Search This Blog

Monday, May 1, 2023

श्रमिक ***नरेन्द्र चावला

हम प्रतिवर्ष श्रमिक दिवस गर्व से मनाते आ रहे हैं।
परंतु श्रमिकों के जीवन उत्थान को भूलते जा रहे हैं।।
21वीं सदी में भी वे सर पर तसले व ईंटें उठाते हैं।
पत्र पत्रिकाओं में उनके लिए भाषण,कविताएं गाते हैं।।   मजदूर आज भी सड़क किनारे दिहाड़ी को हैं ललचाते। 
जबकि ठेकेदार तथा बिल्डर निरंतर धनी हैं होते जाते।।
बनाते हैं हमारे लिए महल,घर व मॉल सुंदर आलीशान।
पूरासाल कभीनहींजाता,स्वार्थी नेताओ का इनपर ध्यान।
न तो इनका कोई बीमा,शिक्षा का प्रबंध करता है।
यह मजदूर झोंपड़ी में पैदा और झोंपड़ी में ही मरता है।।
क्या कभी ये भी अमेरिकन मजदूरों जैसे कार में आयेंगे।
सपना ही होगा तब हम शान से श्रमिक दिवस मनाएंगे।।
*******नरेन्द्र चावला**वर्जीनिया**अमेरिका*******

हास्य कविता *बेचारा दामाद***नरेन्द्र चावला

                       हास्य कविता -बेचारा दामाद 

एक बार की बात है एक Businessman थे बड़े कामयाब !

     सारे शहर में उनका था बहुत ही रोबदाब !!

   मगर जब घर लौटते तो रहते थे हमेशा परेशान !

  क्योंकि उनकी पत्नी छोड़ती रहती थी,उनकी आदतों पर व्यंग बाण !! 

      एक बार साले की शादी का invitation आया !

       तुरंत पत्नी ने जाने का प्रोग्राम बनाया !!

शगुन वाले दिन पति बोले -"तुम बच्चों को लेकर चली जाओ। 

        मैं शाम को कुछ देर से पहुँच जाऊंगा "!!

        पति को वैसे भी थी ससुराल से कुछ एलर्जी !

         क्योंकि वहां उन की नहीं चलती थी मर्जी !!

         पहुँच तो गए शगुन के प्रोग्राम में सरकार !

     परन्तु इनके पास कोई शख्स बैठने को नहीं था तैयार !!

        वापिस घर आने पर होगई आपस में लड़ाई !

    " देख लिया मैंने सबको ,कोई नहींआया मेरे नज़दीक तेरा भाई "!!

    पत्नी ने चेक किया तो बोली- "खुल गया तुम्हारा भेद हुज़ूर !

  सूट और टाई तो नये पहने थे,पर गंदी जुराबें छोड़ रही थी बदबू दूर-दूर "!!

          दूसरे दिन सेहराबंदी पर , फिर लेट पहुंचे जनाब ! 

            मगर आज भी वही पुराना स्वागत होने लगा !

    हर आदमी उनसे दूर-दूर होने लगा ! अब तो वो खुलकर बोले ---

    "अरे क्यों दूर भाग  रहे हो आज --बिलकुल Brand new पहनी हैं !

    Proof के लिए गंदी रखकर लाया हूँ  जेब में आज "!!!!!!!!! 

************नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका****************   

     


Saturday, December 24, 2022

व्यंग्य Mail Express ही क्यों??? नरेन्द्र चावला

             MAIL  EXPRESS ही क्यों ???

अनेकों बार शिकायत करने के बाद ,आखिर आज हो गई सुनवाई !

 एक स्त्री शिकायतकर्ता ने,स्टेशनमास्टर को जमकर  गुहार लगाई !!

सर ,कई बार कहा है फ़ीमेल एक्सप्रेस गाड़ी क्यों नहीं चलाई जाती ? 

स्वतंत्र देश में आपको केवल मेल एक्सप्रेस चलाते शर्म नहीं आती ??

भारतीय संविधान के अनुसार नारी-पुरुषों के हैं  समान अधिकार !

देखना विश्व में कितनी प्रशंसा होगी,चलादो फीमेल एक्सप्रेस एक बार !! 

काफी देर सुनने के बाद सोच समझकर स्टेशन मास्टर बोला ------- 

और उसने जवाबों का अब पूरा चिटठा खोला ---------------------

मैडम चला तो दें हम - फीमेल एक्सप्रेस रेल !

लेकिन हो सकते हैं ऐसा करने से ,अनेकों भ्रष्टाचार के खेल !!

हो सकता है मेल और फीमेल एक्सप्रेस का AFFAIR !

