Search This Blog

Sunday, December 31, 2023

नववर्ष 2026की शुभकामनाये*नरेन्द्र चावला येएं*नरेन्द्र चावला

नववर्ष 2026 की शुभकामना 

नरेन्द्र चावला की अमेरिका से नववर्ष 2026 की शुभकामना ! 

सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक प्राणी में सदैव रहे,प्रेम तथा सद्भावना !!

प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व में भरा हो तेज ,दिवाकर की भांति !

 प्रत्येक मानव के हृदय पटल पर छा जाये, चन्द्रमा जैसी शीतल शांति !! 

सबके मन-मस्तिष्क में प्रकाशित हो,अग्नि जैसी शांत लालिमा !

नव वर्ष के पावन प्रकाश से मिट जाये - वैमनस्य की कालिमा !!

आकाश से सीखें हम सब लोग विस्तृत व्यापकता तथा समानता !

पक्षियों जैसी हो जाये मृदु वाणी ,पुष्पों जैसी सुगंध व सुन्दरता !!

जल की भांति हो सम-विषम आकार में समा जाने की क्षमता ! 

वायू जैसी हो शीतलता तथा भूमि जैसी हो जाये सब में स्थिरता !!

भ्रष्ट राजनीती के खेल हों सभी ख़त्म,धनी निर्धन के भेद भी हों ख़त्म! 

निस्संदेह हमारा ध्येय संपूर्ण होगा,विश्व में 

वसुधैव कुटुंबकम्।।

घृणा,हिंसा का अंत होगा,न रहेगी कोई शत्रुता।                                       कृष्ण सुदामा जैसी होगी हार्दिक मित्रता! 

विश्वास है स्वार्थ,अहंकार का मिट जायेगा जग से अंधियारा।     

शीघ्र होगी चहुंओर सुख शांति,भारत में होगा रामराज्य दोबारा !!             **नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका**










Saturday, December 30, 2023

व्यंग्य*WHO=Wife Husband Organisation*N.k. Chawla.

    WHO-Wife Husband Organisationव्यंग्य 

      पढ़िए,इस WHO की यह Latest रिपोर्ट है बहुत ही मज़ेदार !

      इसके अनुसार WIFE से खूब बतियाते रहो,ख़ुशी रहेगी बरक्रार !

      दिल दिमाग में छूटेंगी फुलझड़ियां , ज़िंदगी में नहीं पड़ेगी दरार ! 

      केवल एक बात याद रखना,रहना पड़ेगा,सदा चौकस व होशियार !

      WIFE से बातें करते रहने से टल जाता है Heart Attack का खतरा !

      अगर सावधान रहो तो ज़िंदगी मे नहीं रहता ,कोई तनाव का कतरा ! 

      याद रखना " सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी " सिर्फ बात  इतनी !

       कि WIFE  होनी चाहिए  दूसरे की, नहीं होनी चाहिए अपनी !!!!

        यदि इस बात का नहीं रखा ध्यान तो चलेंगे तुम पर ब्रह्मास्त्र महान !!!! 

     ********Reporter**नरेन्द्र चावला -वर्जीनिया-अमेरिका ***********  

Friday, December 8, 2023

कवि और कायनात*** नरेन्द्र चावला

            कवि और कायनात 

 कवि और  कायनात में आज भी जंग जारी है !

कविता व शायरी आज भी कायनात पर भारी है !!

हम अक्सर समस्याओं को करते रहते हैं उजागर !

आखिर कवि और शायर ही बनते हैं इनके चारागर !!

इतिहास दोहराता रहा है कवियों-शायरों का ज़माना !

चंदवरदाई के शेयरों से लगाया था, बादशाह पृथ्वीराज ने निशाना !! 

हमेशा साक्षी रहेगा कवियों , शायरों से विश्व का इतिहास !

शेक्सपियर,मिल्टन,तानसेन,ग़ालिब,रफ़ी,सूर,तुलसी,कबीरदास !!

कवियों ,शायरों ,संगीतकारों ने अक्सर ऐसी मचाई हलचल !

नरेन्द्र चावला कहे,देखते-देखते इन्होने दुनिया को दिया बदल !!

जीवित रखिये लेखक ,मुशायरे,कवि दरबार तथा कवि सम्मेलन !

सभी जानते हैं साहित्य,लेख,काव्य,शायरी है समाज का दर्पण !! 

 ***नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका***