Search This Blog

Friday, April 12, 2024

मेरा परिचय

                                     मेरा परिचय 

नाम - नरेन्द्र कुमार चावला 

जन्म तिथि  -- 28 मार्च 1942,भारत 

शिक्षा -M.A. हिंदी तथा अंग्रेजी, बी एड -(उत्तर प्रदेश,हिमाचल,कश्मीर श्रीनगर )

व्यवसाय - अध्यापन दिल्ली प्रशासन-सीनियर सेकेंडरी स्कूल से                                            उपप्रधानाचार्य पद से सेवा मुक्त। 

रुचियां -- काव्य-रचना 1955 (13 वर्ष की आयु ),हिंदी,उर्दू,पंजाबी में भजन,गीत तथा गज़लें लिखना तथा गाना,अब तक हिंदी/अंग्रेजी में लगभग 26 राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशन 

पुस्तक-विमोचन एवं सम्मान -- स्वामी रामदेव जी द्वारा "नरेन्द्र काव्यांजलि " दिल्ली (भारत )

 यह पुस्तक राजा राममोहनराय पुस्तकालयों में उपलब्ध है।

          अमेरिका वाशिंगटन में U.N.O. की 14 वे अधिवेशन में सम्मानित (2008)

चित्रकारी  एवं बागवानी में अत्यधिक लगाव से अनेक प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभागी। 

योग-प्राणायाम -- 1972 से एक सन्यासी से तथा 2002 से स्वामी रामदेव जी से --

                       और अब दिल्ली व गुरुग्राम में coaching  किया। 

 अमेरिका - वर्जीनिया ( रिचमंड ) में आकर रुचियाँ जारी हैं।  Blog में लिखता हूँ।

गुरू परिवार वर्जीनिया (अमेरिका)से सम्मानित सदस्य।

विशेष सम्मान * भारत"कवि के साथ काफ़ी " वाराणसी 

 लखनऊ** वैदिक प्रकाशन,दीपांजली साहित्यिक समूह                      तथा अविरल पत्रिका समूह,

  संयुक्त अरब अमीरात*ओमान*PLG से सम्मानित,

  Poetry&Prose Sr Citizens Dr. Sajni 

"क से कविता " वर्जीनिया, अमेरिका से संबद्ध



   

  

Wednesday, April 10, 2024

मानवता जगाओ***नरेन्द्र चावला

मानवता जगाओ-होश में आओ

ओ बुद्धिमान इंसानों,होश में आओ , मानवता जगाओ !

ईद,दिवाली,होली,गुरुपर्व सभी त्यौहार हर साल मिलकर मनाओ !! 

गीता,क़ुरान,रामायण,बाईबल एक ही हैं, समझो,समझाओ!

मज़हबों की दीवारें गिराओ और स्वार्थी राजनैतिक पर्दे हटाओ !!

तीन तलाक़ रोको,बेटियों को पढ़ाओ,डाक्टर तथा इंजीनियर बनाओ !

वक़्त कहता है ,औरतों को असंख्य बच्चों की मां मत बनाओ !! 

श्यामा और शबनम को तथा रवि और आफ़ताब को एक ही रहने दो !

रावी,चिनाव,सतलुज,व्यास,झेलम नदियों को आज़ादी से बहने दो !!

लता मंगेशकर और मुहम्मद रफ़ी के सुरों को बाँटना अब बंद करो ! 

खुद को संवारों,दूसरों की आलोचना व गलतियां छांटना बंद करो !!

सूर्य को दिनकर कहो या आफ़ताब,चाँद को मयंक कहो या महताब !

पानी और खून का रंग एक जैसा ही रहेगा,अब तो समझो जनाब !!

याद करो मुहम्मद  इक़बाल का पुराना मगर गीत हरमन प्यारा !

 "मज़हब नहीं सिखाता आपस में वैर रखना ---------------- 

   हिन्दी हैं हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा "!! 

**************नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**************   

 

   

नवरात्री में नौ की महिमा*** नरेन्द्र चावला

         नवरात्री में नौ की महिमा 

      नौ अंक की संसार में है एक विशेष गरिमा ।

      नवरात्रे बतलाते हैं नौ की अद्भुत महिमा।।

    अंतरिक्ष में नौ नक्षत्र-रवि,चंद्र,मंगल.बुध गुरु।

   शुक्र,शनि,राहु तथा केतु हैं सदा विद्यमान। 

   जिसे करते हैं सत्यापित विज्ञान व अनुसंधान।।

   नवरात्रि पर्व में नौ देवी-पूजन, जग है मनाता। 

    नौ मास का समय शिशु , गर्भ में है बिताता।। 

न केवल भारतीय बल्कि चीनी संस्कृति को भी है प्रमाण। 

नवरस,नवग्रह,नवरत्न व नव दुर्गा में है 9 अंक समान।।

गणित तथा ज्योतिष विद्या में भी,नौ का महत्व विशेष।                                                    नौ पर समापन तथा फिर एक से होता शुभारम्भ सन्देश।।                                                     ***नरेन्द्र चावला-भारत तथा अमेरिका***

           

       

                    

Peace of Mind is Perfection

             Peace of Mind is Perfection 

I have  observed that The Peace of Mind is only Perfection. 