इंजन ड्राईवर के साथ हो गयी अगर फरार,तो कौन करेगा CARE ??

बहुत मुश्किल से कर रहे हैं हम ,मेल एक्सप्रेस को MAKE UP !

फीमेल एक्सप्रेस चला दी तो रोज़ लेट होगी,करती रहेगी अपना MAKE UP !!

इस लिए छोड़ दो मैडम फीमेल एक्सप्रेस की तकरार !

कृपया चलने दीजिये मेल एक्सप्रेस रेलें ,जैसे चला रही है सरकार !!!!!!!

******नरेन्द्र चावला-गुरुग्राम -भारत***********      

Tuesday, August 9, 2022

हास्य कवितायें*( सिनेमा में खांसी, सुहागरात ऑटो ड्राइवर की)** नरेन्द्र चावला

              

     हास्य कवितायें 

        सिनेमा में खांसी ----------

   एक बार एक पति पत्नी सिनेमा देखने गए !

   फिल्म बढ़िया थी, देखते -देखते मस्त हो गए !

   अचानक पति को बहुत अधिक खांसी आने लगी !

   अब तो लोगों को इनकी खांसी से परेशानी होने लगी !

   कुछ देर में अगली सीट से किसी ने हमदर्दी दिखाई !

   और एक पुड़िया उसके हाथ में पकड़ाई।

और बोला इसे मुंह में रखलो,खांसी तुरंत बंद हो जाएगी। और हुआ भी यही खांसी पूरी फिल्म में बिलकुल नहीं आई।

बाहर आकर पति ने किया इस देवता स्वरूप व्यक्ति का धन्यवाद।

और कहा,कृपया इस गोली का नाम बता दीजिए साहब।

उत्तर मिला, ये कोई दवाई नहीं थी, ये तो मेरे कोट का बटन था, जो काम कर गया जनाब।।

*****नरेन्द्र चावला* वर्जीनिया**अमेरिका****

                  बेकसूर

एक बार एक शराबी लोगों के तानों से जब हो गया मजबूर ।                 एकदिनअलमारीखोलकर,बोलाआज तुम्हें करता हूं दूर।।

बारी बारी से खाली बोतलों को पकड़ कर देखने लगा।

साथ साथ पीता जा रहा था,गुस्से में बोतलें तोड़ने लगा।।

पहली बोतल जोर से फैंक कर तोड़ दी, जो थी खाली।

बोला*तेरे कारण घर छोड़ कर भाग गई मेरी घरवाली।।

फिर दूसरी तोड़ते हुए बोला,जा तूने मेरी नौकरी छुड़वाई।

तीसरी खाली बोतल पकड़ी बोला,तूने छुड़ाए बहन और भाई।।

अब चौथी हाथ में आई जो भरी हुई थी,बोला, तू बैठजा तू तो है बेकसूर।

तूने अभी कुछ नहीं किया ,तुझे कल कर दूंगा दूर।।

*******नरेन्द्रचावला**वर्जीनिया***अमेरिका********

   सुहाग रात एक ऑटो ड्राईवर की ---------

  सुहाग रात में ऑटो ड्राईवर,सेज पर जाकर पत्नी से यूं बोला ---- 

 जरा सा आगे खिसक ले ,अभी एक सवारी और बैठेगी !!

  पत्नी सुन कर रह गयी दंग !

  ऑटो ड्राईवर के नशे का तभी उतर गया रंग !! 

**************नरेन्द्र चावला-गुरुग्राम-भारत************          

Wednesday, September 29, 2021

किंकर्तव्यविमूढ़ / दुविधा ( Dilemma )-- सफलता की ऊंचाइयां

 किंकर्त्तव्यविमूढ़  / दुविधा ( Dilemma )

                ( सफलता की ऊंचाईयां )

For 4th August 23 PLG Sr. Citizen 

 यदि मानव जीवन में पग,पग पर समस्याएं बनकर आती हैं दुविधा।                           यदि धैर्य तथा शांतिपूर्वक करें सामना,तो बन सकती हैं सुविधा।।                        हमारे समक्ष जीवन में आती रहती हैं।                     विभिन्न समस्याएं सामान्य, जटिल तथा गूढ़।                तब हम लोग हो जाते हैं किंकर्तव्यविमूढ।।               हर पल,हर काल में,दिखते हैं दो रस्ते।                          एक बुरा मगर लुभावना तो दूजा भले के वास्ते।।              और हमारे कदम चल पड़ते हैं उस तरफ।                      जहां होती है फिसलन तथा आकर्षण !

क्योंकि अच्छे रास्तों में होते हैं-विघ्न तथा चुभन !!

 गलत रास्तों में मिलते हैं - व्यभिचार तथा भ्रष्टाचार !

