभुप्रदत्त ऐसे आदर्श विज्ञापन सुन्दर।
जो बांटने पर भी बढ़ते रहते हैं,ये होकर पुण्यकर्म निरंतर।।
***नरेन्द्र चावला*वर्जीनिया*अमेरिका***




Sunday, September 28, 2025

फर्श से अर्श ( धरती से अम्बर)--- नरेन्द्र चावला

  फर्श से अर्श (धरती से अम्बर)
देख लीजिये धरती से अम्बर अथवा फर्श से अर्श !
कभी खुशी कभी गम,कहीं विलाप तो कहीं हर्ष !
जन्म से मृत्यु तक जीवन में है संघर्ष ही संघर्ष !!!

मानव-जीवन में बचपन,जवानी फिर वृद्धावस्था !
भुगतता है इंसान जैसे धूप - छांव की अवस्था !! 
जीवन के रूप कभी रोकर,कभी रह कर सहर्ष !!!

सुखी जीवन का केवल एक ही उपाय रखिये !
खुशी बाँटिये और खुद को भी सदा खुश रखिये !!
मुस्कुराकर बिताइये,हर दिन,हर सप्ताह हर वर्ष !!!

हंस-हंस कर बोलिये , मत कीजिये रोगों की बात !
योगप्राणायाम करोगे तो होगी खुशियों की बरसात !! 
सजधज के रहो,हॉबी भी रखो,मिले आनद-उत्कर्ष !!!

नाचो-गाओ,थोड़ा खाओ,खेलो बच्चों व दोस्तों के संग!
देखिये कॉमेडी सीरियल , वस्त्र पहनिए रंग-बिरंग !!
वर्ना बुढ़ापा तो है कूड़ा,रखो सकारात्मक विचार विमर्श!!

********नरेन्द्र कुमार चावला-गुरुग्राम-भारत *********        

 
  

Friday, September 12, 2025

शुकराना गुरुजी***नरेन्द्र चावला

       शुकराना गुरूजी (Tune मौसम है आशिकाना -)

       करते रहो शुकराना -रहमतों को गर है पाना !(2 )

        ॐ नमो शिवाय बोलो - शिवजी सदा सहाय बोलो !

        ॐ नमो शिवाय बोलो - गुरूजी सदा सहाय बोलो !

         सत्संग में जा कर के ,पहले चरणों में शीश झुकाना !!

        करते रहो शुकराना -----------------

        सुमिरन को न भुलाओ,नेकी की राह अपनाओ !

  सेवा करम को करके , हमेशा ही मुस्कुराओ !

 मिल बैठ के लंगर वरताना और  प्रेम से ही खाना !!

 करते रहो शुकराना --रहमतों को गर है पाना -------

 ***** नरेन्द्र चावला-अमेरिका *****      

           

         

Wednesday, September 10, 2025

पति पत्नी व्यंग्य*** नरेन्द्र चावला

     पति-पत्नी नोकझोंक (व्यंग्य) 

जब पत्नी के रूठने पर पति ने बनाये पकवान !

 देखिये क्या अद्भुत निकला इसका परिणाम !!

पति ने बनाया था चटनी वाला सेंडविच निराला !

चाय के संग जब बेटे ने खाया पहला ही निवाला !

एकदम उल्टी हो गई,माँ ने आकर तुरत उसे संभाला !

अरे,ये तो मेंहदी मैंने अपने बालों के लिए भिगाई थी !

जो तेरे पापा ने सेंडविच में चटनी समझ संजोयी थी !! 

उधर रसोई घर में बर्तनों का निकला पूरा दीवाला था !

इधर पतिदेव का मुरझाया हुआ चेहरा देखने वाला था !!

सही कहा गया है, "जिस का काम उसी को साजे " !

 नरेन्द्र चावला कहे "कोई और करे तो लाठी बाजे "!!

********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका********




Monday, September 8, 2025

श्राद्ध - प्रक्रिया में सन्शोधन---नरेन्द्र चावला की रचना

         श्राद्ध -प्रक्रिया में संशोधन 

आधुनिक युग में भी निभा रहे,कुछ सज्जन लोग संस्कार।

 हिन्दू विक्रमी सम्वत से संबंधित , सभी वार - त्यौहार।। 

  लेकिन रखना चाहिए सामाजिक वातावरण का भी ध्यान। 

  वार-त्योहारों में करोगे निर्धन सेवा तो भगवान देंगे वरदान।। 

  अपने पूर्वजों की आत्मा,शांति हेतू , निस्संदेह मनाओ श्राद्ध।

   परन्तु कुछ आवश्यक निर्देश हैं , जिनको रखना याद।। 

    हमें पारम्परिक अंधानुकरण को ,धीरे-धीरे छोड़ना पड़ेगा। 

    अभावग्रस्त,ज़रूरतमंदों की मदद को रुख मोड़ना पड़ेगा।।

     आधुनिक पंडित निर्धन नहीं हैं ,अधिकतर हैं सम्पन्न।

     किसी दलित,कामगार को कुछ दोगे,तो वह होगा प्रसन्न।।

     स्कूली निर्धन बच्चों फीस,पुस्तकें,यूनिफार्म भी है उत्तम दान। 

     वृद्धाश्रम ,गऊशाला ,सैनिकसेवा या नारायण सेवा संस्थान।।

      ऐसे पुण्य कर्म करोगे तो दिवंगत आत्मायें देंगी वरदान। 

      श्राद्ध हो,कोई पुण्यतिथि या जन्मोत्स्व,खुश होंगे भगवान।।       ** नरेन्द्र चावला-भारत~अमेरिका**