Search This Blog

Thursday, November 12, 2015

भारतीय - पर्व (Bharatiya Parv)

               भारतीय - पर्व 

मेरा देश भारतवर्ष महान। उत्सव हैं इसके ऐतिहासिक प्रमाण।

स्नेह-संस्कृति से भरपूर हैं पर्व।प्रत्येक नागरिक करता है गर्व।।

 भाई -बहन का अनुपम प्यार।राखी , भैया-दूज त्यौहार।।

 दिलों में भरता स्नेह-बंधन ऐसा। नहीं विश्व में कहीं भी जैसा।।

करवा-चौथ पत्नी का समर्पण।सदैव सुखी हो दाम्पत्य जीवन।।

दुर्गा-अष्टमी कन्याओं का पूजन। नारी जाति को हार्दिक नमन।।

 लोहड़ी ,मकर-संक्रांति ,पोंगल। कृषि प्रतीक दर्शाते मंगल।।

होली,ईद,दीपावली त्यौहार।धर्म, ऐतिहासिक मिश्रित संस्कार।।

मिलजुल कर सब ख़ुशी से मनाते। जाति-धर्म के भेद मिटाते।।.

पर्वों से जग में फैले प्रेम भावना। नरेन्द्र चावला करे कामना।।

======नरेन्द्र चावला -भारत+अमेरिका=======              



Sunday, June 28, 2015

अमूल्य धरोहर तीन (Amulya Dharohar Teen)

                       अमूल्य धरोहर तीन

      जीवन में विशेष महत्व की , अमूल्य धरोहर तीन।
      ईमानदारी से पालन करें ,  तो जीवन बने रंगीन।।
मिलते हैं जीवन में- एक ही बार,माँ-बाप तथा यौवन का प्यार। 
समय ,मृत्यु और ग्राहक भी तीनों , आते हैं  अचानक द्वार।।
निकलने के बाद नहीं लौटते,जीभ से वचन,धनुष से छूटे बाण। और कभी भी नहीं लौटते ---- देह से निकले प्राण।।
कुसंगति,स्वार्थ व् निन्दा से बचने का,प्रयास कीजिये सदा।
धन , नारी और भोजन पर अपने , रखिये हमेशा  परदा।।
 ईश्वर,विद्या और परिश्रम में हो प्रगति,यदि लगाएं तीनों में मन।
 इन तीनों को कभी न भूलिए  ,  कर्तव्य , बीमारी और ऋण।!
 काम , क्रोध और लोभ पर , कीजिये  सदॆव  कंट्रोल।
विकलांग,भिखारी और बच्चों पर,दया के रखना बोल।।
     याद रखिये----जीवन में बनना चाहें  यदि महान।
      मात-पिता व् गुरु-जनों का,हृदय से करना सम्मान।।

 =======नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया=अमेरिका========     

Monday, March 9, 2015

अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष (International Women Varsh)

अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष 

प्रतिवर्ष की तरह ,आज फिर आ गया महिला वर्ष।
सम्पूर्ण विश्व के साथ, भारत भी मना रहा है हर्ष।।          विभिन्न मंचों पर , नारी को दिया जा रहा है सम्मान ।
      परन्तु भारत में व्यवहारिक रूप से,सब मन से हैं परेशान।।
क्या वास्तव में महिला वर्ष मनाने के हम हैं अधिकारी ?
दिन प्रतिदिन सरेआम भारत में,प्रताड़ित होरही है नारी।
      वैसे तो हम महिला को,दुर्गा, सरस्वती का प्रतीक हैं मानते।
     शक्ति , बुद्धि , लक्ष्मी , दया-शान्ति-------- रूपेण हैं जानते।।
परन्तु भारत के शिक्षित नेता व् वकीलों की सुनिए अभद्र भाषा लड़की"एक मिठाई का डिब्बा है,खाओऔर पूरी करो अभिलाषा"।।
  एक तरफ हम "बेटी बचाओ--बेटी पदाओ" का नारा लगाते हैं।
  और दूसरी ओर " निर्भया - काण्ड", सरे आम होते जाते   हैं।।
अब शीघ्र ही  बदलेगी --- नारी अपनी तक़दीर ?
जब चण्डि-रूप ले कर ही,नारी उठाएगी शमशीर।।