जो हमें आनंद तथा लालच में , उलझाते रहते हैं लगातार !!

जबकि अंत में हमलोग दिन रात रोते और पछताते हैं !

और हम एक अटूट तथा अंधे गर्त में फंसते जाते हैं !!

 सदमार्गों पर आरम्भ में तो मिलती हैं कठिनाईंयां ! 

किन्तु धीरे-धीरे मिलती हैं,सफलता की अनुपम ऊंचाईंयां !!    *नरेन्द्रचावला*भारत*अमेरिका        

Friday, March 27, 2020

घर को मत समझो जेल (Social Awareness)

   घर को मत समझो जेल 
    (Social Awareness)  
अब तो सब का जीवन,सुरक्षा हेतु रिटायर्ड लोगों जैसा होगया।  
आज परिवार का प्रत्येक सदस्य,अपने-अपने घर में बंद हो गया।अब कोरोना दानव शीघ्र मर जाएगा --------
लेकिन करवा दिया उसने आज,परिवारों में अटूट मेल।।
अत: अब घर को मत समझो जेल---------

घबराओ मत,अनेक तरीके हैं ,घर पर समय बिताने के। 
सब मिल बैठ कर खेलो ताश,कैरम ,लीडो,तम्बोला --
करो अंताक्षरी,संगीत,बागवानी आदि साधन हैं दिल बहलाने के।
नए-नए स्वादिष्ट व्यंजन बनाओऔर मिलकर खाओ।
दादा-दादी,पोते-पोतियों का हुआ है अनुपम मेल।।       
घर को मत समझो जेल--------------- 

आज सीख लो, कैसे होता है थोड़े में गुज़ारा। 
खुद काम करना पड़ा,किया नौकरों,मेड ने किया किनारा। 
घर को रिसेट करो,टी वी पर फिल्मों,न्यूज़ का लेलो सहारा।
सबको फोन द्वाराwhats app,chat तथा करो e.mail. !!
घर को मत समझो जेल ----------

घर में बैठकर नित्य प्रात: योग प्राणायाम करते जाओ। 
कोल्ड ड्रिंक छोड़ो, धो-धो कर फल-सब्ज़ियां खाओ। 
हाथ धोओ साबुन से अच्छे तरह बार-बार। 
सेनेटाईज़र और गिलोय का प्रयोग करो विधि अनुसार। 
नित्य ईशारधना से खत्म होगा,इस वैश्विक महामारी का खेल।।घर को मत समझो जेल -------------

आप घर में रहकर,ज़रा उनके बारे में भी तो करो विचार। 
स्वीपर, डॉक्टर ,नर्सें ,सप्लायर ,सैनिक तथा दुकानदार। 
जो सब हमारे लिए अपने को,खतरे में रहे धकेल।।
नरेन्द्र चावला कहे -- घर को मत समझो जेल --------

***नरेन्द्र चावला-भारत*अमेरिका***
 
            

      
       

Tuesday, February 18, 2020

वैदिक संस्कृति का अनुमोदन ( Life & Perspectives )

  वैदिक संस्कृति का अनुमोदन 
 (Life & Perspectives)  
   ईश्वर का हार्दिक धन्यवाद ,जो चीन ने अपनाई वैदिक रीति।
   सत्य सिद्ध हुई रामचरितमानस,"भय बिना नहीं होती प्रीति"।।

कोरोना वायरस निरंतर मौतों व व्यापार ठप्प होने से चीन घबराया।
चीन ही नहीं ,सम्पूर्ण विश्व में , मानवता पर रोग का भय 
मंडराया।।

   शवों को दफनाना बंद कर के , शव जलाने की रीति अपनाई।
 शवदाह करने से हर वायरस की समाप्ति,बात समझ में आयी।।

मांसाहारी होना ही है , अधिकतर रोगों की उत्पत्ति का कारण।
शाकाहारी बनने से ही होगा ,ऐसे घातक रोगों का निवारण।!
यज्ञ तथा हवन की अग्नि में ,पवित्र घी तथा सामग्री की आहुति।
 वैदिक पद्धति से ही सम्भव है  , समस्त विश्व में शांति की पूर्ति।।

शारीरिक-स्पर्श ,चुंबन व शेक-हैण्ड करने से होता,रोगाणु-प्रसार।
हाथ जोड़ नमस्कार करने से है सम्भव,मन-मस्तिष्क से सत्कार।।

चीन से ही सही समस्त विश्व ,धीरे-धीरे सद्मार्ग पर आएगा।
और संसार एक दिन " भारतीय वैदिक संस्कृति " अपनाएगा।                   नरेन्द्र चावला--ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका