Search This Blog

Saturday, October 25, 2025

छठ पूजा पर्व *** नरेन्द्र चावला

              छठ पूजा पर्व   

 हमें अपने सभी भारतीय उत्सवों पर है , विशेष गर्व। 

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष का छठ पूजा है श्रेष्ठ पर्व।।

सम्पूर्ण विश्व में शायद कोई अन्य नहीं है,ऐसा देश दूजा।

जहां 36 घंटे उपवास रखकर ,सूर्यास्त की होती हो पूजा।। 

चार दिवसीय यह पर्व उत्तरी भारत  में धूमधाम से मनाया जाता है। 

पहले कुछ राज्यों में था,अब भारत व विदेशों में भी मनाया जाता है!।

आरम्भ में चावल के लड्डू व फलों से सूर्यास्त पर अर्घ देते हैं।            अंतिम दिन सूर्योदय को झील अथवा नदी में खड़े होकर अर्घ देते हैं।।

 नारियां सजधज कर,मधुर गीत गाकर,करती हैं सूर्योपासना।

बिना किसी जाति भेदभाव के,करती हैं पुत्री जन्म की कामना।।   

प्रतिवर्ष ये पूजन स्नान करके जलाशय या नदी तट पर होता है।

इस दिन संतान की दीर्घायु हेतु ,बिना पुरोहित,आदित्य भगवान पूजन होता है!।

इतिहास साक्षी है द्वापर युग में,कुंती की सूर्योपासना का परिणाम।

महाबली व महादानी कर्ण का सूर्य पूजा से ही है अमर नाम।।

नरेन्द्र चावला कहे भारतीय उत्सव ,सदा धूमधाम से मनाईये।

अपने बच्चों को अपनी संस्कृति से पूर्णतया अवगत कराइये।।

*******नरेन्द्र कुमार चावला-गुरुग्राम-भारत **और अब अमेरिका से ****           

No comments: