नवरात्री में नौ की महिमा
नौ अंक की संसार में है एक विशेष गरिमा ।
नवरात्रे बतलाते हैं नौ की अद्भुत महिमा।।
अंतरिक्ष में नौ नक्षत्र-रवि,चंद्र,मंगल.बुध गुरु।
शुक्र,शनि,राहु तथा केतु हैं सदा विद्यमान।
जिसे करते हैं सत्यापित विज्ञान व अनुसंधान।।
नवरात्रि पर्व में नौ देवी-पूजन, जग है मनाता।
नौ मास का समय शिशु , गर्भ में है बिताता।।
न केवल भारतीय बल्कि चीनी संस्कृति को भी है प्रमाण।
नवरस,नवग्रह,नवरत्न व नव दुर्गा में है 9 अंक समान।।
गणित तथा ज्योतिष विद्या में भी,नौ का महत्व विशेष। नौ पर समापन तथा फिर एक से होता शुभारम्भ सन्देश।। ***नरेन्द्र चावला-भारत तथा अमेरिका***
No comments:
Post a Comment