Rest everything in the world is only an outer Attraction .

We all know that we have The Determined FATE .

We are aware of our Birth Date but unaware of Expiry Date .

and Even then in our life we play Fowl Game.

We often become Overjoyed and Happy to get False Fame .

And we feel Proud of our False Ego and don,t Shame .

Be away from such Mirage and help Downtrodden and Needy

Leave the habit of Extravagancy ,Don,t become Greedy & Greedy .

 Such deeds will provide you An Special Internal Satisfaction .

This is Guarantee to get Peace of Mind with Perfection .

**********N.K.CHAWLA-VIRGINIA_AMERICA**************

Monday, April 8, 2024

क्या है वास्तविक प्रसन्नता*नरेन्द्र चावला

   क्या है वास्तविक प्रसन्नता 

 मानव-जीवन में केवल एक ही है सुख का आधार !

 मन की शांति है पूर्णता,शेष सब काल्पनिक संसार !! 

अनंत व व्यर्थ इच्छाओं का जैसे-जैसे कर देंगे त्याग !

 उसी दिन होगी भोर,मानसिक शांति से जागेंगे भाग !!

 गलत लोगों का साथ तुरंत ही चुपचाप छोड़ दीजिये !

 सत्संग तथा सतकर्मों की ओर खुद को मोड़ दीजिये !!

किसी को धोखे देना तथा गिरा कर अपनी उन्नति पाना !

है केवल क्षणिक प्रसन्नता परन्तु बाद में पड़ेगा पछताना !!

किसी जरूरतमंद की सहायता करके तो देखो एक बार !

उसके चेहरे पे आती है जो संतुष्टि और मुस्कराहट की बहार !!

निस्वार्थ सेवा तथा गुप्तदान से ही खुलते हैं स्वर्ग के द्वार !

आपके मन को मिलेगा अनुपम शान्ति का अद्भुत पुरुस्कार !!

**********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**********

विक्रमी संवत 2081 की शुभकामनाएं

     शुभ संदेश विक्रमी-सम्वत 2082 पर 

आइये भारतीय संस्कृति को,नववर्ष पर पुनर्जीवित करें। 

विक्रमी सम्वत 2082 पर,कुछ शुभ विचार जागृत करें।।

सामाजिक अथवा पारिवारिक उत्सव का हो श्रीगणेश। 

जन्मोत्स्व आदि पर बच्चों के जीवन में जगाएं संदेश।।

गऊशाळा में चारा ,अनाथालय में वस्त्र-भोजन कराएं दान।

उपहार लेने की अपेक्षा,बच्चों के हाथों से हो समाज कल्याण।।

अपने घर-परिवार में समय-समय पर हवन आदि करवाएं। 

बच्चों में परोपकार तथा स्वावलंबन की भावना जगाएं।।

पश्चिमी सभ्यता के साथ-साथ,भारतीय संस्कार न भुलाएं। 

योग-आयुर्वेद की पद्धति द्वारा विकर्मी सम्वत नववर्ष मनाएं।।

******नरेन्द्र चावला***भारत***अमेरिका*****             

Wednesday, April 3, 2024

जीभ के व्यायाम***नरेन्द्र चावला

            जीभ के व्यायाम 

यदि आप चाहते हैं विस्मृति( Alzheimer) से रहें दूर !

तो जीभ के व्यायाम शीघ्र आरम्भ कर दीजिये हुज़ूर !!

संकेत हैं भूलने का रोग,बेचैनी,कानों का भिनभिनाना !

शरीर का मोटापा,मस्तिष्क में खून के थक्के जम जाना !!

High BP, सर्वाईकल,स्पोंडलाईट्स व नींद पूरी न आना !

चेहरा धोते समय जीभ को 10 बार इधर-उधर घुमाना !!

पाचन,जुकाम,फ़्लू आदि रोगों से पा जाओगे  छुटकारा !

 वृद्धावस्था में सुख शांति से जीने का है ये सुंदर सहारा !!

********नरेन्द्र चावला -वर्जीनिया-अमेरिका********