====== नरेन्द्र चावला की आवाज़ =======           

Wednesday, August 27, 2014

भोजन द्वारा चिकित्सा: 15 - 17 प्याज, नीम्बू ,और पपीता (Pyaaz, Nimbu, Papita)

१५ प्याज  
प्याज जगत में प्रसिद्ध है ,सब्ज़ियों का सरताज।
हर व्यक्ति के लिए करे , प्याज  अनेकों  इलाज।।
भूख बढ़ाये ,दूर करे यह , पेट का गैस , अफारा।
ग्रीष्म -ऋतू में लू से ,बचने का एक-मात्र सहारा।।
शहद मिला कर प्याज़ रस लें,श्वास -रोग हों दूर।
स्त्री -पुरुष यौवन हेतु ------गुणों से यह भरपूर।।
रक्तशोधक और चर्म-रोगों में, अत्यंत लाभकारी।
इसका सेवन हर लेता है,टी०बी०,हैजा बीमारी।।
 माताओं के दूध में वृद्धि, कच्चे प्याज़ से होती। प्याज़ के गर्म रस से मालिश,पांवों की रक्षा होती।।
गर्म रस की पांच बूँदें डालकर  , कर्ण रोग भगाएं।
नित्य सेवन प्याज़ से, पीलिया ,मूत्र -रोग मिटायें।।
कच्चे प्याज़ का सेवन , हृदय रोग में है सहायक।
सफेद प्याज़ ,अदरक ,शहद,मर्दों हेतु लाभदायक।।
***

               १६ नीम्बू               
 नीम्बू दिखने में छोटा सा,लेकिन गुणों से है भरपूर।
 नित्य करें प्रयोग इसे यदि , अनेकों रोग हों दूर।।
भुना जीरा,नमक,सोडा दूर करे,पेट में गैस भारीपन।
नीम्बू रस मिश्रित जल से स्नान,चमकाता है तन।.
गर्म पानी संग सेवन हो तो ,नीम्बू कब्ज़ भगाए।
शहद मिलकर नित्य पियें तो , मोटापा घटाये।।
नीम्बू रस के कुल्लों से हों , मुहं के रोग सब दूर।
गठिया ,पीलिया घातक रोग ,नीम्बू हरे हुज़ूर।।
बी० पी० ,हृदय ,लिवर रोगों में भी है हितकारी।
यात्रा में अवश्य रक्खें संग,नीम्बू चीज़ है प्यारी।।  
विटामिन सी का है यह खज़ाना,जादू करे कमाल।
उपयोगी है बहुत अधिक ,काम आये पूरा साल।।
***

१७ पपीता 
   भारतवर्ष में सरलता से उपलब्ध ,पपीता फल निराला।
   पेट के रोगों में उपयोगी  तथा यकृत का भी रखवाला।।
   पका पपीता खाते रहें तो , कब्ज़ को दूर भगाता है।
    कच्चा पपीता उबाल कर लें तो,दस्त दूर भगाता है।!
    अधिक नहीं पर थोड़ा-थोड़ा ,नियमित रूप से खाएं।
    तिल्ली ,यकृत स्वस्थ करें ,चेहरे पर  रौनक लाएं।।
    माताओं में कच्चे पपीते की सब्ज़ी ,स्तन का दूध बढ़ाये।
    पपीते के वृक्ष के पत्ते, डेंगू-ज्वर में प्लेटलेट को बढ़ाएं।।    
    भारतवर्ष में फल व् सब्ज़ियाँ ,ऐसे करें कमाल।
     नरेन्द्र चावला का प्रयास,स्वास्थ्य हेतु है ढाल।।
***    
   
        

Monday, July 8, 2013

सत्कर्म करो -घर में होगा उजियारा (Satkarm Karo - Ghar Mein Hoga Ujiyaara)

(धुन-आ चल के तुझे मैं ले के चलू)

इन्सान बनो ,सत्कर्म करो ,घर में होगा उजियारा !
नफरत छोडो और प्यार करो ,हो जीवन लक्ष्य तुम्हारा !!
              सुख से रहना यदि चाहो तुम ,तो पहले सीखो झुकना !
          चलती का नाम है गाड़ी ,मृत्यु  का नाम है रुकना !

          अब भी जागो, सुमिरो प्रभु को,जरा वक़्त का समझो इशारा!!
          नफरत छोडो और प्यार करो ---------

सांसों का नहीं भरोसा ,जाने कब  ये रुक जाएँ !
मेरा -मेरा के नशे में,सबकुछ हम भूलते जाएँ !

खोया -पाया के चक्कर में ,लुट जायेगा जीवन सारा !!
नफरत छोडो और प्यार करो ------------------

           दुनियां में लोग जो अब भी,माँ -बाप को शीश नवाते !
            वे स्वस्थ ,सफल हैं रहते ,प्रभु कृपा वहीँ बरसाते !

            जो बोवोगे ,वह पावोगे ,ये ही पैगाम हमारा !!
           नफरत छोडो और प्यार करो ---------------

इन्सान बनो,सत्कर्म करो ,घर में होगा उजियारा !
नफरत छोडो और प्यार् करो ,हो जीवन लक्ष्य तुम्हारा !!

======नरेन्द्र कुमार चावला --अमेरिका =======

Monday, July 1, 2013

राम-राम, बोलो सुबह-शाम (Ram-Ram, Bolo Subah Sham)

                     रामनवमी पर मेरा प्रयास
(Tune* तेरा मेरा प्यार अमर ***)


राम राम ,राम -राम बोलो, सुबह-शाम !राम संवारे सब के काम !!
अयोध्या नगरी का उजियारा ,रघुकुल का राजदुलारा !
दशरथ की आँखों का तारा ,माताओं को जान से प्यारा !
आज्ञाकारी पुत्र महान !!राम-राम ----------------------
    विश्वामित्र से पाई शिक्षा ,ऋषि यज्ञों की करी सुरक्षा !
    आदर्श निभाया भाईचारा,सिया,लखन संग वनको सिधारा!
      रघुकुल वचन की रखी आन!!राम -राम --------------
सती अहिल्या को उद्धारा ,शबरी के बेरों का प्यारा !
वानर जाति को चमकाया ,सुग्रीव को उसका राज्य दिलाया !
सर्वप्रिय थे भक्त हनुमान !!राम -राम -----------------------
 समाप्त किया शत्रु लंकेश ,विभीषण को बना दिया नरेश !
 सिया की अग्नि-परीक्षा कराई ,समाज में अपनी लाज बचाई!
  मर्यादा पुरुषोतम राम !!राम -राम --------------  
बाल्मीकि को संत बनाया ,जिसने लवकुश को चमकाया !
तुलसीदास संत कहलाये ,रामचरित- मानस रच पाए !
चित्रकूट तिलक अभिराम !!राम-राम ---------------------
   राम जन्म है राम ही अंत ,रटते रहो जीवन पर्यन्त !
    राम नाम ने पत्थर तारे ,जीवन -नैया राम सहारे !
   जग के संवारो बिगड़े काम!!राम-राम ---------------
राम-राम ,राम-राम बोलो,सुबह-शाम,राम संवारे सब के काम !!

======नरेन्द्र कुमार चावला --अमेरिका ========

Monday, June 18, 2012

शिकायत न करो (Shikayat Na Karo)

 शिकायत न करो

शिकायत न करो प्रभु से ,करो बस उसका शुक्रिया ! शिकायत न करो ----

उस से है लिया ही लिया ,सोचो तुमने क्या है दिया !! शिकायत न करो ----

          यह दुनियां मकडी का जाला ,!आ --आ -आ ---
          है हम ने खुद ही रच डाला !आ -आ --आ---
फसे हैं खुद ही हम इसमें ,बदल दो नजरिया !!शिकायत ----

        काम  -क्रोध ,मोह को छोडो !
         लोभ से नाता अब तोड़ो 1
भुला दो पिछले कर्मों को ,तुम ने जो भी कुछ था किया !!शिकायत ----

         निर्धन को देख कर जीना !
          सबर का घूँट तू पीना !
है जीना वह भी क्या जीना ,घमंड और अहम् से जिया !!शिकायत ---

         जवानी दौड़ माया की !
        बुदापा फ़िक्र काया की
उमर सारी  दीवाना पन ,प्रभु का नाम तक न लिया !!शिकायत --

            योग -प्राणायाम अपनालो !
            आहार को संतुलित बना लो!
बचेगा अब तो वेह केवल ,सत्संग जिसने है किया !!शिकायत ----

      शिकायत न करो प्रभु से ,करो बस उसका शुक्रिया !
     उस से है लिया जी लिया ,सोचो हम ने क्या है दिया !!

=====नरेन्द्र कुमार चावला =======