Search This Blog

Sunday, November 19, 2023

पहचानो ख़ुद को***नरेन्द्र चावला

           पहचानो खुद को  

ज्यों-ज्यों हम पर अभिमान होता जायेगा सवार !

पता नहीं चलेगा,जीवन में पड़ती जाएगी दरार !!

अहंकार के नशे में मस्त होकर हम झूलते जायेंगे !

रिश्ते-नाते भूलकर खुद को खुदा समझते जायेंगे !! 

यदि इस बुरी दरार को शीघ्र समय पर नहीं सुधारा !

 खुद ने खुद को नहीं संवारा,समझो खेल खत्म सारा!!

 ज़िंदगी नही मिलेगी दोबारा,इसके दोषी सिर्फ तुम हो !

आपको बनाने-बिगाड़ने वाला,कोई और नहीं,खुद तुम हो ! 

पहचानो,खुद को गलतियों के ढेर में दफ़नाने वाले तुम हो !!

*********नरेन्द्र चावला-वर्जीनिया-अमेरिका*********** 

Saturday, November 18, 2023

अमेरिका से भारतीय खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं


नरेन्द्र चावला की अमेरिका से भारतीय खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं तथा आशीर्वाद।
हम सबको अपनी टीम के परिश्रम तथा ईश्वर पर है अटूट विश्वास।
हम पूरी तरह जानते हैं कि विश्व कप हमारे पास ही आयेगा।
और भारतीय तिरंगा विश्वकप के साथ धूम धाम से लहराएगा।।
वंदे मातरम** भारत माता की जय उदघोष अवश्य रंग लायेगा।।

Saturday, November 4, 2023

पांच दिवसीय अनुपम त्यौहार**नरेन्द्र चावला

  पांच-दिवसीय अनुपम त्यौहार 

भारतीय कार्तिक मास है,हमारा एक विशिष्ट पावन,धार्मिक उपहार !

जब भगवान राम,कृष्ण की याद में    मनता ,पांच-दिवसीय त्यौहार !!       पहला धनतेरस पर लक्ष्मीजी के पूजन,से कृपा अपार, दूसरा छोटी दिवाली!    तीसरा श्री राम, सिया,लक्ष्मण का  अयोध्या लौटना होता ,मुख्य दीवाली!!

चौथा दिवस श्री कृष्ण द्वारा गोकुल में 

गोवर्धन पर्वत गाथा पूजन!

इसके साथ हम पूजते गऊ माता को , आदर सहित मनाते गोबर धन!!

पांचवां दिन है भैया दूज,भाई बहन के प्रेम का त्यौहार महान !                                              नहीं मिलेंगे ऐसे पावन पर्व ,घूम लीजिए चाहे सारा जहान!!

**नरेन्द्र चावला*भारत+अमेरिका**